रांचीः रांची के धुर्वा क्षेत्र से विगत 12 दिनों से लापता मासूम बच्चों करण, अर्जुन एवं शिवा नायक की सकुशल बरामदगी की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी धुर्वा मंडल ने मशाल जुलूस निकाला.
मंडल अध्यक्ष उमेश यादव के नेतृत्व में शनिवार को शालीमार बाजार (स्टेडियम रोड) से पुराना विधानसभा चौक तक विशाल मशाल जुलूस निकाला गया. जुलूस में भाजपा कार्यकर्ता, स्थानीय नागरिक, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर बच्चों की शीघ्र बरामदगी की मांग उठाई.
रांची महानगर के अध्यक्ष वरूण साहू ने कहा है कि मासूम बच्चों के लापता हुए 12 दिन हो गए, पुलिस सुराग पाने में विफल रही है. उन्होंने प्रशासन से विशेष जांच दल गठित कर सभी संभावित पहलुओं पर गंभीरता से कार्रवाई करने तथा बच्चों की शीघ्र बरामदगी सुनिश्चित करने की मांग की.
मशाल जुलूस में पूर्व जिला अध्यक्ष के. के गुप्ता, महामंत्री बलराम सिंह, जितेंद्र वर्मा, उमेश यादव, राकेश भास्कर, पंकज शहदेव, गुमशुदा बच्चों की मां डोली देवी, उमेश रंजन साहू, राजू सिंह, बीना मिश्रा, संकेत तिवारी, रेखा महतो, लगन राम, नयन परमार, चंदन पटेल, अजय मुंडा, अभय राम, पैरों देवी, मंजू उपाध्याय, राधिका देवी, गीता गुप्ता सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित थे ।
