Browsing: Missing Children

रांचीः रांची के धुर्वा इलाके से लापता दो बच्चों में अर्जुन को पुरी से पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है. अर्जुन के भाई करण और एक अन्य बच्चे शिवा की तलाश जारी है. धुर्वा थाना क्षेत्र से दोनों बाई 14 जून को लापता हो गए थे. पुलिस दोनों की लगातार खोज कर रही थी. दो दिनों पहले पुलिस को हटिया रेलवे स्टेशन का एक सीसीटीवी फुटेज मिला था. इसके बाद पुलिस की तहकीकात में पता चला कि तीनों तपस्विनी ट्रेन से पुरी निकले हैं. प्रारंभिक पूछताछ मे यह सामने आया है कि तीनो बच्चे स्वेच्छा से समुद्र देखने एवं…

Read More

रांचीः रांची के धुर्वा क्षेत्र से विगत 12 दिनों से लापता मासूम बच्चों करण, अर्जुन एवं शिवा नायक की सकुशल बरामदगी की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी धुर्वा मंडल ने मशाल जुलूस निकाला. मंडल अध्यक्ष उमेश यादव के नेतृत्व में शनिवार को शालीमार बाजार (स्टेडियम रोड) से पुराना विधानसभा चौक तक विशाल मशाल जुलूस निकाला गया. जुलूस में भाजपा कार्यकर्ता, स्थानीय नागरिक, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर बच्चों की शीघ्र बरामदगी की मांग उठाई. रांची महानगर के अध्यक्ष वरूण साहू ने कहा है कि मासूम बच्चों के लापता हुए 12 दिन हो गए, पुलिस सुराग पाने में…

Read More

रांचीः भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने धुर्वा एवं जगरनाथपुर क्षेत्र से लापता तीन बच्चे करण, अर्जुन और शिवा के परिजनों से शुक्रवार को मुलाकात की. परिजनों से उन्होंने पूरे घटनाक्रम की जानकारी लेने के बाद मामले को गंभीर बताते हुए पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार द्वारा बताई गई बातें और थाने में दर्ज प्राथमिकी के विवरण में गंभीर विरोधाभास दिखाई देता है. बच्चों की माता का बयान कुछ और है, जबकि एफआईआर में अलग बातें दर्ज हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि पीड़ित परिवार…

Read More

रांचीः झारखंड की राजधानी रांची के खोरहाटोली (कोकर) से लापता 22 महीने की बच्ची अदिति पांडेय का 27 दिन बाद भी सुराग नहीं मिलने पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने चिंता जताई है. पिछले 9 मई को अदिति अपने घर के पास से अचानक लापता हो गई थी. अदिति की खोज में उसके माता-पिता कई दिनों से परेशान हैं और स्थानीय लोगों ने इस घटना को लेकर आंदोलन भी किया है. गुरुवार को लापता बच्ची के माता-पिता ने राज्यपाल से मुलाकात कर अपनी बेटी की सुरक्षित वापसी के लिए गुहार लगाई, जिसके बाद राज्यपाल ने राज्य के मुख्य सचिव को…

Read More

रांचीः भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता राफिया नाज़ ने झारखंड में लगातार बढ़ रही महिलाओं एवं बच्चियों की तस्करी, गुमशुदगी और और बाल सुरक्षा की बिगड़ती स्थिति को लेकर राज्य सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने आरोप लगाया है कि झारखंड मानव तस्करों और बच्चा चोरी करने वाले गिरोहों का सुरक्षित अड्डा बनता जा रहा है, जबकि सरकार संवेदनहीन और निष्क्रिय बनी हुई है. राफिया नाज़ ने कहा कि वर्ष 2020 से 2025 तक के आंकड़े बताते हैं कि राज्य में बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है. झारखंड से हर वर्ष औसतन 500 से 700 नाबालिग बच्चे…

Read More

रांचीः झारखंड की राजधानी रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र से गायब दो बच्चों को पुलिस ने ढूंढ निकाला है. पुलिस ने दोनों बच्चे उनके पिता को सकुशल सौंप दिया है. पटेल नगर सेक्टर वन, पानी टंकी के पास किराये के मकान में रहने वाले चिरंजीव महतो की 10 वर्षीय बेटी रोशनी कुमारी और छह वर्षीय बेटा ध्रुवाश महतो सोमवार की दोपहर अचानक घर से लापता हो गए थे. जो तथ्य सामने आए हैं उसके मुताबिक बच्चों को मां ने धूप में खेलने से मना किया, तो घर से वे भाग निकले थे. इसके बाद बच्चों के पिता ने अपने स्तर…

Read More

रांचीः झारखंड में गुमला से वर्ष 2018 में लापता 6 वर्षीय बच्ची के मामले में सुनवाई करते हुए झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को दो हफ्ते का समय दिया है. जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद और जस्टिस संजय प्रसाद की अदालत ने सोमवार को सुनवाई के दौरान स्पष्ट कहा कि यदि इस अवधि में अनुसंधान का सार्थक परिणाम सामने नहीं आया, तो मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपी जा सकती है. सुनवाई के दौरान झारखंड की डीजीपी वर्चुअल माध्यम से अदालत में उपस्थित हुईं और जांच की वर्तमान स्थिति की उन्होंने जानकारी दी. इस पर कोर्ट ने पूछा…

Read More

रांचीः झारखंड की राजधानी रांची के मौसीबाड़ी से लापता हुए दो मासूम अंश और अंशिका की बरामदगी के बाद रांची पुलिस ने बच्चा चोर गिरोह का बड़ा पर्दाफाश किया है. रांची के एसएसपी राकेश रंजन ने रविवार की शाम मीडिया से बातचीत में जानकारी दी कि अलग- अलग जगहों पर छापेमारी में 12 बच्चे बरामद किए गए हैं. जबकि बच्चा चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह से जुड़े 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इनमें 5 महिलाएं शामिल हैं. इससे पहले पांच साल के अंश और चार की अंशिका (दोनों भाई-बहन) की ट्रैफिकिंग करने वाले नव खरवार और सोनी कुमारी…

Read More