अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार व रविवार को सभी कोटि के सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालय खुले रहेंगे.
झारखंड शिक्षा परियोजना निदेशक शशि रंजन ने इस संबंध में सभी जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारी व जिला शिक्षा अधीक्षक को पत्र लिखा है.
जिलों को भेजे गये पत्र में कहा गया है कि 21 जून को अंतराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर स्कूलों में योग दिवस संबंधित कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है.
विद्यालयों में तृतीय शनिवार व रविवार को अवकाश रहता है, लेकिन परियोजना निदेशक ने शनिवार व रविवार को सुबह सात से नौ बजे तक विद्यालय खोलने का आदेश दिया है.
विद्यालय में शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहेंगे. विद्यालय में मध्याह्न भोजन का संचालन नहीं किया जायेगा. विद्यालय को योग दिवस के आयोजन से संबंधित जानकारी झारखंड शिक्षा परियोजना को भी देने को कहा गया है.
