दुमकाः दुमका के सरैयाहाट प्रखंड सह अंचल कार्यालय में गुरुवार को एसीबी ने प्रधान लिपिक आनंद भारद्वाज को पांच हजार रुपये घूस लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है.
गिरफ्तारी के बाद प्रधान लिपिक को एसीबी की टीम दुमका लेकर गई है.
एसीबी के अनुसार, सरैयाहाट थाना क्षेत्र के संतलेहटी गांव निवासी दीपक दास ने शिकायत की थी कि दुमका अनुमंडल पदाधिकारी की अदालत में लंबित भूमि विवाद मामले (वाद संख्या 534/2025) में जांच रिपोर्ट भेजने के एवज में प्रभारी प्रधान लिपिक उनसे 5 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहे थे.
शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने मामले का सत्यापन कराया, जिसमें रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई. इसके बाद एसीबी ने गुरुवार को जाल बिछाया. घूस लेते हुए प्रधान लिपिक को रंगे हाथों पकड़ा गया.
