रांचीः भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने सदर अस्पताल में भर्ती छात्र राहुल क्रांतिकारी ने मुलाक़ात की. इसके बद जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम पहुँचकर छात्र आंदोलन में आमरण अनशन पर बैठे और प्रदर्शन कर रहे छात्र- छात्राओं से मिले.
उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि छात्रों के भविष्य से जुड़े इतने गंभीर सवालों के बावजूद सरकार केवल वार्ता और आश्वासन के नाम पर मामले को टालने का प्रयास कर रही है।.यदि सरकार की नीयत साफ है तो पूरे मामले की सीबीआइ जांच की अनुशंसा करने से उन्हें डरना नहीं चाहिए. साथ ही सरकार जेपीएससी, जेएसएससी के 2019 से 2026 तक के सभी परीक्षा को रद्द करे.
उन्होंने कहा कि 10 अगस्त को प्रस्तावित विधानसभा घेराव अभूतपूर्व होगा. पूरे राज्य से छात्र इसमें शामिल होने के लिए पहुंचेंगे.
उन्होंने कहा कि छात्रों का यह आंदोलन सरकार को जगाने का काम करेगा। छात्रों से टकराने और उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का परिणाम सरकार को आने वाले समय में भुगतना पड़ेगा.
राहुल गांधी पर भी हमला
श्री साहू ने कहा कि राहुल गांधी छात्रों के आवाज को दबाना चाहते हैं। अगर राहुल गांधी में नैतिकता है तो युवाओं के आवाज को बुलंद करें और छात्रों की जो सीबीआई जांच की डिमांड है, उसकी तत्काल अनुशंसा करवाएं.
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि रिजल्ट आने के बाद पैसे के लेन-देन और बिचौलियों से जुड़े गंभीर आरोप सामने आ रहे हैं. ऐसे मामलों में सरकार को यह बताना चाहिए कि यदि किसी के पास प्रमाण हैं और आरोप गंभीर हैं तो संबंधित लोगों पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है.
उन्होंने कहा कि सरकार में थोड़ी भी नैतिकता और राज्य के युवाओं के भविष्य की चिंता है तो उसे छात्रों की मांग स्वीकार करते हुए CBI जांच करानी चाहिए.
