Browsing: Jaipal Singh Stadium
रांचीः झारखंड लोक सेवा आयोग और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं में गड़बड़ियों के खिलाफ रांची के जयपाल सिंह स्टेडियम में 26 दिनों से जारी आंदोलन को स्थगित कर दिया गया है. रांची से बाहर के छात्र अब अपने घरों को लौट रहे हैं. भूख हड़ताल कर रहीं छात्रा सबिता ने बुधवार को अनशन समाप्त किया. कोतवाली थाना प्रभारी सनोज चौधरी ने जूस पिलाकर उनका अनशन खत्म कराया. JSSC-CGL परीक्षा रद्द करने के झारखंड सरकार के फैसले पर छात्र नेता सविता कुमारी ने कहा, “हम 26 दिनों से घर से दूर हैं और आज मेरी भूख हड़ताल का 16वां…
रांचीः झारखंड लोक सेवा आयोग और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं में गड़बड़ियों के खिलाफ 23 दिनों से जारी छात्र आंदोलन के उबाल खाने के बीच सरकार ने एक बार फिर छात्रों से वार्ता की पेशकश की है. आंदोलनरत छात्रों को सोमवार, 17 अगस्त को दोपहर 2 बजे बातचीत के लिए बुलाया गया है. शनिवार की शाम वार्ता का प्रस्ताव लेकर रांची के सदर एसडीओ कुमार रजत और एडीएम धनंजय कुमार जयपाल सिंह स्टेडियम पहुंचे थे. इस बार छात्रों को उनके विधिक सलाहकारों के साथ वार्ता में शामिल होने का प्रस्ताव दिया गया है. इससे पहले सरकार के मंत्रियों…
रांचीः भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने सदर अस्पताल में भर्ती छात्र राहुल क्रांतिकारी ने मुलाक़ात की. इसके बद जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम पहुँचकर छात्र आंदोलन में आमरण अनशन पर बैठे और प्रदर्शन कर रहे छात्र- छात्राओं से मिले. उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि छात्रों के भविष्य से जुड़े इतने गंभीर सवालों के बावजूद सरकार केवल वार्ता और आश्वासन के नाम पर मामले को टालने का प्रयास कर रही है।.यदि सरकार की नीयत साफ है तो पूरे मामले की सीबीआइ जांच की अनुशंसा करने से उन्हें डरना नहीं चाहिए. साथ ही सरकार…
रांची. रांची में जेपीएससी और जेएसएससी की परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ जारी छात्र आंदोलन के बीच सरकार की वार्ता को लेकर अब नए सवाल खड़े हो गए हैं. दरअसल, एक दिन पहले उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा था कि सरकार छात्र संगठनों के अलावा किसी राजनीतिक दल से जुड़े व्यक्ति अथवा पत्रकार, वकील और कथित कोचिंग माफियाओं से बातचीत नहीं करेगी. इसके ठीक अगले दिन रांची महानगर कांग्रेस अध्यक्ष कुमार राजा मंत्री सुदिव्य सोनू को मांग पत्र सौंपते नजर आए. इसे लेकर आंदोलनकारी छात्रों ने सवाल उठाया है कि आखिर सरकार की बातचीत की…
रांचीः अपने वादे के अनुसार ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के प्रतिनिधियों ने रांची पहुंचकर छात्रों के आंदोलन को समर्थन दिया है. प्रतिनिधिमंडल ने आंदोलन कर रहे छात्रों से उनकी मांगों, अब तक सरकार के साथ हुई बातचीत और आगे की रणनीति की जानकारी ली. इस दौरान छात्रों ने भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों, परीक्षा प्रक्रिया की पारदर्शिता और दोषियों पर कार्रवाई समेत अपनी प्रमुख मांगों को प्रतिनिधिमंडल के सामने रखा. जयपाल सिंह स्टेडियम पहुंचे सीजेपी के के नेशनल कोऑर्डिनेटर मुकेश और अक्षय शिंदे समेत संगठन से जुड़े अन्य सदस्योंं ने कहा कि झारखंड के बच्चों के साथ सीजेपी पूरी तरह खड़ी…
रांचीः झारखंड लोक सेवा आयोग और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ रांची के जयपाल सिंह स्टेडियम में धरना, प्रदर्शन कर रहे छात्रों से बुधवार को सदर एसडीओ कुमार रजत छात्रों के बीच पहुंचे और सरकार का संदेश दिया. उन्होंने कहा कि सरकार छात्रों के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल से वार्ता करने के लिए तैयार है, ताकि उनकी मांगों और समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की जा सके. छात्रों से बातचीत करने एसडीओ के साथ एडीएल लॉ एंड आर्डर भी मौजूद थे. सरकार के प्रस्ताव पर छात्रों ने भी बातचीत के लिए अपनी सहमति जताई, लेकिन…
रांचीः नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि झारखंड में पेपर लीक का मामला ही नहीं है बल्कि यहां जेपीएससी और जेएसएसी के द्वारा खुलेआम नौकरियां बेची गई हैं. 14वीं जेपीएससी परीक्षा गड़बड़ी के अलावा एसएससी सीजीएल, उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा सहित तमाम परीक्षा में धांधली एवं अनियमितता सामने आई है. बाबूलाल के नेतृत्व में भाजपा के विधायकों ने बुधवार की शाम जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम जाकर आंदोलनरत छात्रों से मुलाकात की. इस दौरान भाजपा नेताओं एवं छात्रों के बीच 15 मिनट से अधिक समय तक की वार्ता हुई. बाबूलाल मरांडी छात्रों की मांग सहित आंदोलन से जुड़े सारे…
रांचीः झारखंड लोक सेवा आयोग और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की प्रतियोगिता परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ रांची में छात्रों का आंदोलन जोर पकड़ता जा रही है. इसी सिलसिले में शुक्रवार को छात्रों ने जयपाल सिंह स्टेडियम से कैंडल मार्च निकाला. यह मार्च अलबर्ट एक्का चौक तक गया. दो दिनों पहले भी छात्रों ने स्टेडियम से अलबर्ट एक्का चौक तक विरोध मार्च निकाला था. बारिश के बावजूद राज्य के अलग-अलग जिलों से से बड़ी संख्या में छात्र जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम पहुंचे, जहां से अल्बर्ट एक्का चौक तक कैंडल मार्च निकालकर सरकार और आयोग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया.…
रांचीः झारखंड लोक सेवा आयोग और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ और जेपीएससी सिविल सेवा की 14वीं परीक्षा रद्द करने तथा सीबीआइ जांच की मांग को लेकर रांची में छात्रों और युवाओं के आंदोलन के समर्थन में बीजेपी ने भी प्रदर्शन का ऐलान किया है. पार्टी के प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में बताया है कि एक अगस्त को राज्य के सभी जिलों में भाजपा युवा मोर्चा की अगुवाई में प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया है. वहीं 31 जुलाई, शुक्रवार की शाम को भाजपा के…
News
- राजनीति
- सामाज / साहित्य
- युवा जिंदगी
- भारत
- नजरिया
About US
Important Links
- Privacy Policy
- Disclaimer
- Terms & Conditions
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from Fact Files
2025 Fact File, Site Developed & Designed by Midhaxa Innovations
- Home
- Contact Us