चतराः भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने गुरुवार को सदर अनुमंडल कार्यालय के लिपिक बासुदेव राम को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है.
लिपिक को हंटरगंज प्रखंड के बेला गांव के विलास यादव से 10 हजार रुपये घूस लेते हुए पकड़ा गया.
विलास यादव से भूमि वाद से संबंधित लंबित मामले में रिश्वत की मांग की गई थी. पीड़ित ने इसकी शिकायत एसीबी से की थी.
इसके बाद एसीबी की टीम ने शिकायत का सत्यापन किया. फिर योजना के तहत बासुदेव राम को रिश्वत लेते पकड़ा गया.
एसीबी टीम की चतरा में 22 दिनों के भीतर यह दूसरी कार्रवाई है. इससे पूर्व 15 सितंबर को सदर अंचल कार्यालय के राजस्व उपनिरीक्षक सतीश प्रसाद को भी रिश्वत लेते हुए एसीबी ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया था.
