रांचीः मतदाता गहन पुनरीक्षण (एसआई ) के विरोध में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे का मांग को लेकर आइसा, वाम दलों और विभिन्न नागरिक संगठनों ने रांची में विरोध प्रदर्शन किया. इसके साथ ही अलबर्ट एक्का चौक पर मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला जलाया.
प्रदर्शनकारियों ने मताधिकार से जुड़े सवालों के साथ महिला, मजदूर, अल्पसंख्यक, आदिवासी और दलित समुदायों के मताधिकार पर पड़ने वाले संभावित प्रभावों को लेकर चिंता जताई. और सीईसी तथा केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की.
मार्च का नेतृत्व अनंत कुमार कर रहे थे. अल्बर्ट एक्का चौक पर प्रदर्शन के दौरान अलग-अलग संगठनों के कार्यकर्ता अपने झंडों के साथ पहुंचे थे.

जमशेदपुर में काले कपड़े में विरोध प्रदर्शन
उधर जमशेदपुर में कांग्रेस के कार्यकर्ता काले कपड़े पहनकर सड़कों पर विरोध प्रदर्शन किया.
जिला उपायुक्त कार्यालय के समक्ष कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार और मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. साथ ही सीआईसी के इस्तीफे की मांग की.
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि एसआईआर के नाम पर देश के करोड़ों लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं और चुनावों में भाजपा को फायदा पहुंचाने के लिए गड़बड़ियां की गई हैं. प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व सांसद प्रदीप कुमार बलमुचू, जिला कांग्रेस अध्यक्ष परविंदर सिंह समेत कई प्रदेश स्तरीय कांग्रेस नेताओं ने किया.
