Browsing: Gyanesh Kumar

दिल्ली के रामलीला मैदान में विपक्ष की वोट बचाओ, देश बचाओ रैली को लेकर केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता जेपी नड्डा ने आलोचना की है. जेपी नड्डा ने दिल्ली में विपक्षी दलों के रामलीला मैदान मार्च से ठीक पहले कहा, “आज रामलीला मैदान में जो कुछ हो रहा है, वह लोकतंत्र का सम्मान नहीं बल्कि प्रजातंत्र, लोकतंत्र के नाम पर देश को अराजकता के हवाले करने की एक सोची समझी साज़िश है. यह हारे हुए और जनता की ओर से बार-बार नकारे हुए लोगों का एक डिज़ाइन ड्रामा है.” उन्होंने कहा कि विपक्ष का मकसद दिल्ली को पंगु बनाना है.…

Read More

दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित महारैली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने वोट चोरी के मुद्दे पर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग को जमकर घेरा. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधते हुए कई गंभीर आरोप लगाए. कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, “देश को सही रास्ते पर लाने के लिए पहला कदम ज्ञानेश कुमार को हटाना है. अमित शाह कहते हैं कि नरेंद्र मोदी कहीं नहीं जा रहे हैं. मैं कहना चाहता हूं कि आपको और नरेंद्र मोदी को कहीं…

Read More

इंडिया ब्लॉक की ओर से शनिवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के दिल्ली स्थित आवास पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रतीकात्मक ‘जन महाभियोग’ की कार्यवाही शुरू हुई. लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष मीरा कुमार ने ‘जन महाभियोग’ की प्रक्रिया की अध्यक्षता कर रही थीं. सोनिया गांधी, राहुल गांधी समेत इंडिया गठबंधन के कई सांसद मौजूद रहे. खड़गे के आवास पर हो रहा यह कार्यक्रम संसद की औपचारिक कार्यवाही या संवैधानिक महाभियोग प्रक्रिया का विकल्प नहीं है. यह एक प्रतीकात्मक राजनीतिक विरोध है, जिसके ज़रिए विपक्ष अपने आरोपों को प्रमुखता से उठाने को कोशिशों में जुटा. कार्यवाही…

Read More

जाने-माने यूट्यूबर ध्रुव राठी ने कहा है कि वो कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) से जुड़े हुए नहीं हैं. ध्रुव राठी ने रविवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि जैसे देश में बाकी लोग प्रदर्शन करने आए थे, ठीक उसी तरह से वो भी इसमें शामिल होने आए. ध्रुव राठी ने कहा, “वोट चोरी एक बहुत संवेदनशील मुद्दा है, मैं इसी का विरोध जताने यहां आया था. यहां व्यक्तिगत तौर पर आया हूं, मैं सीजेपी से जुड़ा हुआ नहीं हूं. व्यक्तिगत तौर पर प्रोटेस्ट में हिस्सा लेने आए थे.” ध्रुव राठी से पूछा गया कि क्या वो किसी राजनीतिक दल…

Read More

रांचीः मतदाता गहन पुनरीक्षण (एसआई ) के विरोध में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे का मांग को लेकर आइसा, वाम दलों और विभिन्न नागरिक संगठनों ने रांची में विरोध प्रदर्शन किया. इसके साथ ही अलबर्ट एक्का चौक पर मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला जलाया. प्रदर्शनकारियों ने मताधिकार से जुड़े सवालों के साथ महिला, मजदूर, अल्पसंख्यक, आदिवासी और दलित समुदायों के मताधिकार पर पड़ने वाले संभावित प्रभावों को लेकर चिंता जताई. और सीईसी तथा केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. मार्च का नेतृत्व अनंत कुमार कर रहे थे. अल्बर्ट एक्का चौक पर प्रदर्शन के दौरान अलग-अलग संगठनों के कार्यकर्ता…

Read More

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के दस अक्टूबर को होने व ले प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली आने-जाने वाली कई ट्रेनों को रद्द करने और 57 मेट्रो स्टेशनों को बंद किए जाने के सरकार के फ़ैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने चिंता जाहिर करते हुए सरकार को निर्देश दिए हैं. इसके साथ ही कोर्ट ने टिप्पणी की- आप सब कुछ बंद नहीं कर सकते. चीफ़ जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी मोहना की बेंच ने मेट्रो स्टेशनों के बंद करने पर भी कहा कि सेवाएं रेग्यूलेट की जाएं ताकि लोगों को असुविधा न हो. लाइव लॉ के मुताबिक़ सुप्रीम कोर्ट…

Read More

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी और उनके समर्थकों के ख़िलाफ़ दिल्ली पुलिस ने एफ़आईआर दर्ज की है. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़ यह एफ़आईआर विपक्षी दलों के प्रदर्शन के दौरान बिना अनुमति के आकाशवाणी भवन में प्रवेश करने के लिए दर्ज हुआ है. मंगलवार को राहुल गांधी और अन्य कई विपक्षी नेता मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे थे. यह विरोध प्रदर्शन मतदाता सूचियों के विवादित एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिविजन) के ख़िलाफ़ किया जा रहा था. इस दौरान विपक्षी नेता चुनाव आयोग के दफ़्तर…

Read More

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर देशभर में चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच मंगलवार को विपक्षी इंडिया ब्लॉक के सांसदों का संसद से निर्वाचन आयोग के मुख्यालय तक मार्च शुरू है. मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी वाड्रा और अखिलेश यादव समेत कई सांसदों को पुलिस ने पार्लियामेंट स्ट्रीट पर रोक दिया. इसके बाद सांसदों ने वहीं धरना दिया. आगे जाने से रोके जाने के बाद विपक्षी सांसदों ने सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन किया. मार्च को देखते हुए संसद और निर्वाचन आयोग मुख्यालय के आसपास भारी सुरक्षा व्यवस्था और बैरिकेडिंग की गई थी. विपक्षी सांसदों…

Read More

रांचीः मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी की मांग को लेकर बुधवार को सत्तारूढ़ दल झारखंड मुक्ति मोर्चा ने लोकभवन के सामने जोरदार प्रदर्शन किया. रांची कॉलेज मैदान से जुलूस की शक्ल में निकले जेएमएम के हजारों कार्यकर्ता पार्टी के झंडे, बेनर लेकर निकले थे. इस दौरान वे नारेबाजी करते रहे. लोकभवन के सामने पुलिस ने बैरिकेड लगाकर उन्हें रोका भी. लोकभवन के सामने प्रदर्शन को लेकर जेएमएम की राज्यसभा सांसद महुआ माजी, विधायक विकास मुंडा, अमित कुमार, सुदीप गुड़िया, रामसूर्या मुंडा, केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय, सुप्रियो भट्टाचार्य, जिला अध्यक्ष मुस्ताक आलम समेत कई प्रमुख नेता शामिल थे.…

Read More

सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दायर जनहित याचिका (पीआईएल) पर अगले सप्ताह सुनवाई करने पर सहमति जताई है. याचिका में उन फ़ैसलों को चुनौती दी गई है जिन्हें सीईसी के नेतृत्व में चुनाव आयोग ने दो अन्य चुनाव आयुक्तों की कथित मंजूरी के बिना लिया था. मंगलवार को मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहन की पीठ के समक्ष इस मामले का ज़िक्र किया गया. वरिष्ठ अधिवक्ता विकास सिंह ने अदालत से कहा कि कानून के तहत बहुसदस्यीय चुनाव आयोग के निर्णय सर्वसम्मति से या बहुमत के आधार पर लिए जाने…

Read More