Author: Fact File
रांचीः भगवान बिरसा जैविक उद्यान ओरमांझी परिसर में बिरसा मुण्डा की आदमकद प्रतिमा स्थापित की जाएगी. यह प्रतिमा कांस्य धातु की होगी. सरकार ने इसके निर्माण के लिए मनोनयन के आधार पर नोयेडा उत्तप्रदेश के मेसर्स रामसुतार आर्ट क्रियेशन को कार्य आवंटित करने की स्वीकृति दी है. बुधवार को हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है. यह जैविक उद्यान झारखंड की राजधानी रांची से करीब 17 किलोमीटर दूर है. कैबिनेट की बैठक में कुल प्रस्तावों पर स्वीकृति दी गई है. इनमें झारखंड राज्य मं आँधी-तूफान (स्ट्रोमः तथा ग्रीष्म लहर (हिट वेब) से हुए /…
पर्व-त्योहारों के मद्देनजर लॉ एंड ऑर्डर सख्त रखने के लिए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को प्रोजेक्ट बिल्डिंग स्थित मंत्रालय में आला अधिकारियों के साथ बैठक की. इसके साथ ही उन्होंने पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के किसी भी क्षेत्र में कोई भी छोटी-मोटी अप्रिय घटना, सांप्रदायिक तनाव अथवा विवाद की स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ रहे. जिन क्षेत्रों में सांप्रदायिक तनाव अथवा विवाद की संभावनाएं रहती हैं, उन क्षेत्रों में विशेष चौकसी बरती जाए. इनके अलावा शरारती तत्वों तथा अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी…
रांचीः झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रोमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के अंतर्गत पलाश ब्रांड के तहत सखी मंडल की महिलाओं द्वारा प्राकृतिक उत्पादों से तैयार हर्बल गुलाल सुर्खियों में है. बाजार में इस गुलाल की मांग से महिलाओं के हुनर को हौसला मिला है. राज्य की ग्रामीण महिलाओं के उत्पादों को बाजार में पहचान दिलाने के उद्देश्य से शुरू किए गए पलाश ब्रांड के अंतर्गत राज्यभर के विभिन्न जिलों की हजारों ग्रामीण महिला उद्यमियों द्वारा पलाश हर्बल गुलाल का उत्पादन किया ग. है. इस अभियान के अंतर्गत आज रांची, हजारीबाग, पलामू, चतरा, रामगढ़, खूंटी, लोहरदगा जिलों में पलाश हर्बल गुलाल प्रदर्शनी सह बिक्री…
झारखंड में गोड्डा से बीजेपी के सांसद सांसद निशिकांत दुबे ने झारखंड के संथाल परगना क्षेत्र में ‘‘बांग्लादेशी घुसपैठियों’’ की संख्या में बढ़ोतरी का मुद्दा बुधवार को लोकसभा में उठाया और कहा कि अगला परिसीमन इन्हें अलग करके होना चाहिए क्योंकि इनके कारण आदिवासियों की सीटें जा रही हैं. उन्होंने सदन में शून्यकाल के दौरान यह विषय उठाते हुए सरकार से यह आग्रह भी किया कि इस समस्या के समाधान के लिए संथाल परगना को अलग राज्य बनाना चाहिए. गौरतलब है कि झारखंड के संथालपरगना में डेमोग्राफी चेंज और बांग्लादेशी घुसपैठिये के मुद्दे पर बीजेपी सांसद पहले से मुखर रहे…
एयरटेल के बाद रिलायंस जियो ने भी अमेरिकी अरबपति कारोबारी एलन मस्क के साथ स्टारलिंक हाई स्पीड इंटरनेट के लिए समझौता कर लिया है. इस समझौता के तहत दोनों कंपनियां मिलकर भारत में हाई-स्पीड इंटरनेट प्रोवाइड करेंगी. यह एग्रीमेंट, स्पेसएक्स को भारत में स्टारलिंक बेचने के लिए अपने खुद के प्राधिकरण प्राप्त करने के अधीन है. स्टारलिंक एक सैटेलाइट ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवा है जो सैटेलाइट कवरेज के अंदर कहीं भी इंटरनेट की सुविधा प्रदान कर सकती है. इस ख़ासियत की वजह से दूरदराज या ग्रामीण इलाक़ों में इंटरनेट पहुंच के लिए ये एक बेहतर विकल्प है, जहां पारंपरिक तौर पर…
रामगढ़ः झारखंड के पतरातू सुपर थर्मल पावर प्लांट की पहली यूनिट को सफलतापूर्वक ग्रिड से जोड़ दी गई है. इस यूनिट से बहुत जल्दी 800 मेगावाट बिजली का उत्पादन होने लगेगा. मंगलवार को पहले दिन के ट्रायल में 100 मेगावाट तक बिजली उत्पादन हो रहा था. संभावना है कि 31 मार्च तक 800 मेगावाट बिजली का उत्पादन होने लगेगा. यहां से सारी बिजली झारखंड विद्युत वितरण निगम लिमिटेड को मिलने लगेगी. इस प्लांट की शेष दो यूनिट इस वर्ष के अंत तक उत्पादन करने लगेगी. झारखंड में अदाणी पावर के बाद 800 मेगावाट की एक यूनिट का यह दूसरा पावर…
रांचीः भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री दीपक बिरुआ ने विधानसभा में कहा है कि खास महल की जमीन को फ्री होल्ड करने के बारे में जल्दी ही नीतिगत फैसला लेगी. इस नेचर की जमीन का व्यवसायिक और अन्य उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल हो सके, इस पर सरकार विचार करेगी. डालटनगंज से बीजेपी के विधायक आलोक चौरसिया के एक सवाल के जवाब में मंत्री ने सदन में जानकारी दी है कि खास महल की जमीन को रैयतों के नाम करने के लिए सदस्य राजस्व परिषद की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया गया है. कमेटी की 3-4 बैठकें हो चुकी…
पटनाः विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में बिहार विधानसभा चुनाव में 60 सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया गया. पश्चिम चंपारण के वाल्मीकिनगर में हुई इस बैठक के बाद बिहार में वीआईपी पार्टी ने विधानसभा चुनाव में उतरने का आगाज किया. उन्होंने कार्यकर्ताओं से आज से ही सभी सीटों पर चुनाव की तैयारी में जुट जाने की अपील की. इससे पहले वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने महागठबंधन में डिप्टी सीएम पद पर अपनी दावेदारी पेश कर बिहार में सिसायत में चर्चा छेड़ दी थी. पार्टी के संस्थापक और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने बैठक में…
बोकारोः बोकारो पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी के बाद चोरी की 45 मोटरसाइकिल और स्कूटी बरामद की है. बाइक और स्कूटी की चोरी करने वाले सरगना परवेज और चोरी की बाइक बेचने वाले मासूम अंसारी को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस वाहन चोर गैंग के 6 आरोपियों की तलाश में जुटी है. फिलहाल दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. परवेज बोकारो जिले के गोमिया दलाल टोला के साडम बाजार का रहने वाला है. वहीं, मासूम अंसारी कथारा ओपी के झिरकी का रहने वाला है. बाइक चोरी की सूचना पर बोकारो एसपी मनोज स्वर्गियारी और सिटी डीएसपी…
रांचीः रांची सिविल कोर्ट के प्रधान न्यायायुक्त दिवाकर पांडे ने मंगलवार को बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा का औचक निरीक्षण किया. इस मौके पर डालसा के सचिव कमलेश बेहरा और बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा के जेलर व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे. दिवाकर पांडे ने बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा के किचन का निरीक्षण किया और कैदियों को दिए जाने वाले भोजन के बारे में जानकारी ली. इसमें अनियमितता को देख कर जेल प्रशासन को उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि जेल मैनुअल का अनुपालन करते हुए सभी कैदियों को खाना दिया जाना चाहिए. प्रधान न्यायुक्त ने बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा अस्पताल का निरीक्षण…
News
- राजनीति
- सामाज / साहित्य
- युवा जिंदगी
- भारत
- नजरिया
About US
Important Links
- Privacy Policy
- Disclaimer
- Terms & Conditions
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from Fact Files
2025 Fact File, Site Developed & Designed by Midhaxa Innovations
- Home
- Contact Us