Author: Fact File

जमशेदपुरः पूर्वी सिंहभूम के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत साकरा स्थित केनरा बैंक में लुटेरों ने बंदूक और देशी कट्टे की नोक पर पंद्रह लाख रुपये लूट लिए. यह घटना मंगलवार दोपहर की है. लुटेरे बैंक में घुसते ही सभी स्टाफ और ग्राहकों से उनके मोबाइल फोन ले लिए और सभी को बंधक बना लिया. सहायक प्रबंधक सौरभ वर्मा की गले की चेन और अंगूठी भी लुटेरों ने छीन ली. लूट की घटना को अंजाम देने के बाद लुटेरे बाहर से ताला लगाकर भाग गए. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना बहरागोड़ा पुलिस को दी. घटना की सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर…

Read More

रांची सिविल कोर्ट को बार-बार बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद अब लौहनगरी जमशेदपुर स्थित जगह को बम से उड़ने की धमकी मिलने के बाद अब जमशेदपुर स्थित प्रतिष्ठित प्रबंधन संस्थान एक्सएलआरआई (XLRI) को बम से उड़ने की धमकी दी गई है. यह धमकी मिल के माध्यम से दी गई है. संस्थान के प्रमुख ने जमशेदपुर के एसएसपी को इसकी जानकारी दी. इसके बाद सुरक्षा के लिहाज से कैंपस को खाली कराया गया. सूचना मिलते ही एसएसपी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बिष्टुपुर थाना प्रभारी आलोक दूबे को पूरी टीम और बम निरोधक दस्ते के साथ मौके पर…

Read More

रांचीः खाड़ी क्षेत्र में अचानक बढ़े युद्ध तनाव के कारण रांची निवासी SAIL अधिकारी अतुल उरांव और उनकी नवविवाहिता पत्नी डॉ. कंचन बाड़ा दुबई से वापस रांची लौट आए हैं. नवविवाहित जोड़े हनीमून मनाने दुबई गए थे. दोनं एक हफ्ते तक विदेश में फंसे रहे. लगातार फ्लाइट कैंसिलेशन, अनिश्चितता और भयावह परिस्थितियों के बीच मंगलवार की सुबह सकुशल भगवान बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुँचे. परिजनों व शुभचिंतकों ने फूलमालाओं से उनका स्वागत किया. विवाह के बाद दुबई का सफर 22 फरवरी 2026 को रांची में आदिवासी पारंपरिक रीति-रिवाजों के बीच धूमधाम से संपन्न हुए विवाह के ठीक 5 दिन बाद, 27…

Read More

गुरुग्राम के बिलासपुर थाना इलाके स्थित सिधरावली में सिग्नेचर ग्लोबल की निर्माणाधीन सोसाइटी में सोमवार रात बेसमेंट की मिट्टी के साथ दीवार ढहने से सात मजदूरों की मौत हो गई है. इन सात मजदूरों में छह झारखंड के हैं. प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं. कंपनी को नोटिस जारी किया गया है. इस हादसे में चार घायल मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मलबे में कई मजदूरों के दबे होने की आशंका है. पुलिस ने राहत और बचाव कार्य के साथ मामले की जांच शुरू कर दी है. मरने वालों में 6 झारखंड के रहने…

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंगलवार को जल जीवन मिशन (JJM) को दिसंबर 2028 तक बढ़ाने और इसके पुनर्गठन (JJM 2.0) को मंजूरी दे दी है. दिसंबर 2028 तक सभी 19.36 करोड़ ग्रामीण घरों में नल जल कनेक्शन पहुंचाना और हर ग्राम पंचायत को ‘हर घर जल’ प्रमाणित करने का लक्ष्य है यह फैसला ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति को इंफ्रास्ट्रक्चर-केंद्रित से सेवा-केंद्रित (सर्विस डिलीवरी) बनाने पर फोकस करता है, जिसमें सस्टेनेबल गवर्नेंस और इंस्टीट्यूशनल इकोसिस्टम को मजबूत किया जाएगा. कैबिनेट ने जल जीवन मिशन के कुल व्यय को बढ़ाकर 8.69 लाख करोड़ रुपये करने की…

Read More

बीजेपी नेता और संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने लोकसभा में कहा कि प्रियंका गांधी नेता प्रतिपक्ष होतीं तो शायद परफ़ॉर्मेंस अच्छी रहती. किरेन रिजिजू ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा, “मैंने पहली बार ऐसा देखा जब वो (राहुल गांधी) वहां से दौड़कर आए और प्रधानमंत्री को गले लगाने के लिए झपट पड़े. फिर अपनी कुर्सी पर बैठकर अपने सांसद को देखकर आंख मारते हैं. ऐसा नेता प्रतिपक्ष हमने पहली बार देखा है.” किरेन रिजिजू ने स्पीकर से मुख़ातिब होकर कहा, “सभापति महोदय आप वहां बैठे हैं और विपक्षी सदस्य चेयर को ‘यार’ बोलते हैं. राज्यसभा…

Read More

हजारीबागः हजारीबाग में मंगला जुलूस को लेकर हजारीबाग एसपी अंजनी अंजन के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया. एसपी ने कहा है कि हाजरीबाग का रामनवमी काफी भव्य होता है. लिहाजा पुलिस को अभी से अलर्ट कर दिया या है. सुरक्षा और शांति व्यवस्था को लेकर हजारीबाग में पहली बार प्रशासन ने मॉक ड्रिल भी किया, जिसमें फायरिंग से लेकर लाठीचार्ज और भीड़ को कैसे नियंत्रित किया जाता है इसकी लाइव प्रस्तुति आम जनता के बीच की गई. शाम 8 बजे से निकलेगा मंगला जुलूस हजारीबाग में मंगलवार की देर शाम लगभग 8:00 बजे से मंगला जुलूस विभिन्न अखाड़े के…

Read More

रांचीः भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने कहा कि झारखंड की हेमंत सरकार संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने का सुनियोजित षड्यंत्र कर रही है. उन्होंने आरोप लगाया है कि झारखंड हाई कोर्ट की कड़ी फटकार के बाद भी सरकार लोकायुक्त, सूचना आयोग, महिला आयोग और बाल संरक्षण आयोग जैसे महत्वपूर्ण संवैधानिक पदों पर नियुक्ति करने में लगातार टालमटोल कर रही है.यह न केवल प्रशासनिक विफलता है बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रति सरकार की असंवेदनशीलता को भी दर्शाता है. प्रतुल शाह देव ने कहा कि इन संस्थाओं को चलाने के लिए हर वर्ष करोड़ों रुपये का खर्च…

Read More

रांची: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मंगलवार को सत्ता-विपक्ष के बीच भारी गरमा-गरमी हुई, जब नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि राज्य में करप्शन और बाबूगिरी हावी है. कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई. इसलिए प्रश्नकाल रोक कर इन गंभीर सवालों पर पहले चर्चा हो. फिर हंगामा बढ़ने लगा. इस बीच मांडू के विधायक निर्मल महतो को मार्शल आउट किया गया. स्पीकर ने कहा, “सदन है अखाड़ा नहीं, इनको मार्शल आउट कीजिए.” इसके बाद बाबूलाल मरांडी ने कहा, पहली बार के विधायक हैं. उनकी भी सुनिये. इससे पहले निर्मल महतो की नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार से भी…

Read More

बिहार में दरभंगा के अलीनगर से बीजेपी विधायक और लोक गायिका मैथिली ठाकुर जयपुर के ऐतिहासिक गोविंददेवजी मंदिर में दर्शन के दौरान भावुक हो गईं. उनकी आंखों से आंसू बहने लगे. भक्ति और संगीत से भरे उस माहौल में मैथिली खुद को संभाल नहीं पाईं और उनकी आंखों में आंसू छलक पड़े. उन पलों को साझा करते हुए उन्होंने फेसबुक पर लिखा, “आज तक मैंने ऐसा कभी महसूस नहीं किया था. जब मैं जयपुर के गोविंद देव जी मंदिर में दर्शन के लिए पहुंची, तो वहां का वातावरण, भक्तों के भजन, घंटियों और तालियों की गूंज ने मन को इतना छू लिया कि मैं खुद को संभाल नहीं पाई। आंखों से आंसू बहते रहे और ऐसा लगा जैसे मन का…

Read More