Author: Fact File
सिमडेगाः झारखंड के सिमडेगा जिले में केरसई ब्लॉक के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (बीजेपी) को अनिल खलखो को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने आठ हजार रूपये घूस लेते हुए गिरफ्तार किया है. बुधवार को केरसई प्रखंड के बीआरसीसी कार्यालय में उन्हें रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया. बीपीओ के विरुद्ध केरसई थाना क्षेत्र के टेंसोर नवाटोली निवासी परिवादी रंजीत खाखा ने एसीबी रांची में रांची में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत के मुताबिक उनके विद्यालय में मिड-डे मील के तहत अंडा और फलाहार वितरण के लिए कुल 1,42,638 रुपये आवंटित हुए थे. इसमें से 1,09,212 रुपये खर्च हुए और 33,426…
गढ़वाः झारखंड में गढ़वा जिले के चिनियां थाना क्षेत्र के चिनियां-बेता मुख्य सड़क स्थित डोली पत्थर जंगल के तालाब में बुधवार सुबह एक हाथी का शव मिलने के बाद जांच शुरू है. हाथी की मौत की सूचना फैलते ही आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और हाथी को देखने के लिए भारी भीड़ जुट गई. ग्रामीणों के अनुसार, हाथी की मौत लगभग चार से पांच दिन पहले हुई प्रतीत होती है.हाथी के शव से दुर्गंध निकलने की वजह से लगाया जा रहा है कि घटना कई दिन पुरानी है। हालांकि हाथी की मौत किन…
रांची. झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल राजेंद्र आर्युविज्ञान संस्थान ( रिम्स) में नामांकन व टेंडर में कथित गड़बड़ियों की शिकायतों की जांच के लिए अपराध अनुसंधान विभाग (सीआइडी) की दो विशेष जांच टीमें बुधवार की सुबह संस्थान पहुंचीं हैं. एडीजी सीआइडी के आदेश पर गठित दोनों टीमें रिम्स प्रबंधन के डीन कार्यालय, डेटा सेंटर आदि में फाइलें खंगाल रही हैं. साल 2025 में दो विद्यार्थियों के गलत जाति प्रमाण पत्र के आधार पर नामांकन लेने की शिकायत मिली है. रिम्स द्वारा बताया गया कि एक छात्रा का वर्ष 2025 में ही नामांकन रद्द कर दिया गया है. वहीं, दूसरी शिकायत…
जमशेदपुरः जमशेदपुर पूर्वी से बीजेपी की विधायक पूर्णिमा साहू की तबीयत सोमवार की रात अचानक बिगड़ गई. उन्हें इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया गया है. सीसीयू में उनका इलाज हो रहा है. चिकित्सकों का टीम उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है. और हालत पहले से ठीक है. खबरों के मुताबिक बीती रात उनका ब्लड प्रेशर लो हो गया था. इसके बाद उनको तत्काल अस्पताल ले जाया गया था. अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि विधायक साहू की हालत पहले से ठीक है औऱ उनके स्वास्थ्य की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है. इस बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू…
बुंडूः रांची जिले के दशमफॉल थाना क्षेत्र के सारजमडीह गांव स्थित कांची नदी के किनारे रेत में गड़ी 17 साल की लड़की हिस्सी कुमारी की लाश बरामदगी के मामले में पुलिस की जांच जारी है. हालांकि अब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिला है. पुलिस ने इस मामले में एक एसआईटी गठित की है. बुंडू के डीएसपी ओमप्रकाश जांच पर नजर बनाए हुए हैं. उन्होंने बताया है कि शव की स्थिति से प्रतीत होता है कि किशोरी की हत्या छह से सात दिन पहले की गई है. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. शव…
भारतीय राजनीति का प्रमुख चेहरा, झारखंड आंदोलन के प्रमुख नायक पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत देश के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण से सम्मानित किए जाने के बाद उनके पुत्र तथा झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की प्रतिक्रिया सामने आई है. सोशल मीडिया के एक्स पर उन्होंने विस्तार से शिबू सोरेन के कार्यों और योगदान की चर्चा की है. सोरेन ने कहा है, “आज स्मृति शेष बाबा दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी को राष्ट्रपति आदरणीय द्रौपदी मुर्मु जी द्वारा पद्म भूषण सम्मान से अलंकृत किया जाना उनके आजीवन संघर्ष, त्याग, जनसेवा और सामाजिक न्याय के…
झारखंड आंदोलन के प्रमुख नेताओं में शुमार, और पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत देश के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण से सम्मानित किया गया. मंगलवार को संसद भवन में आयोजित सम्मान समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन को यह सम्मान प्रदान किया. इस अवसर पर शिबू सोरेन की बहू कल्पना सोरेन, अंजनी सोरेन और परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे. शिबू सोरेन को यह सम्मान आदिवासी समाज, झारखंड आंदोलन और सार्वजनिक जीवन में उनके लंबे योगदान के लिए दिया गया है. भारतीय राजनीति का बड़ा आदिवासी चेहरा शिबू सोरेन…
रांचीः झारखंड और पूरे भारत का नाम रौशन करने वाले रोशन थापा को राज्यपाल संतोष गंगवार ने लोकभवन रांची में बधाई दी और सम्मानित किया. उन्होंने कहा यह अत्यंत ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण उपलब्धि है. गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित ‘प्रथम विश्व योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप’ में झारखंड के बेहतरीन योगासन खिलाड़ी रोशन थापा ने वैश्विक मंच पर अपनी श्रेष्ठता साबित करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया है. इस अवसर पर योगासना स्पोर्ट एसोसिएशन ऑफ़ झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने राज्यपाल को अंग वस्त्र भेंट कर संगठन के बारे में विस्तार पूर्वक बताया और झारखंड में योगा…
रांची : रांची स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार, होटवार में महिला बंदी के कथित गर्भवती होने के मामले में मेडिकल बोर्ड और न्यायिक जांच की रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में कोर्ट में पेश कर दी गई है. झारखंड हाईकोर्ट द्वारा स्वत: संज्ञान से दर्ज जनहित याचिका पर मंगलवार को सुनवाई हुई. चीफ जस्टिस एमएस सोनक और जस्टिस राजेश शंकर की खंडपीठ के समक्ष राज्य सरकार की ओर से सीलबंद लिफाफे में रिपोर्ट पेश की गई. खंडपीठ ने सीलबंद लिफाफे में प्रस्तुत दस्तावेजों को रिकॉर्ड पर लिया और मामले की अगली सुनवाई के लिए 9 जुलाई की तिथि निर्धारित की. गंबीर मानते हुए…
रांचीः बोकारो की 18 वर्षीय युवती पुष्पा कुमारी के तथाकथित कंकाल मिलने के मामले में मंगलवार को झारखंड हाई कोर्ट में सुनवाई हुई. इस क्रम में बरामद कंकाल और माता-पिता के डीएनए सैंपल मिलान की फॉरेंसिक रिपोर्ट कोर्ट में पेश की गयी. अदालत ने रिपोर्ट की बारिकियों को समझने के लिए तीन दिनों के बाद 25 जून को सुनवाई की अगली तारीख तय की है. यह सुनवाई न्यायाधीश सुजीत नारायण प्रसाद के खंडपीठ में हुई. सील बंद लिफाफे में पेश की गयी रिपोर्ट की तकनीकी पहलुओं को समझने के लिए अदालत को चिकित्सीय विशेषज्ञों का सहारा लेना होगा. सुनवाई के…
News
- राजनीति
- सामाज / साहित्य
- युवा जिंदगी
- भारत
- नजरिया
About US
Important Links
- Privacy Policy
- Disclaimer
- Terms & Conditions
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from Fact Files
2025 Fact File, Site Developed & Designed by Midhaxa Innovations
- Home
- Contact Us