Author: Fact File

रांची। झारखंड में शिक्षा और रोजगार की स्थिति में सुधार की मांग को लेकर ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) झारखंड के नेतृत्व में सोमवार को राज्यभर के छात्र-युवाओं ने राजभवन के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया. इस “राजभवन घेराव” कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में छात्र-युवा शामिल हुए, जिन्होंने स्थानीय नियोजन नीति, स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति और विश्वविद्यालयों में प्रोफेसर बहाली, प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता, छात्रसंघ चुनाव सहित 23 प्रमुख मांगों को लेकर राज्यपाल से हस्तक्षेप की अपील की. प्रदर्शनकारी छात्र-युवा जिला स्कूल से मार्च करते हुए राजभवन के मुख्य गेट तक पहुंचे, जहां उन्होंने नारेबाजी और सभा के माध्यम…

Read More

हजारीबागः राज्य के पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता मंगलवार को हजारीबाग पहुंचे. यहां उन्होंने हजारीबाग प्रक्षेत्र के डीआईजी, एसपी और पुलिस के अन्य अधिकारियों के साथ एनटीपीसी के अधिकारी कुमार गौरव की हत्या के बाद अब तक की तफ्तीश के बारे में बारीकी से समीक्षा की। इस हत्याकांड की जांच के लिए एक एसआईटी गठित की गई है. एसआईटी की जांच किस दिशा में है और अब तक पुलिस के हाथ क्या कुछ लगे हैं, इसके बारे में जानकारी हासिल करने के बाद डीजीपी ने आला अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए. बैठक में एनटीपीसी के अधिकारियों को सुरक्षा मुहैया कराने…

Read More

भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने इंदौर के सॉफ्टविजन कॉलेज और रिसर्च इंस्टीट्यूट में छात्रों और शिक्षकों से संवाद किया. सेना प्रमुख ने युवाओं को देश की सबसे बड़ी ताकत बताया और कहा कि उनका अनुशासन और संकल्प ही भारत के भविष्य को आकार देगा. इस दौरान उन्होंने भारत को आत्मनिर्भर और वैश्विक स्तर पर प्रभावशाली बनाने में युवाओं की भूमिका पर जोर दिया. सेना प्रमुख ने शिक्षा को जीवन भर चलने वाली सीखने की प्रक्रिया बताया और कहा कि ज्ञान,सेवा और समाज के प्रति योगदान हमारे भारतीय संस्कारों का हिस्सा हैं. उन्होंने छात्रों को आलोचनात्मक सोच विकसित करने…

Read More

झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर अमन साव के एक मुठभेड़ में मारे जाने पर झारखंड के कई राजनेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं. झारखंड विधानसभा में जमशेदपुर पश्चिमी से जदयू के विधायक सरयू राय ने कहा कि आज के सभी मीडियो चैनलों में प्रमुखता से खबर आयी कि अपराधी अमन साव को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया. सरकार को इस पूरी घटना पर सदन में स्पष्ट जानकारी देनी चाहिए. मंत्री सुदिव्य सोनू ने कहा कि झारखंड में कानून का राज है. पुलिस अपने तरीके से लड़ रही है. आत्मरक्षा में गोली चलाना गलत नहीं है. जो कानून व्यवस्था से बड़े…

Read More

रांची.झारखंड का कुख्यात गैंग्स्टर अमन साहू पुलिस के साथ एक मुठभेड़ में मारा गया है. उसे झारखंड एटीएस की टीम रायपुर से लेकर रांची आ रही थी। जानकारी के मुताबिक पलामू जिले के चैनपुर के निकट एटीएस की गाड़ी पर हमला हुआ. भागने के क्रम में अमन साव मुठभेड़ में मारा गया. अभी उसका शव घटनास्थल पर ही है. पुलिस के आला अधिकारी जायजा लेने पहुंचे हैं. इस घटना में पुलिस के एक जवान के घायल होने की भी खबर है. हालांकि आधिकारिक तौर पर अब तक इस मुठभेड़ को लेकर कोई बयान नहीं आया है। एटीएस की टीम अमन…

Read More

कोयला कंपनियों पर राज्य सरकार के एक लाख 36 हजार करोड़ रुपये बकाए की दावेदारी पर हेमंत सोरेन सरकार और केंद्र की सरकार के साथ बीजेपी का टसल गहराता जा रहा है। एक महीने के दौरान झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सार्वजनिक कार्यक्रम में दो बार कह चुके हैं कि अगर ये पैसे नहीं मिले, तो कोयला खदानों को रोक देंगे. दूसरी तरफ झारखंड में बीजेपी के सभी प्रमुख नेता लगातार इन बातों पर जोर देते रहे हैं कि इस मुद्दे पर हेमंत सोरेन और सत्तारूढ़ दल सिर्फ राजनीति कर रहे हैं. बीजेपी विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी का कहना…

Read More

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने रोहित शर्मा ने 2027 का विश्व कप खेलने को लेकर प्रतिक्रिया दी है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिकआईसीसी से उन्होंने कहा कि भविष्य अपने खेल करियर को लेकर उन्होंने सारे रास्ते खुले रखे हैं. साथ उन्होंने कहा है कि वह 2027 में होने वाले अगले आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप का हिस्सा बनने के लिए प्रतिबद्ध नहीं हो सकते हैं. उन्होंने कहा, “अभी कहना मुश्किल होगा. मैं देखना चाहता हूं कि मैं कितना अच्छा खेल पाता हूं. फिलहाल, मैं अच्छा खेल रहा हूं और इस टीम के साथ जो कुछ भी कर रहा हूं…

Read More

रांची। झारखंड विधानसभा के बजट सत्र में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की अनुदान मांग पर चर्चा के बाद सरकार का पक्ष रखते हुए शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने कहा कि सरकार झारखंड के विद्यार्थियों के लिए नि:शुल्क कोचिंग संस्थान खोलेगी। यहां विद्यार्थियों को प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करायी जायेगी। साथ ही रहने की भी व्यवस्था भी होगी। मंत्री ने यह भी कहा है कि सरकार शिक्षक, छात्र की उपस्थिति पर नजर रखने के लिए सरकार ने टैब का वितरण किया है। चर्चा के बाद स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग का छह करोड़ 63 लाख 89 हजार की अनुदान मांग…

Read More

रांची। बिरसा मुंडा कारागार में बंद रांची के पूर्व उपायुक्त आईएएस अधिकारी छवि रंजन को सीने में दर्द की शिकायत पर सोमवार को रिम्स में भर्ती कराया गया है। जेल के चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें रिम्स रेफर किया। उन्हें रिम्स के कार्डियोलॉजी इमरजेंसी लाया गया। इसके बाद कार्डियोलॉजी के विभागाध्यक्ष डॉ हेमंत नारायण राय की देखरेख में उनका इलाज शुरू हुआ। रांची में बड़े पैमाने पर हुए कथित तौर पर जमीन घोटाले के आरोपी छवि रंजन को पिछले साल मई महीने में में ईडी ने उन्हें गिरफ्तार किया था. इसके बाद से वे रांची स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय…

Read More

हजारीबाग में एनटीपीसी के डीजीएम कुमार गौरव की हत्या पर झारखंड के पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता लगातार अनुसंधान और कार्रवाई को लेकर प्रगति की समीक्षा कर रहे हैं। इन सबके बीच उन्होंने कहा है कि ज्यादातर अपराधों की साजिशें जेलों के अंदर रची जाती हैं और उसे आपराधिक गिरोहों की मदद से अंजाम दिया जाता है। राज्य के पुलिस प्रमुख की यह टिप्पणी ऐसे समय में आयी है जब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायकों ने ‘‘बिगड़ती कानून व्यवस्था’’ को लेकर राज्य विधानसभा में हंगामा किया, जिसके कारण प्रश्नकाल नहीं चल सका। पुलिस महानिदेशक ने कहा कि संगठित आपराधिक गिरोहों पर…

Read More