Author: Fact File
केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोमवार को जानकारी दी कि नामीबियाई चीता ‘ज्वाला’ ने जो तीसरी बार सफलतापूर्वक मां बनी है, कुनो राष्ट्रीय उद्यान में पांच शावकों को जन्म दिया है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में मंत्री ने कहा कि इस जन्म के साथ, भारत में जन्मे स्वस्थ शावकों की संख्या बढ़कर 33 हो गई है, जो भारतीय धरती पर चीतों के 10वें सफल प्रजनन का प्रतीक है और भारत की चीता संरक्षण यात्रा में एक और महत्वपूर्ण सफलता है. उन्होंने यह भी बताया कि इन शावकों के आगमन के साथ भारत…
रांचीः रांचे के उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारी सदर राँची कुमार रजत ने सोमवार को आईओसीएल, एचपीसीएल, बीपीसीएल के क्षेत्रीय प्रबंधकों (एलपीजी सेल्स) सीएससी के जिला नोडल अधिकारी तथा राँची जिले की सभी गैस एजेंसियों के प्रोप्राइटर के साथ ऑनलाइन समीक्षा बैठक की गई. जिला प्रशासन को हाल ही में विभिन्न स्रोतों से प्राप्त घरेलू एलपीजी (एलपीजी) सिलेंडर की कमी संबंधी खबरें मिली थीं. बैठक में IOCL के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि होली पर्व के कारण सप्लाई चेन में अस्थायी व्यवधान आया था, जिससे वितरण प्रभावित हुआ। वर्तमान में स्थिति सामान्य है और कोई कमी नहीं…
रांचीः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से झारखंड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में विधानसभा की महिला सदस्यों ने मुलाकात की. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी सदस्यों को महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं. उन्होंने उपस्थित सभी महिला सदस्यों को सम्मानित किया और राज्य के सर्वांगीण विकास में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी को आवश्यक बताया।म. सोरेन ने कहा कि झारखंड सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयासरत है तथा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से अनेक योजनाएँ संचालित कर रही है. इस दौरान विधानसभा की महिला सदस्यों ने भी मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं दीं और राज्य में महिलाओं के उत्थान, सुरक्षा तथा…
रांचीः झारखंड विधानसभा का बजट सत्र लगभग आधा गुजर जाने के बाद सोमवार, 9 अप्रैल को प्रदेश कार्यालय में भाजपा विधायक दल की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता नेता विधायक बाबूलाल मरांडी ने किया. इसमे विधायकों के साथ संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह भी उपस्थित थे. विधायक दल की बैठक के बाद विधानसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक एवं हटिया के विधायक नवीन जायसवाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि विधानसभा सत्र आहूत होने के समय सभी जनप्रतिनिधि नगर निकाय चुनाव में व्यस्त थे. इसके बाद होली पर्व के कारण भी व्यस्तता रही. विधायकों की बैठक में राज्य की…
रांचीः झारखंड विधानसभा के बजट सत्र में प्रश्नकाल के दौरान जमशेदपुर पश्चिमी से जदयू विधायक सरयू राय ने एक सवाल उठाते हुए सरकार से जानना चाहा कि पश्चिमी सिंहभूम के सारंडा क्षेत्र में माओवादियों के विरुद्ध केंद्र और राज्य की पुलिस संयुक्त अभियान चला रही है. फिर भी माओवादियों का अस्तित्व मिटाने में सफल क्यों नहीं हो पाई है. उन्होंने पूछा कि क्या यह सही है कि सारंडा माओवादी संगठनों के नेताओं के लिए छुपकर देश विरोधी योजनाएं बनाने और उन्हें क्रियान्वित करने की रणनीति बनाने का सुरक्षित स्थल बन गया है. विधायक सरयू राय ने पूछा, “आखिर सारंडा में माओवदी…
दिल्ली शराब नीति से जुड़े कथित भ्रष्टाचार मामले में आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और अन्य बरी किए गए लोगों के ख़िलाफ़ दिल्ली हाईकोर्ट ने नोटिस जारी किया है. हाईकोर्ट ने सोमवार को ट्रायल कोर्ट के फ़ैसले को चुनौती देने वाली केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की याचिका पर सुनवाई की. बार एंड बेंच के मुताबिक़, दिल्ली हाईकोर्ट ने सीबीआई पर ट्रायल कोर्ट की ओर से की गई टिप्पणियों पर रोक लगा दी है. साथ ही ट्रायल कोर्ट को इस मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की सुनवाई तब तक के लिए टालने के निर्देश दिए हैं,…
रामगढ़ः प्रसिद्ध छिन्नमस्तिका रजरप्पा मंदिर परिसर में आदित्यपुर, सरायकेला के एक श्रद्धालु की बेरहमी से पिटाई करने वाले पांच पुलिसकर्मियों को एसपी अजय कुमार ने सस्पेंड कर दिया है. मारपीट की यह घटना रविवार, आठ मार्च की है, लेकिन इसका वीडियो सोमवार की सुबह से सोशल मीडिया में वायरल है, जिसमें कई पुलिसकर्मी एक श्रद्धालु प्रेम कुमार निर्मल पर टूट पड़े दिख रहे हैं. उस श्रद्धालु के घर की महिलाएं बचाने के क्रम में रोती-चिखती नजर आ रही हैं. पुलिस की इस छवि पर प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है. इस मामले को रांची से बीजेपी विधायक सीपी सिंह ने भी…
रांची: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री और कांग्रेस के नेता इरफान अंसारी ने कहा है कि राष्ट्रपति को उन राज्यों में जाने से परहेज करना चाहिए, जहां चुनाव होने हैं. राष्ट्रपति को बीजेपी के बहकावे में नहीं आना चाहिए था. विधानसभा की कार्यवाही में भाग लेने पहुंचे मंत्री ने विधानसभा परिसर में मीडिया से बातचीत में कहा, “मेरा मानना है कि राष्ट्रपति जी का बंगाल में कोई अपमान नहीं हुआ है. वे बीजेपी की राजनीति का शिकार हो रही हैं. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अगर अपमान हुआ है तो यह सही नहीं है. हाल ही में झारखंड में उनका…
गिरिडीहः बिहार एसटीएफ ने झारखंड के गिरिडीह जिले के बेंगाबाद में छापेमारी कर नक्सली कांड को दो आरोपी को गिरफ्तार किया है. एसटीएफ की टीम को गिरिडीह की पुलिस ने छापेमारी में सहयोग किया. पुलिस के सहयोग से ने की है. जिन दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गय है उनमें जमुई जिले के चरकापत्थर थाना क्षेत्र के चिलकाखार गांव निवासी पंकज यादव और कोडरमा जिला अंतर्गत सतगांवा थाना क्षेत्र के तांतीभागलपुर गांव निवासी सुदामा सिंह पवन सिंह शामिल है. पुलिस ने यह भी बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों के विरुद्ध बिहार के जमुई, चकाई, चरकापत्थर और चंद्रदीप थाना के अलावा…
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को कहा कि वित्तीय सेवाओं तक पहुंच ने महिलाओं को असली आजादी तक पहुंचने में मदद की है. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में, वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा कि जनधन खाता और “लखपति दीदियों” जैसी सरकारी योजनाएं महिलाओं को वित्तीय रूप से मजबूत कर रही हैं और पूरे भारत में घरों और समुदायों को नया आकार दे रही हैं. जन धन योजना की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, देश में अब तक 57.71 करोड़ जनधन खाते खोले जा चुके हैं। वित्त मंत्री…
News
- राजनीति
- सामाज / साहित्य
- युवा जिंदगी
- भारत
- नजरिया
About US
Important Links
- Privacy Policy
- Disclaimer
- Terms & Conditions
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from Fact Files
2025 Fact File, Site Developed & Designed by Midhaxa Innovations
- Home
- Contact Us