Author: Fact File

रांचीः ऊर्सूलाइन स्कूल की तहरीन फातिमा को रांची के उपायुक्त ने सम्मानित करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है. तहरीन फातिमा ने मैट्रिक में 97.4 प्रतिशत अंक के साथ जिला में पहला और राज्य में पांचवां स्थान हासिल किया है. तहरीन की सफलता में पिता अब्दुल रहमान का संघर्ष अहम है, जो ठेले पर कपड़े बेचते हैं. इस शानदार उपलब्धि पर उपायुक्त ने तहरीन तहरीन को मोमेंटो एवं उसके माता पिता को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया. तहरीन ने उपायुक्त को बताया कि वे आगे इंजीनियरिंग की पढ़ाई करना चाहती है. इसके बाद यूपीएसी की तैयारी करेगी. उपायुक्त ने उसके…

Read More

रांचीः झारखंड में शराब घोटाले को लेकर सरकार के खिलाफ मुखर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने आठ सवाल सामने किए हैं. इसके साथ ही कही है कि राज्य सरकार की एजेंसी एंटी करप्शन ब्यूरो को अगर इस घाटोले में लच उजागर करना है, तो रिमांड पर लिए गए आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे से ये सवाल पूछे जाने चाहिए. बीजेपी नेता लगातर कहते रहे हैं कि इस घोटाले के तार सरकार से जुड़े हैं और जनता सच जानना चाहती है. गौरतलब है कि बीस मई को तत्कालीन उत्पाद सचिव और वरिष्ठ आईएएस…

Read More

रांचीः पेसा कानून को लेकर बीजेपी नेता रघुवर दास का सरकार पर हमला का सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा ने जवाब दिया है. पार्टी के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने पलटवार करते हुए कहा है कि रघुवर दास बताएं, उनके कार्यकाल में पेसा नियमावली ल क्यों नहीं बनी. विनोद कुमार पांडेय ने कहा कि भाजपा और रघुवर दास आदिवासी समाज के मुद्दों को लेकर केवल राजनीतिक लाभ लेना चाहते हैं. रघुवर दास को पेसा कानून की याद अब आ रही है, जबकि उनके पूरे शासनकाल में इस दिशा में एक भी ठोस कदम नहीं उठाया गया. उन्होंने पूछा कि यदि…

Read More

रांचीः झारखंड में पेसा कानून लागू करने को लेकर छिड़ी बहस के बीच बीजेपी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने हेमंत सोरेन सरकार पर निशाना साधा है. इसके साथ ही उन्होंने पूछा है कि क्या पेसा कानून लागू होने से हेमंत सरकार को खतरा है? क्या इस डर से पेसा लागू नहीं किया जा रहा है कि सरकार गिर जाएगी? बुधवार को पार्टी कार्यालय में मीडिया से बातचीत में रघुवर दास ने कहा, “जब सारी वैधानिक प्रक्रिया पूरी हो चुकी है तो फिर आखिर कौन सी शक्ति है जो इसे लागू होने से रोक रही है? एक सरना समाज…

Read More

रांचीः झारखंड शराब घोटाले में गिरफ्तार आईएएस अधिकारी और तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय कुमार चौबे और उत्पाद विभाग के संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह से पूछताछ के लिए एसीबी (एंटी करप्शन ब्यूरो) को दो दिनों की रिमांड मिली है. एसीबी की विशेष अदालत ने इस बाबत आदेश दिया है. एसीबी की ओर से इनसे पूछताछ के लिए सात दिनों दिनों की रिमांड मांगी गयी थी. गिरफ्तार अधिकारी के अधिवक्ता ने इसका विरोध किया. बुधवार को सुनवाई के बाद विशेष अदालत ने आदेश सुरक्षित रख लिया था. इसके बाद एसीबी को दो दिनों की रिमांड का आदेश जारी किया. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो…

Read More

खूंटीः आदिवासी बहुल खूंटी जिले के अड़की प्रखंड का बिरबांकी गांव में आयोजित छऊ नृत्य कार्यक्रम ने 92 सालों का सफर पूरा कर लिया है. सांस्कृतिक विरासत और पंरपरा को सहेजे रखने की कोशिशों को मजबूत बनाते हैं गांवों के हजारों लोग. छोटे से आयोजन के साथ शुरू यह कार्यक्रम समय के साथ भव्य समारोह में बदल गया है. यह मेला सिर्फ एक सांस्कृतिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक मेल-जोल और रिश्तों के जुड़ाव का भी माध्यम है. कई लोग इस अवसर पर वर्षों बाद एक-दूसरे से मिलते हैं.  हालचाल लेते हैं,  और विवाह जैसे महत्वपूर्ण रिश्तों पर चर्चा करते हैं.…

Read More

झारखंड के प्रसिद्ध ठेठ नागपुरी गायक और ‘भिनसरिया कर राजा’ के नाम से मशहूर महावीर नायक को मंगलवार को दिल्ली में आयोजित एक समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्मश्री से सम्मानित किया. 1962 से ठेठ नागपुरी गीतों को अपनी आवाज देने वाले महावीर नायक ने 50 वर्षों से अधिक समय तक नागपुरी गीत-संगीत को समृद्ध किया है. सम्मान से खुश महावीर नायक ने कहा, “जिम्मेदारी अब बढ़ गई है. झारखंड की भाषा-संस्कृति और गीत-संगीत को लेकर बहुत काम करना है. पुरस्कार से कलाकारों का मनोबल बढ़ता है और यह होना चाहिए. झारखंड में अभी कई और प्रतिभाशाली कलाकार हैं,…

Read More

रांचीः झारखंड में बीस जिलों के उपायुक्तों के तबादले के ठीक दूसरे दिन मंगलवार को हेमंत सोरेन की सरकार ने 48 आईपीएस अधिकारियों को इधर से उधर किया है.  इनमें कई जिलों के एसपी और एसएसपी को भी बदला गया है. गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने इस बाबत अधिसूचना जारी कर दी है. तदाशा मिश्र को गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है. अपर पुलिस महानिदेशक (अभियान) संजय ए लाठकर को बदल कर अपर पुलिस महानिदेशक रेल बनाया गया है. पुलिस महानिरीक्षक (अभियान) एवी होमकर को पुलिस महानिरीक्षक रेल की जिम्मेदारी दी गई…

Read More

तेज प्रताप यादव को लेकर परिवार में खटराग के बीच आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद के घर में खुशिया आई है. बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को पुत्र रत्न और आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद तथा उनकी पत्नी राबड़ी देवी को पौत्र का प्राप्ति हुई है. इस खुशी में पटना स्थित राजद कार्यालय में जश्न का माहौल रहा. इस मौके पर राजद कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई और तेजस्वी यादव तथा उनकी पत्नी राजश्री यादव को बदाई दी. तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री यादव ने कोलकाता के एक निजी अस्पताल में बेटे को जन्म दिया. तेजस्वी यादव के साथ लालू यादव उनकी पत्नी और बड़ी…

Read More

रांचीः पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा ने मंगलवार को राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में धरना प्रदर्शन किया. नेता, कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में निकले और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. जनगणना में आदिवासियों के लिए सरना कोड कॉलम लागू करने की मांग को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा पहले से मुखर रहा है. लोकसभा और विधानसभा चुनावों में भी दल के नेताओं ने इस मुद्दे को पुरजोर उछाला था. इसी मुद्दे पर झारखंड विधानसभा से एक प्रस्ताव पारित कर पहले ही केंद्र को भेजा गया है. झारखंड मुक्ति मोर्चा ने चेताया है कि आदिवासियों की…

Read More