Author: Fact File

रांचीः भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि इतनी किरकिरी के बाद भी कांग्रेस द्वारा सरकार में बने रहने वाला बयान कोई आश्चर्य पैदा नहीं करता है. चाहे जितनी भी दुर्गति हो जाए, सत्ता से चिपके रहना कांग्रेस की फितरत है. अब इतनी दुर्गति के बावजूद भी कांग्रेस के नेता कह रहे हैं कि वे कोई भी विष पीने को तैयार हैं. वास्तविकता तो यह है कि कांग्रेस सरकार से चिपककर मलाई खाने का काम कर रही है. आदित्य साहू ने कांग्रेस द्वारा राज्यसभा चुनाव परिणाम को लेकर भाजपा पर लगाए आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा है…

Read More

रांचीः राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार प्रण झा की हार के बाद महागठबंधन में मचे रार के बीच झारखंड कांग्रेस बैकफुट पर नजर आ रही है. नेताओं ने कहा है कि महागठबंधन की मजबूती के लिए कांग्रेस विष पीने को भी तैयार है. इसके साथ ही नेताओं ने कांग्रेस के प्रभारी के राजू का बचाव किया. प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के राजू द्वारा राजद और माले पर राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग के लगाए गए आरोप के बाद राजद और माले ने कांग्रेस पर पलटवार किया था. इसे लेकर प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और पार्टी के कई मंत्री विधायकों ने…

Read More

रांचीः नीट-यूजी परीक्षा को लेकर रेलवे ने परीक्षार्थियों को राहत देने और ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रांची से धनबाद तथा डालटनगंज के लिए दो विशेष अनारक्षित ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया गया है. दोनों ट्रेनें 21 जून, रविवार को एक तरफा चलाई जाएंगी. नीट की परीक्षा 21 जून को होगी. रलवे के अनुसार ट्रेन संख्या 08603 रांचीःधनबाद विशेष ट्रेन शाम 6.30 बजे रांची से खुलेगी. यह ट्रेन मुरी, झालदा, कोटशिला, बोकारो स्टील सिटी. चंद्रपुरा, फुलवारटांड़ और कतरास पर रूकते हुए रात 11.05 बजे धनबाज पहुंचेगी. इस ट्रेन में कुल 12 मेमू डिब्बे लगाए जाएंगे. वहीं ट्रेन…

Read More

चतराः झारकंड के चतरा में एक मुठभेड़ के बाद पुलिस ने अगला किए गए छह ग्रामीणों को सकुशल मुक्त कराया है. इसके साथ ही पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. देसी भराठी बंदूक दिखाकर ये अपराधी उग्रवादी संगठन एमसीसी के नाम अपहृत ग्रामीणो से एक लाख की फिरौती मांग रहे थे. ग्रामीणों के अगवा किए जाने की जानकारी मिलने के बाद चतरा एसपी के निर्देश पर सिमरिया एसडीपीओ के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया था. सिमरिया के एसडीपीओ नागरगोजे शुभम भाऊसाहेब ने बताया है कि 18 जून की रात करीब 10:30 बजे सूचना मिली कि ग्राम…

Read More

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार व रविवार को सभी कोटि के सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालय खुले रहेंगे. झारखंड शिक्षा परियोजना निदेशक शशि रंजन ने इस संबंध में सभी जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारी व जिला शिक्षा अधीक्षक को पत्र लिखा है. जिलों को भेजे गये पत्र में कहा गया है कि 21 जून को अंतराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर स्कूलों में योग दिवस संबंधित कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है. विद्यालयों में तृतीय शनिवार व रविवार को अवकाश रहता है, लेकिन परियोजना निदेशक ने शनिवार व रविवार को सुबह सात से नौ बजे तक विद्यालय…

Read More

लोहरदगा: लोहरदगा-गुमला रोड पर मिशन चौक के पास शुक्रवार देर रात एक सड़क हादसे में तीन भाई- बहनों की मौत हो गई है. इस घटना से गुस्साये लोगों ने शनिवार की सुबह मिशन चौक के पास सड़क भी जाम किया. स्थानीयय लोग इसका विरोध प्रकट कर रहे थे कि बॉक्साइट लदे ट्रक शहरी क्षेत्र में धडल्ले और तेज गति से चलते रहते हैं, जिससे लोगों की सुरक्षा खतरे में होती है. जानकारी के अनुसार बरवाटोली निवासी रोहित कुमार साहू अपनी दो बहनों सपना कुमारी और सृष्टि कुमारी के साथ स्कूटी से सेन्हा रोड स्थित तेली धर्मशाला में आयोजित एक विवाह समारोह…

Read More

झारखंड लोक सेवा आयोग रेगुलर-2025 की मुख्य परीक्षा 18 जुलाई से 20 जुलाई तक रांची के केंद्रों पर होगी. इस बीच आयोग ने 19 अप्रैल को ली गई प्रारंभिक परीक्षा (पीटी) का एक बार फिर संशोधित मॉडल उत्तर जारी किया है. इसमें कुल चार सवालों को ड्रॉप (रद्द) कर दिया गया है. सामान्य अध्ययन प्रथम पत्र में दो सवाल और सामान्य अध्ययन द्वितीय पत्र में दो सवाल ड्रॉप किए गए हैं. तीसरी बार संशोधित मॉडल आंसर की जारी आयोग द्वारा पीटी का मॉडल उत्तर पहली बार 21 अप्रैल को जारी करने के बाद अभ्यर्थियों से 24 अप्रैल तक आपत्ति/सुझाव मांगे गये…

Read More

उद्धव ठाकरे अपनी पार्टी शिव सेना (यूबीटी) के छह सांसदों के एकनाथ शिंदे की शिवसेना में जाने के संकेतों के बीच भावुक अपील के साथ पार्टी प्रमुख के पद से इस्तीफे की पेशकश को लेकर शिवसेना की राजनीति में हलचल है और इसके राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं. महाराष्ट्र में शुक्रवार को शिव सेना का 60वां का स्थापना दिवस समारोह पार्टी के दोनों धड़ों के बीच ज़ुबानी जंग का अखाड़ा बना रहा. एक तरफ उद्धव पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील करते दिखे, दूसरी तरफ शिव सेना के प्रमुख एकनाथ शिंदे ने दावा किया कि उनकी पार्टी ही बाला साहेब ठाकरे…

Read More

रांचीः राज्यसभा चुनाव में गठबंधन के  प्रत्याशी प्रणव झा की हार के बाद झामुमो ने कहा है कि उसके सभी विधायक एकजुट रहे और गठबंधन की रणनीति के अनुसार मतदान किया. झामुमो के महासचिव विनोद पांडेय ने कहा कि पार्टी के सभी 34 विधायकों ने शत-प्रतिशत मतदान किया और गठबंधन के दोनों प्रत्याशियों के पक्ष में वोट दिया।.उन्होंने बताया कि वह स्वयं पार्टी एजेंट के रूप में पूरे मतदान के दौरान मतदान केंद्र में मौजूद थे और मतदान प्रक्रिया पर नजर रखे हुए थे. विनोद पांडेय ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी ने चुनाव से पहले गठबंधन दलों की…

Read More

रांचीः राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़, जवाबदेह एवं जनोन्मुखी बनाने के लिए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने विभाग के आला अधिकारियों और सभी सिल सार्जनों के साथ उच्च स्तरीय बैठक कई निर्देश दिए हैं. बैठक में अस्पतालों की कार्यप्रणाली, चिकित्सकों की उपलब्धता, दवा आपूर्ति, एंबुलेंस सेवा, स्वास्थ्य संसाधनों तथा आगामी मानसून को लेकर तैयारियों की गहन समीक्षा की गई. स्वास्थ्य मंत्री ने घोषणा की कि राज्य के सभी सदर अस्पतालों एवं रेफरल अस्पतालों में चार-चार अतिरिक्त एंबुलेंस उपलब्ध कराई जाएंगी. यह व्यवस्था 108 एंबुलेंस सेवा से अलग होगी ताकि गंभीर मरीजों को समय पर और त्वरित…

Read More