Author: Fact File

रांचीः रांची पुलिस ने अनगड़ा थाना क्षेत्र अन्तर्गत गेतलसूद में अनुज्ञप्ति प्रदत्त शराब की कम्पोजिट दुकान पर फायरिंग करने वाले तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस ने इनके पास से कांड में प्रयुक्त एक देशी रिवाल्वर, एक देशी कट्टा तथा 19 जिंदा कारतूस के अलावा 4 मोबाईल तथा एक पल्सर मोटरसाईकिल बरामद किया है. जिन तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है, उनमें देव सिंह मुंडा, गौतम यादव उर्फ गोल्डन यादव और भोलू सोनी उर्फ भोलू शामिल है. देव मुंडा अनगड़ा थाना क्षेत्र जोन्हा मुसंगू पुड़ीटोला का रहने वाला है. गौतम यादव उर्फ गोल्डन…

Read More

पटनाः तेजी से बदलते राजनीतिक घटनाक्रमों के बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार रविवार, आठ मार्च को जनता दल यूनाइटेड की सदस्यता लेंगे. जेडीयू ज्वाइन करने के बाद वो बिहार की यात्रा पर निकलेंगे. जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने निशांत कुमार के पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने पर कहा, “कल के बारे में अभी औपचारिक सूचना नहीं आई है. इसकी जानकारी आपको दी जाएगी. आज का महत्वपूर्ण फैसला ये था कि नीतीश कुमार ने जो फैसला लिया उसका समर्थन हमारे दल के लोगों ने किया. हम नेता के साथ खड़े हैं और इसी स्थिति में विधायकों…

Read More

दुमकाः झारखंड की उपराजधानी दुमका की सुदीपा दत्ता ने यूपीएससी की परीक्षा में 41वां रैंक प्राप्त किया है. सुदीपा दत्ता का यह तीसरा प्रयास था. इससे पहले एक बार वह इंटरव्यू तक पहुंची थीं. हाल ही में जेपीएससी के द्वारा ली गई सीडीपीओ की परीक्षा में भी उन्हें 24वां रैंक मिला था. सुदीपा के पिता सच्चिदानंद दत्ता डाकघर में कार्यरत हैं, जबकि मां पम्पा दत्ता गृहणी हैं. वह दो बहन और एक भाई हैं. वे सभी अध्ययनरत हैं. सुदीपा के पिता सच्चिदानंद दत्ता डाकघर में कार्यरत हैं, जबकि मां पम्पा दत्ता गृहणी हैं. वह दो बहन और एक भाई हैं. वे…

Read More

सिमडेगाः झारखंड के सिमडेगा से छत्तीसगढ़ के कुनकुरी जा रही एक यात्री बस के पलट जाने से पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. इस हादसे में कम से कम डेढ़ दर्जन यात्री घायल हो गए हैं. घायलों में से चार की हालत गंभीर है और उन्हें बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है. जानकारी के मुताबिक अनमोल बस (CG 14G 0263) शुक्रवार सुबह सिमडेगा के कुरडेग से छत्तीसगढ़ के कुनकुरी जा रही थी. बस में दो दर्जन से ज्यादा यात्री सवार थे. सुबह करीब 9:45 बजे, जशपुर जिले के करडेगा चौकी इलाके में गोड़ाअंबा गांव…

Read More

लातेहारः झारखंड के लातेहार जिले के कैमा गांव में पुलिस और आदिवासी समुदाय के टाना भगतों के साथ हुई हिंसक झड़प में कम से कम पंद्रह जवानों के घायल होने की खबर है. घायल जवानों में तीन को बेहतर इलाज के लिए रिम्स भेजा गया है. झड़प में कई ग्रामीणों को भी चोट लगी है, जिनका इलाज गांव में ही कराया गया. यह झड़प लातेहार जिले के सदर थाना क्षेत्र के कैमा गांव में गुरुवार की रात हुई है. पुलिस के अधिकारी इस घटना पर नजर बनाए हुए हैं. गांव में पुलिस बल की तैनाती की गई है. टाना…

Read More

हजारीबाग: हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र के नापो खुर्द गांव में एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने छह लोगों को रौंद डाला. इस हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है. प्रारंभिक जांच में इस हादसे को सड़क दुर्घटना से अधिक आपसी रंजिश से जोड़ कर देखा जा रहा है. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया है कि हर पहलू की जांच की जा रही है. गुरुवार की देर रात स्कॉर्पियो तेज रफ्तार से गांव में घुस आई और लोगों को रौंदते हुए एक घर से टकरा गई. टक्कर के बाद गाड़ी पलट गई. इस हादसे में रोहित साव…

Read More

रांचीः झारखंड की राजधानी रांची के नामकुम थाना हाजत में कथित तौर पर हत्या के एक आरोपी की मौत के मामले में लापरवाही बरतने को लेकर नामकुम के थाना इंचार्ज समेत सात पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है. इसके साथ ही रांची के एसएसपी राकेश रंजन ने जांच बैठा दी है. नामकुम पुलिस ने एक नाबालिग के अपहरण और हत्या के आरोप में जगाई मुंडा को गिरफ्तार किया था. इस दौरान हाजत में आरोपी की मौत हो गई. एससपी ने कहा है कि इस मामले में निष्पक्ष और पारदर्शी कार्रवाई जाएगी. थाना प्रभारी के खिलाफ अनुशासनिक कारवाई भी की…

Read More

रामगढ़ः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गुरुवार को सपरिवार अपने पैतृक गांव नेमरा में आयोजित ‘बाहा पर्व’ में शामिल हुए. बाहा संतालियों का एक पारंपरिक पर्व है, जिसे होले के मौके पर मनाया जाता है. बुधवार की रात ही हेमंत सपरिवार अपने पैतृक गांव पहुंच गए थे. बाहा पर्व में मुख्यमंत्री को अपनों के बीच देखकर नेमरा के ग्रामीणों में उत्साह और उल्लास था. ढोल, मांदर की गूंज पर लोगों ने खुशियां बांटी. हेमंत सोरेन ने कहा कि परंपरा और संस्कृति को सहेजे रखना जरूरी है. यह पर्व आदिवासी समाज के लिए एक धरोहर जैसा है. गुरुवार को सोरेन ग्रामीणों के साथ…

Read More

गढ़वाः गढ़वा के जिला शिक्षा पदाधिकारी कैसर रजा ने मेराल अंचल के उत्क्रमित मध्य विद्यालय सोहबरिया के हेड मास्टर कुंदन कुमार रंजन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. होली से ठीक पहले आठवीं वर्ग के छात्र-छात्राओं के विदाई समारोह के दौरान हेड मास्टर और स्कूल के शिक्षकों का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वे स्कूल के छात्र-छात्राओं के साथ कथित तौर पर एक अश्लील गाने पर डांस कर रहे थे. विदाई समारोह के दौरान विद्यालय परिसर में डीजे साउंड लगाकर अशोभनीय एवं अश्लील गीत बजाए जाने के मामले में जिला शिक्षा अधिकारी ने यह कार्रवाई की है.…

Read More

गढ़वा: जमीन विवाद में एक व्यक्ति की हत्या के मामले में गढ़वा पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है. यह घटना जिले के बड़गड़ थाना इलाके के हेसातु गांव के दुबियाठी टोला में हुई. जहां जमीन विवाद में एक व्यक्ति को पीट-पीटकर कर मार डाला गया. पिटाई की इस घटना में उसके परिवार के लोग भी घायल हुए थे. बड़गड़ थाने में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी देते हुए रंका एसडीपीओ रोहित रंजन सिंह ने बताया कि घटना के बाद पुलिस अधीक्षक ने उनके नेतृत्व में एक टीम का गठन किया. ग्रामीणों की मदद से पुलिस टीम ने घायलों…

Read More