Author: Fact File
जासूसी के आरोप में गिरफ्तार हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों से जुड़े व्यक्ति कथित तौर पर ‘अपने सम्पर्क’ के तौर पर तैयार कर रहे थे. यह जानकारी हरियाणा के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने रविवार को दी. अधिकारी ने हरियाणा के हिसार में मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि ज्योति मल्होत्रा कथित तौर पर पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच चार दिवसीय सैन्य संघर्ष के दौरान नयी दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग में तैनात एक पाकिस्तानी अधिकारी के संपर्क में थी. पुलिस के हवाले समाचार एजेंसी भाषा…
चाईबासाः भाकपा माओवादी के खिलाफ पश्चिमी सिंहभूम के जंगलों में सर्च अभियान जारी है. टोंटो थाना के रुतागुटू जंगल में सुरक्षा बलों ने एक पुराने नक्सल डंप को ने ध्वस्त कर दिया. इसके साथ ही बरामद 5 आईईडी बम को भी सुरक्षा की दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता की मदद से नष्ट किया गया. पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि प्रतिबंधित भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के द्वारा गोइलकेरा एवं टोंटो पहाड़ी क्षेत्र में हथियार और गोला-बारूद छिपाकर रखने की सूचना मिली. इसी सूचना के आधार पर रविवार को टोंटो एवं गोइलेकरा की सीमा के पास सर्च…
खूंटीः जिले के अड़की थाना क्षेत्र अंतर्गत अड़की-उलिहातु पथ पर रुमचू गांव के पास रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई. यह दुर्घटना उस समय हुई जब दोनों युवक शनिवार रात गुनतूरा में मेला देखने के बाद घर लौट रहे थे. मृतकों की पहचान 20 वर्षीय बिरसा मुंडा और 19 वर्षीय सुखलाल लोहार के रूप में हुई है. दोनों युवक हूंठ गांव के रहने वाले थे. जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 8 बजे जब दोनों युवक बाइक से लौट रहे थे, तभी उनकी बाइक रुमचू के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई. हादसे में सुखलाल लोहार…
रांचीः झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA ) के लिए रविवार को हुए चुनाव में अध्यक्ष पद पर अजय नाथ शाहदेव ने अपने प्रतिद्वंद्वी एसके बेहरा को पराजित किया है. चुनाव से पहले यह मुकाबला कड़ा माना जा रहा था, लेकिन शाहदेव ने शानदार और निर्णायक बढ़त लेते हुए जीत दर्ज की. शाहदेव के अध्यक्ष बनने के बाद बधाइयों का तांता लगा है. इस चुनाव में अन्य प्रमुख पदों पर भी नये चेहरे और टीम अजय में शामिल उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है. अजय नाथ शाहदेव के अध्यक्ष पद पर चुनाव जीतने से उनके समर्थकों में खासा उत्साह देखने को…
बोकारोः बोकारो जिले के नावाडीह थाना क्षेत्र के बारीडाह जंगल में हेमलाल पंडित हत्याकांड की गुत्थी को सुलझाते हुए पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें एक महिला चंपा देवी भी शामिल हैं. 14-15 मई की रात हेमलाल पंडित अपने पिता तुलसी पंडित के साथ नावाडीह थाना क्षेत्र के बारीडीह इलाके से अपने गांव सिरौय (विष्णुगढ़ थाना) लौट रहे थे. इसा दौरान बाइक सवार तीन लोगों ने हेमलाल पंडित की गोली मारकर हत्या कर दी थी. तुलसी पंडित झाड़-फींट का काम करते हैं. और घटना के दिन उन्हें झांड़-फूंट करने के लिए वानाडीह बुलाया गया था. एसपी मनोज…
झारखंड से बीजेपी के सांसद निशिकांत दुबे और विद्युतवरण महतो समेत 17 सांसदों और दो संसदीय स्थायी समितियों को संसद रत्न पुरस्कार 2025 के लिए चुना गया है. निशिकांत दुबे गोड्डा से और विद्युतवरण महतो जमशेदपुर से सांसद हैं. विद्युत वरण महतो इससे पूर्व पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र से विधायक भी रह चुके हैं. इन पुरस्कारों की शुरुआत ‘प्राइम पॉइंट फाउंडेशन’ ने की थी. ये पुरस्कार सांसदों को संसद में उनके योगदान के लिए दिए जाते हैं. यह पुरस्कार सांसदों के गैर सरकारी विधेयक लाने, संसद में सवाल पूछने, बहसों में हिस्सा लेने समेत कई अन्य कार्यों…
नई दिल्लीः केंद्रीय माध्यमिक परीक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 12वीं कक्षा के नतीजे मंगलवार को जारी हो गए. इस साल 88.39 प्रतिशत उम्मीदवार परीक्षा में सफल हुए हैं, जो पिछले साल की तुलना में मामूली 0.41 प्रतिशत अधिक है. जारी नतीजों के मुताबिक लड़कियों के उत्तीर्ण होने का प्रतिशत लड़कों से पांच फीसदी अधिक रहा. परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने मंगलवार को यह घोषणा की. परीक्षा में 91.64 प्रतिशत लड़कियों ने और 85.70 प्रतिशत लड़कों ने सफलता हासिल की. ‘ट्रांसजेंडर’ उम्मीदवारों के उत्तीर्ण होने का प्रतिशत 100 फीसदी रहा जो पिछले साल 50 प्रतिशत था. सीबीएसई से 12वीं कक्षा में पंजीकृत…
रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय कार्यकारिणी समिति की घोषणा कर दी गई है. पिछले महीने संपन्न पार्टी के 13वें महाधिवेशन के बाद गठित नई कमेटी में 63 नेताओं को शामिल किया गया है. इनमें शिबू सोरेन परिवार के छह सदस्य भी शामिल हैं. महाधिवेशन में लिए गए अहम फैसले के तहत शिबू सोरेन अब झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक संरक्षक होंगे. जबकि पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष की कमान हेमंत सोरेन संभालेंगे. वहीं केंद्रीय उपाध्यक्ष के रूप में हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन, केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य के रूप में विधायक बसंत सोरेन और कल्पना सोरेन का नाम शामिल हैं.…
रांचीः रांची के डीएमओ ऑफिस के कंप्यूटर ऑपरेटर विंदेश तिर्की को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने दो हजार रुपये घूस लेते हुए गिरफ्तार किया है. खनन संबंधी डाटा एंट्री के नाम पर ऑपरेटर विंदेश तिर्की घूस मांग रहा था. तभी एसीबी की टीम ने उसे रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है. रांची जिले के अनगड़ा थाना क्षेत्र के जोन्हा के रहनेवाले अश्विन तिर्की ने एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) में शिकायत की थी कि उनका ट्रैक्टर ड्राइवर सोमरा मुंडा सरकारी कार्य के लिए बालू लादकर जोन्हा ले जा रहा था. जोन्हा जाने के दौरान राहे के अंचलाधिकारी ने ट्रैक्टर को…
पलामूः जिले के हैदरनगर थाना क्षेत्र में बिजली की तार के चपेट में आने से बाइक पर सवार पिता पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई है. घटना हैदरनगर थाना के उत्तर कोयल मुख्य नहर स्थित मुखर्जी पुल के निकट हुई है. इस घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है. मृतक के परिवार में कोहराम मचा है. सिमरसोत गांव निवासी 45 वर्षीय बिंदु मेहता अपने 12 वर्षीय पुत्र बिपिन मेहता के साथ डीजल लेने के लिए अहले भोर निकले थे. बिंदु मेहता की भतीजी की शादी को लेकर सोमवार को बारात आने वाली थी. शादी की तैयारी में जुटे बिंदु मेहता अपने…
News
- राजनीति
- सामाज / साहित्य
- युवा जिंदगी
- भारत
- नजरिया
About US
Important Links
- Privacy Policy
- Disclaimer
- Terms & Conditions
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from Fact Files
2025 Fact File, Site Developed & Designed by Midhaxa Innovations
- Home
- Contact Us