Author: Fact File

रांचीः बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक बार फिर आरोप लगाया है कि हेमंत सरकार तुष्टिकरण में संलिप्त है. उन्होंने कहा है कि हाल ही में रामगढ़ के एक युवक आफताब अंसारी की मौत पर हौवा खड़े करते हुए कर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने उसके परिजन को 3 लाख रुपए की मुआवजा राशि घोषित की. जबकि मंगलवार को बाबा बैजनाथ की पूजा कर लौट रहे कावंरियों की दुर्घटना में मौत होने पर यह सरकार मात्र एक लाख रुपए मुआवजा की घोषणा करती है. इससे स्पष्ट है कि राज्य सरकार की नजरों में…

Read More

‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर बहस के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के सीज़फ़ायर कराने के दावों पर सरकार को घेरा. इसके साथ ही उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का हवाला देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ट्रंप के सामने तन कर खड़े होने की चुनौती दी. राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि सरकार ने एयरफ़ोर्स के हाथ बांध दिए थे, जबकि सरकार के पास लड़ने की इच्छा शक्ति नहीं थी. उन्होंने कहा, “ट्रंप ने 29 बार सीज़फ़ायर कराने का श्रेय लिया, अगर वो झूठ बोल रहे हैं तो अगर पीएम मोदी के पास इंदिरा गांधी…

Read More

‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर बहस के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर तीखा हमला किया, उस पर स्वार्थ की राजनीति करने का आरोप लगाया. प्रधानमंत्री ने शाम क़रीब साढ़े छह बजे जब भाषण शुरू किया तो कहा, “जिन्हें भारत का पक्ष नहीं दिखता है उन्हें मैं आईना दिखाने के लिए खड़ा हुआ हूं.” अपने जवाब में पीएम मोदी ने कहा कि संसद का ये सत्र भारत के विजय उत्सव का सत्र है. ये भारत के गौरवगान का भी सत्र है. इसके बाद उन्होंने कहा, “दुनिया में किसी भी देश ने भारत को अपनी सुरक्षा में कार्रवाई करने से रोका…

Read More

रांचीः अमेरिकी महावाणिज्य दूतावास, कोलकाता की महावाणिज्य दूत कैथी जाइल्स-डियाज ने मंगलवार को राजभवन में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान दोनों के बीच विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श हुआ. राज्यपाल ने जाइल्स-डियाज का स्वागत करते हुए उन्हें झारखंड की सामाजिक, सांस्कृतिक एवं आर्थिक विशेषताओं से अवगत कराया. उन्होंने कहा कि झारखंड न केवल प्राकृतिक सौंदर्य से समृद्ध है, बल्कि खनिज संसाधनों की प्रचुरता भी इसे एक संभावनाओं वाला राज्य बनाती है. राज्यपाल ने बताया कि झारखंड आध्यात्मिक दृष्टिकोण से भी अत्यंत समृद्ध है. राज्य में देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम और दुमका स्थित बासुकीनाथ मंदिर जैसे…

Read More

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को सदन में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के पीछे की वजह बताई. उन्होंने लोकसभा को बताया कि आतंकवादियों को जवाब देने के लिए भारत पड़ोसी देश में 100 किलोमीटर अंदर गया. वहां जाकर 9 अड्डों और 100 से अधिक आतंकियों को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया. गृह मंत्री ने ‘संघर्ष विराम’ पर उठते सवालों का भी जवाब दिया. दरअसल, विपक्ष ने सवाल उठाया कि हम अच्छी स्थिति में थे, तो फिर युद्ध क्यों नहीं किया? अमित शाह ने जवाब दिया, “युद्ध के कई परिणाम होते हैं. युद्ध सोच समझकर करना पड़ता है.”…

Read More

देवघरः देवघर जिले के मोहनपुर प्रखंड स्थित जमुनिया के पास हुए भीषण सड़क हादसे में चालक समेत 6 श्रद्धालुओं की मौत हो गयी है. जबकि इस हादसे में 24 लोग घायल हुए हैं. घायलों में तीन की हालत गंभीर है. इस बीच राज्य सरकार के स्वास्थ्य और आपदा प्रबंधन मंत्री इरफान अंसारी भी देवघर पहुंचे हैं. उन्होंने मृतक के परिजनों को एक- एक लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की है. मंत्री ने इस हादसे पर दुख प्रकट करते हुए कहा है कि घायलों के समुचित और मुफ्त इलाज के साथ उन्हें उनके घरों तक भेजने का इंतजाम सरकार करेगी. मंत्री…

Read More

रांचीः दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापरक संरक्षक शिबू सोरेन के स्वास्थ्य लाभ के लिए सावन महीने की तीसरी सोमवारी को रांची स्थित प्रसिद्ध पहाड़ी मंदिर में जलाभिषिक किया गया. जलाभिषेक के बाद भक्तों तथा श्रद्धांलुओं के बीच जेएमएम के कार्यकर्ताओं ने दूध और फल का वितरण किया. इस अवसर पर मुख्य रूप से पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय उपस्थित हुए. उन्होंने पार्टी कार्यकताओं के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा अर्चना कर शिबू सोरेन के स्वास्थ्य लाभ हेतु मंगलकामना की. इस आयोजन मे मुख्य रूप से केंद्रीय सदस्य सह…

Read More

रांचीः हिंदूवादी नेता भैरव सिंह का जमानत याचिका खारिज कर दी गई है. सोमवार को सिविल कोर्ट में इस मामले में सुनवाई हुई. कोर्ट ने भैरव को जमानत देने से इनकार कर दिया है. सुनवाई के दौरान भैरव सिंह की ओर से उपस्थित अधिवक्ता कीर्ति सिंह ने जमानत दिए जाने का आग्रह किया और अपनी बहस में कहा कि उनके मुवक्किल को बेवजह आरोपी बनाया गया है. वहीं सूचक की ओर से उपस्थित अधिवक्ता अमन कुमार राहुल ने दलील दी कि भैरव सिंह के विरुद्ध रांची के कई थानों में मुकदमा दर्ज है और इस मामले में उसकी भूमिका है,…

Read More

रांचीः झारखंड के राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने सोमवार को विभन्न विश्विद्यालयों के कुलपतियों के साथ बैठक में शिक्षा का माहौल सुधारने को कहा है. इसके साथ ही उन्होंने निर्देश दिए हैं कि परीक्षी खत्म होने के एक महीने के अंदर रिजल्ट प्रकाशन सुनिश्चित किए जाएं. उन्होंने कहा कि राज्य में Gross Enrollment Ratio (GER) वर्तमान में राष्ट्रीय औसत से लगभग 10 प्रतिशत कम है. इसके लिए विशेष रूप से ग्रामीण और दूरदराज़ क्षेत्रों में नामांकन बढ़ाने की दिशा में ठोस प्रयास करने की जरूरत है. उन्होंने PhD शोध की गुणवत्ता, मौलिकता एवं नवाचार पर विशेष ध्यान देने…

Read More

रामगढ़ः आजसू पार्टी से इस्तीफा देने वाले विजय कुमार साहू ने नई राजनीतिक पारी की घोषणा कर दी है. रविवार को वे झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के प्रमुख और डुमरी से विधायक डयराम कुमार महतो से मिले. इसके बाद उन्होंने कहा कि 24 अगस्त से बड़कागांव विधानसभा में राजनीति की नई पारी की शुरुआत होगी. अपने फेसबुक पेज पर विजय कुमार साहू ने जयराम के साथ मुलाकात की कई तस्वीरें भी साझा की है. इस पर प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है. साहू अपने समर्थकों के साथ जयराम से मिलने गए थे. इस मुलाकात के बाद अटकलों पर भी विराम लगा,…

Read More