Author: Fact File
जमशेदपुर: लौहनगरी जमशेदपुर में एक दर्दनाक हादसे की खबर ने दहला दिया है. शहर के कदमा क्षेत्र में चलती एक कार में आग लग गई. इस घटना में कार चला रहे सुनील अग्रवाल की मौत हो गई है. पुलिस ने काक के अंदर से कंकाल बरामद किया है. 50 साल के सुनील अग्रवाल विजया हैरीटेज के रहने वाले थे. सुबह में वे अपनी गाड़ी से बाहर निकले थे. घर वालों से पूछताछ के बाद पुलिस को जानकारी मिली है कि सुनील अग्रवाल एक एलपीजी सिलेंडर लेकर घर से निकले थे. चलती कार में पहले आग लगी. और कुछ ही देर…
रांचीः झारखंड में कोल्हान का सबसे बड़ा महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की छत गिरने से तीन मरीजों की दबकर हुई मौत के मामले में सरकार ने जांच के आदेश दिए हैं. इस हादसे में दो और लोग घायल हैं. जिनका इलाज चल रहा है. शनिवार की रात घटना स्थल पर पहुंचे राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने जमशेदपुर के डीसी को 48 घंटे में जांच रिपोर्ट सौंपने को कहा है. इसके साथ ही मृतक के परिजन को पांच- पांच लाख तथा घायलों को 50 हजार रुपए मुआवजे की घोषणा की गई है. मंत्री ने कहा है…
रांचीः रांची- टाटा मुख्य मार्ग के किनारे हाहाप पहाड़ी पर धरती आबा बिरसा मुंडा की विशाल प्रतिमा स्थापित की जाएगी. इसे ‘स्टैच्यू ऑफ स्ट्रैंग्थ’ के नाम से जाना जाएगा. झारखंड सरकार के नगर विकास एवं पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार ने निरीक्षण के बाद इस जगह पर बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थापित करने के साथ पहाड़ी के सौदंर्यीकरण की सहमति दे दी है. शुक्रवार को मंत्री प्रतिमा लगाने को लेकर अलग- अलग जगहों का जायजा लेने निकले थे. इस दौरान उन्होंने राँची के बायोडायवर्सिटी पार्क एवं राँची-टाटा मार्ग स्थित नामकुम प्रखंड के हाहाप पंचायत में “STATUE OF STRENGTH” हेतु प्रस्तावित स्थल…
पूर्व आइपीएस अधिकारी और भारतीय जनता पार्टी के नेता डॉ अरूण उरांव को बीसीसीएल का स्वतंत्र निदेशक बनाया गया है. एक मई को बीसीसीएल पहुंचने पर सीएमडी समीरन दत्ता और निदेशक मंडल ने डॉ उरांव का स्वागत किया. ड़ उरांव बीसीसीएल से पहले कोल इंडिया बोर्ड में भी स्वतंक्ष निदेशक के तौर पर काम कर चुके हैं. डॉ अरूण उरांव पंजाब कैडर से 1992 के आइपीएस अधिकारी रहे हैं. झारखंड में भी उन्होंने कई महत्वपूर्ण पदों पर सेवा दी है. बाद में आइजी पद पर रहते हुए उन्होंने वीआरएस लिया था. इसके बाद वे बीजेपी में शामिल हुए. इस बार…
रांचीः एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने गिरिडीह और कोडरमा में दो सरकारी कर्मचारियों को 10-10 हजार रुपए घूस लेते हुए गिरफ्तार किया है. कोडरमा में हजारीबाग की टीम ने कारर्रवाई की है. कोडरमा अंचल कार्यालय में राजस्व कर्मचारी के पद पर कार्यरत सुरेंद्र प्रसाद को 10 हजार रुपए घूस लेते गिरफ्तार किया गया है. एसीबी की टीम सुरेंद्र प्रसाद को हजारीबाग ले गई है. राजस्व कर्मचारी सुरेंद्र प्रसाद ने एक स्थानीय व्यक्ति बहादुर राणा से जमीन का काम करने के लिए 50 हजार रुपए की घूस मांगी थी. पीड़ित व्यक्ति ने पहले अधिकारियों से इसकी शिकायत की, लेकिन उसे…
रांचीः बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने केंद्रीय गृह मंत्रालय के द्वारा राज्य सरकार को भेजे गए पत्र के आलोक में कहा है कि पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता का अपने पद पर बने रहना असंवैधानिक है और वे दो दिनों से नियम विरूध फैसले ले रहे हैं. शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि गृह मंत्रालय ने झारखंड सरकार को जो पत्र लिखा है, उसके जवाब में हेमंत सोरेन सरकार ने गृह मंत्रालय को ही पुनर्विचार करने को कहा है. सरकार नियमों को ताक पर रखकर…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को केरल के तिरुवनंतपुरम में 8800 करोड़ रुपये की लागत वाले ‘विझिंजम इंटरनेशनल डीपवाटर मल्टीपर्पज सीपोर्ट’ को राष्ट्र को समर्पित किया। इस अवसर पर केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन मौजूद रहे. दुनिया के सबसे व्यस्त समुद्री व्यापार मार्गों में से एक के पास स्थित विझिनजाम डीप-वाटर सी पोर्ट की गहराई करीब 20 मीटर है. विझिंजम बंदरगाह का उद्घाटन करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “एक तरफ विशाल समुद्र है, जिसमें अनेक अवसर हैं और दूसरी तरफ प्रकृति की सुंदरता है, इन दोनों के बीच यह ‘विझिंजम अंतर्राष्ट्रीय गहरे पानी…
धनबादः एंटी टेररिस्ट स्क्वायड ने कथित तौर पर आतंकी नेटवर्क से जुड़े धनबाद के अम्मार याशर को गिरफ्तार कर लिया है. एटीएस की टीम पिछले कई दिनों से आतंकवादी गतिविधियों से जुड़े और राष्ट्र विरोधी कार्यों में संलिप्त रहने वालों के नेटवर्क को खंगाल रही है. 33 साल का अम्मार याशर ( पिता मो फिरोज खान) शमशेर नगर, थाना भूली ओपी, धनबाद में रहता है. वह प्रतिबंधित संगठन हिज्ब उत-तहरीर से जुड़ा है. याशर के मोबाइल से प्रतिबंधित संगठन के कई दस्तावेज मिले हैं. पिछले 26 अप्रैल को एटीएस ने प्रतबंधित आंतकवादी संगठन हिज्ब-उत-तहरीर, अलकायदा इन इंडियन सब-कांटिनेंट (एक्यूआईएस), आइएसआइएस (ISIS) से जुड़े चार…
रांचीः रांची जिले के ओरमांझी में हथियारबंद अपराधियों ने सरेशाम एक जेवर दुकान को लूट लिया. विरोध करने पर दुकान के मालिक सुधीर कुमार सोनी पर हमला कर दिया. पुलिस घटना स्थल पर पहुंची है. सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है. सुधीर कुमार सोनी रामगढ़ के लारी के रहने वाले हैं. ओरमांझी के प्रमुख और व्यस्ततम शास्त्री चौक पर उनकी जयहिंद ज्वेलर्स नाम की दुकान है. शाम करीब पौना पांच बजे हथियाबंद चार अपराधी दुकान में घुसे और लूटपाट मचाना शुरू किया. सुधीर कुमार सोनी ने हिम्मत दिखाते हुए लूट का विरोध किया. इस दौरान अपराधियों ने उन पर हमला…
नयी दिल्ली: केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा है कि अगली जनगणना में जाति गणना को शामिल करने के सरकार के फैसले ने ‘‘असली इरादों और खोखली नारेबाजी’’ के बीच के अंतर को उजागर किया है. गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधान ने इस कदम को ‘‘पासा पलटने वाला फैसला’’ बताया जिसका कई विपक्षी दलों ने स्वागत किया है. उन्होंने कहा, ‘‘इस महत्वपूर्ण फैसले ने हमारे असली इरादों और विपक्ष की खोखली नारेबाजी के बीच के अंतर को उजार किया है. हालांकि अधिकतर विपक्षी दलों ने इसका स्वागत किया है.’’ प्रधान ने…
News
- राजनीति
- सामाज / साहित्य
- युवा जिंदगी
- भारत
- नजरिया
About US
Important Links
- Privacy Policy
- Disclaimer
- Terms & Conditions
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from Fact Files
2025 Fact File, Site Developed & Designed by Midhaxa Innovations
- Home
- Contact Us