Author: Fact File

जमशेदपुरः जमशेदपुर पश्चिमी से जदयू के विधायक सरयू राय ने बिहार के मुख्यमंत्री और पार्टी नेता नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले पर हैरानी जाहिर करने के साथ कहा है कि यह सत्ता हस्तांतरण का सही सही समय नहीं है. उन्होंने कहा कि अगर नीतीश कुमार स्वयं इस बदलाव के लिए तैयार भी थे, तब भी बिहार में सत्ता परिवर्तन का तरीका ज्यादा सम्मानजनक और गौरवशाली होना चाहिए था. सरयू राय ने कहा है, “अचानक लिया गया यह फैसला जनता व समर्थकों के गले नहीं उतर रहा है. हालांकि नेतृत्व जो भी निर्णय लेता है, वह सोच-समझकर ही लेता…

Read More

बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू नेता नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है. उनके नामांकन के मौक़े पर गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन भी मौजूद रहे. इससे पहले अमित शाह नीतीश कुमार के मुख्मंत्री आवास पहुंचे. वहां दोनों नेताओं के बीच बातचीत हुई. इससे पहले अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर लगाई जा रही अटकलों पर नीतीश कुमार ने एक तरह का विराम लगा दिया और उन्होंने ख़ुद के राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने की पुष्टि की. इस कदम के साथ ही करीब 37 साल बाद नीतीश कुमार राष्ट्रीय राजनीति की ओर…

Read More

नीतीश कुमार के एलान के बाद बिहार के उपमुख्यमंत्री और बीजेपी नेता सम्राट चौधरी ने उन्हें बधाई दी है. सम्राट चौधरी ने एक्स पर लिखा, “आदरणीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को राज्यसभा चुनाव -2026 के लिए जद (यू) से उम्मीदवार घोषित किए जाने पर अनंत बधाई एवं शुभकामनाएं.” सम्राट चौधरी ने लिखा, “आपका दूरदर्शी नेतृत्व, सुशासन के प्रति अटूट प्रतिबद्धता और बिहार के समग्र विकास के लिए आपका सतत प्रयास हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है. विश्वास है कि आपके अनुभव और नेतृत्व से राज्यसभा की गरिमा और भी सुदृढ़ होगी.” केंद्रीय मंत्री और एलजेपी (आर) नेता चिराग पासवान ने नीतीश…

Read More

कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए गुरुवार को पांच राज्यों से छह उम्मीदवारों के नाम घोषित किए, जिनमें पार्टी के वरिष्ठ नेता अभिषेक सिंघवी का नाम प्रमुख है, जिन्हें एक बार फिर से तेलंगाना से उम्मीदवार बनाया गया है. कांग्रेस ने अपने शासन वाले तेलंगाना से वरिष्ठ अधिवक्ता सिंघवी को फिर से उम्मीदवार घोषित किया है. सिंघवी वर्तमान में तेलंगाना से ही राज्यसभा सदस्य हैं और उनका कार्यकाल अप्रैल में खत्म होने वाला है. पार्टी की ओर से जारी उम्मीदवारों की सूची के अनुसार, छत्तीसगढ़ से फूलो देवी नेताम को फिर से राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित किया गया…

Read More

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू नेता नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने को लेकर जारी अटकलों को विराम लग गया है. थोड़ी देर पहले नीतीश कुमार ने राज्यसभा जाने का एलान कर दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया के अपने एक्स अकाउंट पर कहा है, “पिछले दो दशक से भी अधिक समय से आपने अपना विश्वास एवं समर्थन मेरे साथ लगातार बनाए रखा है. उसी के बल पर हमने बिहार की और आप सब लोगों की पूरी निष्ठा से सेवा की है. आपके विश्वास और समर्थन की ही ताकत थी कि बिहार आज विकास और सम्मान का नया आयाम प्रस्तुत कर…

Read More

भारतीय जनता पार्टी ने अलग-अलग राज्यों में होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का भी नाम है. नितिन नबीन को बिहार से उम्मीदवार बनाया गया है. पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने जिन 9 उम्मीदवारों की सूची तय की है, उसे बीजेपी के आधिकारिक एक्स हैंडल पर जारी की गई है. बिहार से नितिन नबीन और शिवेश कुमार, असम से तेराश गोवाला और जोगेन मोहन, छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी वर्मा, हरियाणा से संजय भाटिया, ओडिशा से मनमोहन सामल और सुजीत कुमार पश्चिम बंगाल से राहुल सिन्हा का नाम इस…

Read More

रांची. झारखंड में टाटा समूह कई नए क्षेत्रों में निवेश करने की तैयारी में है. सोमवार को टाटा समूह के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात के बाद इस मसौदे पर सहमति जतायी. मुख्यमंत्री ने उनसे ज्ञान आधारित क्षेत्रों में निवेश का आग्रह किया, जिसे टाटा समूह ने स्वीकार किया है. इसके अलावा स्टील निर्माण को लेकर नई तकनीक पर रिसर्च की शुरुआत की जानकारी दी गई. इसके लिए समूह ने 11 हजार करोड़ रुपये के निवेश की स्वीकृति दी है. बैठक के बाद एन. चंद्रशेखरन ने कहा कि समूह झारखंड में हाइड्रोजन ट्रकों के निर्माण को लेकर…

Read More

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में कांके रोड स्थित सीएम के आवासीय कार्यालय में सोमवार को झारखंड राज्य सजा पुनरीक्षण पर्षद की 36वीं बैठक हुई. इस बैठक में आजीवन कारावास की सजा काट रहे 23 कैदियों को रिहा करने पर सहमति बनी है. सभी 23 कैदी जेल से जल्द रिहा हो जाएंगे. प्रस्ताव पर मंजूरी के साथ सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि रिहा होने वाले कैदियों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जाए. उनकी आय सृजन और सामाजिक पुनर्वास सुनिश्चित करते हुए जिला स्तर पर उनके जीवनयापन के लिए निर्धारित जिला समन्वयकों की भी जिम्मेदारी तय…

Read More

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के विरोध में हुए प्रदर्शनों के मद्देनजर सोमवार को कश्मीर भर में मोबाइल इंटरनेट की गति धीमी कर दी गई. अधिकारियों के हवाले से समाचार एजेंसी भाषा ने बताया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए एहतियाती उपाय के तौर पर यह कदम उठाया गया है. शनिवार को तेहरान में इजराइल और अमेरिका द्वारा किए गए संयुक्त हवाई हमले में खामेनेई की मौत हो गयी थी. अधिकारियों ने बताया कि कश्मीर घाटी में सभी मोबाइल नेटवर्क की हाई-स्पीड इंटरनेट की गति धीमी कर दी गई है. खामेनाई की मौत…

Read More

चतराः नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अताउर रहमान उर्फ बाबू सोमवार को रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की उपस्थिति में झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हो गए. पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने रहमान का स्वागत किया. इस मौके पर झामुमो के जिलाध्यक्ष नीलेश ग्यासेन सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे. हेमंत सोरेन ने कहा कि अताउर रहमान के शामिल होने से पार्टी को संगठनात्मक मजबूती मिलेगी और नगर क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिलेगी. पार्टी में शामिल होने के बाद अताउर रहमान ने कहा कि वे मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जनहित के मुद्दों…

Read More