Author: Fact File

भारत ने कहा है कि पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने खुलेआम कबूल किया है कि उनके देश का आतंकवादी संगठनों का समर्थन और वित्तपोषण करने का इतिहास रहा है, और यह कबूलनामा उजागर करता है कि पाकिस्तान वैश्विक आतंकवाद को बढ़ावा देने वाला एक ‘‘दुष्ट देश’’ है और क्षेत्र को अस्थिर कर रहा है. समाचार एजेंसी भाषा के मुताबिक संयुक्त राष्ट्र में भारत की उप स्थायी प्रतिनिधि राजदूत योजना पटेल ने सोमवार को संयुक्त राष्ट्र के आतंकवाद निरोधक कार्यालय के ‘विक्टिम्स ऑफ टेररिज्म एसोसिएशन नेटवर्क’ (वोटन) के डिजिटल सह प्रत्यक्ष (हाइब्रिड) उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित किया और पाकिस्तान…

Read More

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद सोशल मीडिया पर कथित तौर पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के लिए लखनऊ यूनिवर्सिटी में भाषा विभाग में असिस्टेंट प्रोफ़ेसर डॉ माद्री काकोटी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. प्रोफेसर माद्री काकोटी के खिलाफ यह प्राथमिकी हसरतगंज थाने में जतिन उर्फ ​​मनमोहन शुक्ला की शिकायत पर दर्ज की गई है, जिन्होंने आरोप लगाया है कि वह एक्स हैंडल पर अपने पोस्ट से ‘भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता पर लगातार हमला कर रही हैं’. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक शुक्ला ने शिकायत में कहा, ‘उनकी पोस्ट को एक पाकिस्तानी मीडिया चैनल ने भी…

Read More

रांचीः झारखंड के पुलिस महानिदेशक के पद पर अनुराग गुप्ता का 30 अप्रैल के बाद बने रहने को लेकर संशय है. दरअसल, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य सरकार को पत्र लिखा है. इसमें कहा गया है कि डीजीपी की नियुक्ति को लेकर राज्य सरकार द्वारा बनाया गया नियम ऑल इंडिया सर्विस रूल के अनुरूप नहीं है. ऑल इंडिया सर्विस के रूप में अनुराग गुप्ता का कार्यकालत 30 अप्रैल तक है. गौरतलब है कि इसी साल तीन फरवरी को अनुराग गुप्ता की डीजीपी के पद पर नियमित नियुक्ति हुई थी. तीन फरवरी को ही इस बाबत अधिसूचना जारी की गई थी.…

Read More

रांचीः झारखंड के सरायकेला जिले के नीमडीह थाना क्षेत्र में एक युवती का हथियार के बल पर अगवा करने के आरोपी तस्लीम अंसारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इसके साथ ही पीड़िता को बरामद कर लिया गया है. उधर लड़की के अगवा किए जाने के बाद हिंसा की घटना को देखते हुए झिमड़ी गांव समेत आसपास के इलाके में दंडाधिकारियों के साथ पुलिस बलों की तैनाती की गई है. पुलिस के कई अधिकारी लगातार कैंप कर रहे हैं. सरायकेला-खरसावां जिले के नीमडीह थाना क्षेत्र के झिमड़ी गांव में हथियार के बल पर लड़की का अगवा करने  की खबर…

Read More

रांचीः हाल ही में शरीअत और संविधान को लेकर एक बयान पर विवादों में घिरे झारखंड सरकार के मंत्री हफीजुल हसन की डॉक्टरेट की उपाधि पर अब बीजेपी ने सवाल खड़े किए हैं. बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता अजय साह ने आरोप लगाया कि मंत्री हफिजुल अंसारी को जिस यूनिवर्सिटी से डॉक्टरेट की डिग्री प्रदान की की गई है वह कथित तौर पर फर्जी है. बीजेपी नेता का आरोप है कि “भारत वर्चुअल ओपन एजुकेशनल यूनिवर्सिटी” एक ऐसी संस्था जिसे न तो विश्वविद्यालय शब्द का प्रयोग करने का अधिकार है और न ही किसी प्रकार की शैक्षणिक उपाधि प्रदान करने की…

Read More

बोकारोः कई सालों से माओवादी दस्ते में सक्रिय सदस्य के तौर पर काम कर रही सुनिता मुर्मू ऊर्फ लीलमुनी मुर्मू ने सोमवार को बोकारो पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया. 21 अप्रैल को बोकारो जिले के लुगू पहाड़ी में पुलिस ने माओवादियों के शीर्ष लीडर और एक करोड़ के इनामी प्रयाग मांझी उर्फ विवेक समेत आठ नक्सलियों को मार गिराया है. इसके साथ ही पुलिस ने कई हथियार और सामान बरामद किए हैं. नक्सलियों के खिलाफ जारी अभियान में इसे पुलिस की बड़ी सफलता के तौर पर देखा जा रहा है. पुलिस का दावा है कि मुठभेड़ के दौरान संगठन…

Read More

गिरिडीहः झारखंड के गिरिडीह जिले के तिसरी सीओ कार्यालय के सामने धरना- प्रदर्शन के दौरान बवाल मच गया. तिसरी के सीओ को कथित तौर पर बंधक बनाए जाने की खबर मिलने के बाद कई अधिकारी फोर्स के साथ अंचल कार्यालय पहुंचे थे. इस बीच धरने पर बैठे लोगों के साथ उनकी झड़प हो गई. जमकर पत्थर चलाए गए. इस झड़प में कई लोगों के घायल होने की खबर है. पुलिस ने हालात को काबू में करने के लिए लाठीचार्ज किया. तिसरी ब्लॉक सह अंचल कार्यालय के सामने किसान जनता पार्टी के बैनर तले स्थानीय ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना चल रहा…

Read More

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्लाह ने पहलगाम हमले के बारे में कहा है कि पीड़ितों से माफ़ी मांगने के लिए उनके पास शब्द नहीं हैं. इसके साथ ही उन्होंने कहा, कोई भी कश्मीरी इस हमले के साथ नहीं है. कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को पर्यटकों पर हुए आतंकवादी हमले पर चर्चा के लिए सोमवार को जम्मू-कश्मीर विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र बुलाया गया है. विशेष सत्र को संबोधित करते हुए उमर अब्दुल्लाह ने कहा, “26 सालों में मैंने पहली बार लोगों को बाहर आते देखा. शायद ही कोई गांव या शहर हो जहाँ से लोग बाहर न निकले…

Read More

कोलकाता: बीजेपी नेता और पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार को कहा कि पश्चिम बंगाल के दंगा प्रभावित मुर्शिदाबाद जिले में क्षतिग्रस्त मंदिरों के पुनर्निर्माण और जीर्णोद्धार का काम 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया से शुरू होगा. अधिकारी ने कहा कि ऐसे मंदिरों के ‘शुद्धिकरण’ के दौरान सभी अनुष्ठान किए जाएंगे. शुभेंदु अधिकारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “जैसा कि वादा किया गया था, अक्षय तृतीया के शुभ दिन 30 अप्रैल को हम मुर्शिदाबाद जिले के उन हिंदू मंदिरों के पुनर्निर्माण और जीर्णोद्धार का काम शुरू करेंगे, जो हाल के हमलों में क्षतिग्रस्त हो…

Read More

दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी के छात्रसंघ चुनावों में अध्यक्ष समेत तीन पदों पर वामपंथी छात्र संगठनो- आइसा और डीएसएफ के उम्मीदवारों ने जीत का परचम लहराया है. जबकि संयुक्त सचिव का पद एबीवीपी के खाते में गया है. अध्यक्ष पद पर आईसा-डीएसएफ़ गठबंधन उम्मीदवार नीतीश कुमार ने एबीवीपी उम्मीदवार और निकटतम प्रतिद्वंद्वी शिखा स्वराज को हराया है. अध्यक्ष समेत तीन महत्वपूर्ण पदों पर वामपंथी छात्र संगठनों की जीत से वाम दलों में भी उत्साह देखा जा रहा है. प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है. आइसा- डीएसएफ ने अध्यक्ष के अलावा उपाध्यक्ष और महासचिव पद पर भी जीत हासिल की है. जेएनयूएसयू…

Read More