Author: Fact File
पहले बीजेपी के नेताओं से मुलाकात फिर चुनाव लड़ने को लेकर अटकलों के बीच युवा गायिका मैथिली ठाकुर बीजेपी में शामिल हो गई हैं. उन्होंने मंगलवार को पटना में राज्य के वरिष्ठ बीजेपी नेताओं की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली. मैथिली ठाकुर ने पार्टी में शामिल होने के बाद कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रभावित हैं और नीतीश कुमार से प्रेरित होकर उनके सहयोग के लिए खड़ी हैं. उन्होंने कहा, “राजनीतिक दल में शामिल होने का मतलब यह नहीं है कि मैं नेता बनने आई हूं. मैं समाजसेवा के लिए आई हूं. मैं मिथिला की बेटी हूं और मेरे…
पटनाः पटना साहिब से 7 बार के विधायक नंद किशोर यादव का टिकट इस बार बीजेपी ने काट दिया है. उनकी जगह रत्नेश कुशवाहा को मैदान में उतारा गया है. टिकट काटे जाने के बाद नंद किशोर यादव की प्रतिक्रिया सामने आ है. उन्होंने कहा है कि वे बीजेपी के फैसले के साथ हैं और जनता के प्यार को भुला नहीं पाएंगे. नंद किशोर यादव अभी बिहार विधानसभा के अध्यक्ष हैं. बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने मंगलवार को 71 उम्मीदवारों की सूची जारी की है. 71 में से 9 महिलाओं को टिकट दिया गया है. बीजेपी की इस…
रांचीः गोड्डा में पुलिस एनकाउंटर में मारे गए आदिवासी नेता सूर्या हांसदा के मामले में सीबीआइ जांच कराने की मांग को लेकर दायर क्रिमिनल रिट पर झारखंड हाइकोर्ट ने सरकार को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है. मंगलवार को न्यायाधीश जस्टिस अम्बुज नाथ की कोर्ट में इस मामले की सुनवाई हुई. इसके साथ ही सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता पंकज मिश्रा को भी नोटिस जारी किया है. अब इस मामले में हाईकोर्ट अगली सुनवाई छह सप्ताह बाद करेगा. प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता कुमार हर्ष ने बहस की. सूर्या हांसदा के पुलिस मुठभेड़ में मारे जाने की घटना…
रांचीः तमाम अटकलों और कयासों के बीच झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ने घाटशिला उपचुनाव लड़ने का खम ठोक दिया है. चुनावी रणनीति और चर्चा को लेकर आज JLKM पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक धनबाद के तोपचांची में जयराम महतो की अगुवाई में हुई. काफ़ी विचार विमर्श के बाद पार्टी ने घाटशिला उपचुनाव लड़ने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया है. जयराम महतो ने कहा है कि पार्टी मजबूती से चुनाव लड़ेगी. जल्द ही संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद प्रत्याशी की घोषणा कर दी जाएगी. हमारी सेना तैयार है. जाहिर तौर पर अब घाटशिला में जेएमएम- बीजेपी के बीच…
रांचीः झारखंड के रांची और खूंटी में दो अलग-अलग जलप्रपातों में दो लोगों की डूबने की घटना के बाद दोनों व्यक्ति की तलाश जारी है. रांची जिले के दशम फॉल में रविवार बिहार के मधुबनी निवासी रोशन कुमार शर्मा (37 वर्ष) डूब गये, वहीं खूंटी जिले के तपकरा थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रसिद्ध पेरवांघाघ जलप्रपात में असम निवासी मजदूर राईबुल अली (36 वर्ष) झरने के तेज बहाव में बह गये हैं. दोनों की देर रात तक खोजबीन जारी रही, लेकिन किसी का भी पता नहीं चल सका. रविवार दोपहर लगभग 3:30 बजे रोशन कुमार शर्मा दशम फॉल में नहाने के दौरान…
नई दिल्लीः दिल्ली की एक अदालत ने सोमवार को कथित आईआरसीटीसी घोटाला मामले में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव, बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और उनके बेटे तथा बिहार में नेता प्रतिपक्ष नेता तेजस्वी यादव के खिलाफ आरोप तय किए. इसके साथ ही बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले उनके खिलाफ मुकदमे की तैयारी शुरू हो गई है. विशेष न्यायाधीश विशाल गोगने ने इस मामले में राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव के खिलाफ आपराधिक साजिश और धोखाधड़ी के साझा आरोप तय किए. यह मामला भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के दो होटलों के संचालन…
बिहार विधानसभा चुनाव में तमाम कील- कांटे और अगर- मगर के बीच राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने सीट शेयरिंग करके संकेत दे दिए हैं कि इस बार गठबंधन का कुनबा मजबूत है. दूसरी तरफ महागठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर जिच जारी है. राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव, वीआईपी के मुकेश सहनी रविवार की शाम दिल्ली पहुंचे हैं. लालू प्रसाद ने संकेत दिए हैं कि बहुत जल्दी सीटों का बंटवारा कर लिया जाएगा. पहले चरण के चुनाव (6 नवंबर) के लिए नामांकन की आख़िरी तारीख़ 17 अक्तूबर है. जाहिर तौर पर महागठन में शामिव सभी दलों के नेताओं-…
रांचीः रांची के तुपुदाना ओपी स्थित बालसिरिंग के पास कुख्यात अपराधी सुजीत सिन्हा गैंग के अपराधियों के साथ पुलिस की सोमवार की सुबह मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में एक अपराधी घायल हुआ है. जिसे गोली लगी है, उसका नाम आफताब है. मौके से दो अपराधियो को गिरफ्तार किया गया है . पुलिस नें तीन हथियार भी बरामद किए हैं. रांची के एसएसपी राकेश रंजन और ग्रामीण एसपी प्रवीन पुष्कर बालसिरिंग पहाड़ी पर पहुंचे हैं. उन्होंने मुठभेड़ और पुलिस की कार्रवाई की जानकारी लेने के बाद आवश्यक निर्देश दिए हैं. रांची के ग्रामीण एसपी प्रवीन पुष्कर ने बताया कि सुजीत सिन्हा…
रांचीः झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के बेटे कृष का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो पर प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है. वीडियो में मंत्री के पुत्र कृष चलती हुई महिंद्रा XUV कार के सनरूफ से बाहर निकलकर अपना स्टाइल नुमाइश करते दिख रहे हैं. उनकी आंखों पर सन ग्लास भी है. कृष के साथ गाड़ियों का काफिला भी चलता दिख रहा है. सोशल मीडिया के एक्स अकाउंट पर एक य़ूजर ने इस वीडियों को साझा करते हुए लिखा है, यह हरकत मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184 के तहत…
चाईबासाः झारखंड में नक्सल प्रभावित चाईबासा के सारंडा जंगल में नक्सलियों के विस्फोट में सीआरपीएफ 60वीं बटालियन के हेड कॉन्स्टेबल महेंद्र लश्कर की मौत हो गई है. शुक्रवार शाम को हुए आईईडी विस्फोट में महेंद्र लश्कर गंभीर रूप से घायल हो गए थे. उन्हें इलाज के लिए राउरकेला ले जाया गया था. इलाज के दौरान शनिवार को उन्होंने खिरी सांस ली.. झारखंड पुलिस मुख्यालय ने उनके शहीद होने की पुष्टि की है. 133 बटालियन मुख्यालय साआरपीएऱ धुर्वा, रांची में शहीद का पार्थिव शरीर लाया जाएगा, जहां उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी. महेंद्र लश्कर असम के रहने वाले थे. यह विस्फोट…
News
- राजनीति
- सामाज / साहित्य
- युवा जिंदगी
- भारत
- नजरिया
About US
Important Links
- Privacy Policy
- Disclaimer
- Terms & Conditions
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from Fact Files
2025 Fact File, Site Developed & Designed by Midhaxa Innovations
- Home
- Contact Us