Author: Fact File

रामगढ़ः प्रसिद्ध छिन्नमस्तिका रजरप्पा मंदिर परिसर में आदित्यपुर, सरायकेला के एक श्रद्धालु की बेरहमी से पिटाई करने वाले पांच पुलिसकर्मियों को एसपी अजय कुमार ने सस्पेंड कर दिया है. मारपीट की यह घटना रविवार, आठ मार्च की है, लेकिन इसका वीडियो सोमवार की सुबह से सोशल मीडिया में वायरल है, जिसमें कई पुलिसकर्मी एक श्रद्धालु प्रेम कुमार निर्मल पर टूट पड़े दिख रहे हैं. उस श्रद्धालु के घर की महिलाएं बचाने के क्रम में रोती-चिखती नजर आ रही हैं. पुलिस की इस छवि पर प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है. इस मामले को रांची से बीजेपी विधायक सीपी सिंह ने भी…

Read More

रांची: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री और कांग्रेस के नेता इरफान अंसारी ने कहा है कि राष्ट्रपति को उन राज्यों में जाने से परहेज करना चाहिए, जहां चुनाव होने हैं. राष्ट्रपति को बीजेपी के बहकावे में नहीं आना चाहिए था. विधानसभा की कार्यवाही में भाग लेने पहुंचे मंत्री ने विधानसभा परिसर में मीडिया से बातचीत में कहा, “मेरा मानना है कि राष्ट्रपति जी का बंगाल में कोई अपमान नहीं हुआ है. वे बीजेपी की राजनीति का शिकार हो रही हैं. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अगर अपमान हुआ है तो यह सही नहीं है. हाल ही में झारखंड में उनका…

Read More

गिरिडीहः बिहार एसटीएफ ने झारखंड के गिरिडीह जिले के बेंगाबाद में छापेमारी कर नक्सली कांड को दो आरोपी को गिरफ्तार किया है. एसटीएफ की टीम को गिरिडीह की पुलिस ने छापेमारी में सहयोग किया. पुलिस के सहयोग से ने की है. जिन दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गय है उनमें जमुई जिले के चरकापत्थर थाना क्षेत्र के चिलकाखार गांव निवासी पंकज यादव और कोडरमा जिला अंतर्गत सतगांवा थाना क्षेत्र के तांतीभागलपुर गांव निवासी सुदामा सिंह पवन सिंह शामिल है. पुलिस ने यह भी बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों के विरुद्ध बिहार के जमुई, चकाई, चरकापत्थर और चंद्रदीप थाना के अलावा…

Read More

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को कहा कि वित्तीय सेवाओं तक पहुंच ने महिलाओं को असली आजादी तक पहुंचने में मदद की है. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में, वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा कि जनधन खाता और “लखपति दीदियों” जैसी सरकारी योजनाएं महिलाओं को वित्तीय रूप से मजबूत कर रही हैं और पूरे भारत में घरों और समुदायों को नया आकार दे रही हैं. जन धन योजना की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, देश में अब तक 57.71 करोड़ जनधन खाते खोले जा चुके हैं। वित्त मंत्री…

Read More

रांची : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को रांची-इरगांव मार्ग पर एक यात्री ट्रेन की कमान पूरी तरह से महिला टीम ने संभाली. इस विशेष पहल के तहत ट्रेन लोको पायलट, सहचालक, ट्रेन प्रबंधक, टिकट परीक्षक से लेकर रेलवे पुलिस फोर्स (आरपीएफ) की कर्मी तक सभी महिलाएं थीं. यह ट्रेन सुबह 9:13 बजे रांची स्टेशन से रवाना हुई और करीब डेढ़ घंटे की यात्रा के बाद सुबह 10:40 बजे ईरगांव स्टेशन पहुंची. नौ ठहरावों के साथ इस ट्रेन ने लगभग 58 किलोमीटर की दूरी तय की. इस दौरान ट्रेन में सैकड़ों यात्री सवार थे. दक्षिण पूर्व रेलवे की मुख्य…

Read More

रांचीः भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को शहरी निकाय चुनाव में जीत कर आए प्रतिनिधियों का सम्मान समारोह आयोजित किया. भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने विजयी प्रतिनिधियों को सम्मानित करते हुए उन्हें जनता के लिए हमेशा उपस्थित रहने की सलाह दी. समारोह में रांची की मेयर रोशनी खलको, पलामू की मेयर अरुणा शंकर और आदित्यपुर के मेयर संजीव सरदार उपस्थित रहे. हालांकि इस समारोह में झरिया से पूर्व विधायक और धनबाद के नवनिर्वाचित मेयर संजीव सिंह कार्यक्रम से दूरी रखी. बता दें कि संजीव सिंह ने भाजपा समर्थित प्रत्याशी के विरोध में जाकर चुनाव लड़ा था और उन्हें…

Read More

धनबादः कोयला नगरी धनबाद के सरायढेला थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर पुलिस और कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान गिरोह के अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई. इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गिरोह का एक शूटर सुदीश ओझा गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका एक साथी मौके से फरार हो गया. मुठभेड़ में एक सब-इंस्पेक्टर भी घायल हुए हैं. दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस के अनुसार सरायढेला थाना क्षेत्र में जैप-3 के फायरिंग रेंज के पास प्रिंस खान गिरोह के अपराधियों द्वारा रंगदारी वसूली के लिए पहुंचने की सूचना मिली थी.…

Read More

पटना: राजनीतिक गहमागहमी के बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार रविवार को जनता दल (यूनाइटेड) में शामिल हो गए. उन्होंने कहा कि वह पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए काम करेंगे. इंजीनियरिंग में स्नातक निशांत को पार्टी मुख्यालय में केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ‘ललन’ और पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा समेत प्रमुख नेताओं की उपस्थिति में जदयू में शामिल किया गया. पार्टी में शामिल होने के बाद निशांत ने कहा, “मेरे पिता ने राज्यसभा सदस्य बनने का फैसला लिया, यह उनका व्यक्तिगत निर्णय था. हम सभी इसका सम्मान करते हैं. हम उनके…

Read More

रांचीः झारखंड की राजधानी रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में एक रेस्टोरेंट टीटॉस में अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिसमें एक वेटर की मौत हो गई है. शनिवार की रात हुई यह घटना रंगदारी से जुड़ी बताई जा रही है. सिटी एसपी पारस राणा ने घटना स्थल का जायजा लिया है. पुलिस तफ्तीश में जुटी है. रेस्टोरेंट के संचालक और कर्मचारियों से भी पूछताछ की गई है. पुलिस ने घटनास्थल से जांच के दौरान गोली के तीन खोखे बरामद किये हैं. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों के बारे में सुराग लगाने की कोशिश कर रही है. गोली लगने…

Read More

रांचीः झारखंड की लाइफ लाइन स्वर्णरेखा नदी और सरकारी जमीन पर कथित अवैध अतिक्रमण के मामले में मुरी हिंडाल्को वर्क्स सवालों के घेरे में है. सरकारी भूमि और स्वर्णरेखा नदी के कथित अतिक्रमण के मामले में सीमांकन करने के लिए एक टीम गठित की गई है. इस टीम को साठ दिनों में प्रतिवेदन सौंपना है. झारखंड विधानसभा के बजट सत्र में सिल्ली से झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक अमित कुमार ने इस मामले में एक सवाल उठाया है. तारांकित प्रश्न में अमित कुमार ने पूछा, “क्या यह बात सही है कि हिंडाल्को इंडस्ट्रीज का मुरी वर्क्स द्वारा स्वर्णरेखा नदी और…

Read More