Author: Fact File
रांची. झारखंड सुपीरियर ज्यूडिशियल सर्विस कैडर के तीन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश (पीडीजे) को झारखंड हाइकोर्ट का न्यायाधीश बनाने की अनुशंसा की गयी है. सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने गढ़वा के पीडीजे मनोज प्रसाद, साहिबगंज के पीडीजे अखिल कुमार और डालटनगंज के पीडीजे राम शर्मा के नाम की अनुशंसा की है. इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की बैठक चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई. बैठक में प्रस्ताव पर सहमति जताते हुए तीनों न्यायिक अधिकारियों को झारखंड हाइकोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किये जाने की अनुशंसा की गयी. कॉलेजियम की अनुशंसा के बाद अब नियुक्ति की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी.…
JSSC-CGL से पास 1340 की सरकारी नौकरी फिलहाल सुरक्षित, हाईकोर्ट के आदेश पर कार्मिक ने जारी किया पत्र
रांची. झारखंड हाईकोर्ट ने स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (CGL)-2023 के जरिए विभिन्न विभागों में नियुक्त 1340 सरकारी सेवकों को बड़ी राहत दी है. जस्टिस दीपक रोशन की अदालत ने CGL-2023 का विज्ञापन (विज्ञापन संख्या 10/2023) रद्द करने संबंधी राज्य सरकार की अधिसूचना के क्रियान्वयन पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है. अदालत ने इन सरकारी सेवकों को फिलहाल काम जारी रखने का निर्देश दिया है. हाईकोर्काट के आदेश के आलोक में कार्मिक विभाग ने गुरुवार देर शाम आदेश जारी कर सभी प्रभावित कर्मियों से पूर्व की तरह काम लेते रहने का निर्देश दिया है. इस संबंध में कार्मिक विभाग…
जमशेदपुरः लोकसभा में जनता के सवालों को उठाने और विधायी कार्यों में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए जमशेदपुर से बीजेपी के सांसद बिद्युत वरण महतो को लगातार पांचवीं बार संसद रत्न पुरस्कार से नवाजा गया है. सदन में निरंतर उपस्थिति, विधायी सक्रियता और जनसरोकार के प्रश्नों को उठाने के मामले में उन्होंने लगातार पांचवीं बार यह सम्मान हासिल किया है. नई दिल्ली स्थित डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर के भीम हॉल में आयोजित गरिमामयी समारोह में केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने बिद्युत बरण महतो को यह पुरस्कार दिया. समारोह में केंद्रीय राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार सम्मानित अतिथि के रूप में मौजूद रहे, जबकि…
जामताड़ाः जामताड़ा जिले में प्रारूप मतदाता सूची को लेकर भाजपा ने कथित तौर पर गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए संदिग्ध प्रविष्टियों की जांच की मांग की है. भाजपा के जामताड़ा जिलाध्यक्ष सुमित शरण, विधानसभा क्षेत्र के बीएलए-1 हरिमोहन मिश्रा ने गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस कर मतदाता सूची में दर्ज कुछ प्रविष्टियों को लेकर सवाल उठाये. भाजपा जिला अध्यक्ष सुमित शरण ने दावा किया कि जीतूडांगाल मतदान केंद्र संख्या 243 के मकान नंबर एक में कुल 54 मतदाताओं के नाम दर्ज हैं. सुमित शरण ने कहा कि वर्तमान समय में मतदाता सूची के पुनरीक्षण की प्रक्रिया चल रही है. ऐसे में सामने आ रही प्रत्येक…
आईआरटीसी होटल टेंडर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में राजद प्रमुख और पूर्व रेल मंत्री लालू यादव उनकी पत्नी, बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और बेटे तेजस्वी यादव के खिलाफ दिल्ली की एक अदालत ने आरोप तय करने के आदेश दिए हैं. समाचार एजेंसी पीटीआई ने बताया है कि आईआरसीटीसी से जुड़े कथित घोटाले से जुड़े प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के केस में पूर्व रेल मंत्री लालू, तेजस्वी यादव, राबड़ी देवी और चार अन्य के ख़िलाफ़ कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग के तहत आरोप तय करने का आदेश दिया. यह मामला आईआरसीटीसी के होटलों से जुड़ा हुआ है. पीटीआई के मुताबिक़ अदालत ने…
रांचीः भाजपा के संकल्प अभियान के राष्ट्रीय प्रभारी सह लोकसभा के मुख्य सचेतक डॉ संजय जायसवाल ने कहा है कि देश को एक युग के बाद ऐसा प्रधानमंत्री मिला है, जिनकी करिश्माई छवि एवं सेवा भाव का कायल न सिर्फ भारत के 140 करोड़ लोग हैं, बल्कि पूरी दुनिया है. रांची स्थित प्रदेश बीजेपी कार्यालय में सेवा संकल्प अभियान की प्रदेश टोली की कार्यशाला में उन्होंने ये बाते कही. राष्ट्रीय प्रभारी संजय जायसवाल ने कहा कि यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन (मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में) में राष्ट्र सेवा, सुशासन और समर्पण भाव के 25 वर्ष…
रांचीः झारखंड के सिंहभूम स्थित सारंडा में सक्रिय रहे माओवादी दंपती सहित तीन ने गुरुवार को बंगाल के बांकुड़ा में आत्मसमर्पण कर दिया है. इन माओवादियों में 15 लाख का इनामी रीजनल कमेटी सदस्य रामप्रसाद मार्डी, उसकी पत्नी 10 लाख की इनामी जोनल कमेटी सदस्य मीता उर्फ नयनतारा और एक अन्य महिला माओवादी एक लाख की इनामी माओवादी सदस्य बुलु उर्फ गौरी शामिल हैं. तीनों की माओवादी झारखंड में सक्रिय रहे और सुरक्षा बलों के लिए लंबे समय तक चुनौती बने रहे. झारखंड में माओवादी विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों की जब दबिश बढ़ी तो तीनों ने राज्य से सटे…
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेताओं ने दिल्ली हाई कोर्ट से कहा कि बीजेपी के प्रवक्ता और वरिष्ठ अधिवक्ता गौरव भाटिया के ख़िलाफ़ एक्स पर किए आपत्तिजनक पोस्ट हटा दिए जाएंगे. जस्टिस तुषार राव गेडेला ने गुरुवार को मामले की सुनवाई के दौरान अपने आदेश में दर्ज किया कि सौरव दास और आशुतोष रांका ने भाटिया के ख़िलाफ़ किए गए आपत्तिजनक पोस्ट हटाने पर सहमति जताई है. अदालत को सौरव दास के वकील ने बताया कि संबंधित पोस्ट गुरुवार को ही हटा दिया जाएगा. वहीं, रांका के वकील ने भी उनका पोस्ट उसी दिन हटाए जाने की जानकारी दी. अदालत…
सर्वोच्च न्यायालय ने नाबालिगों के सोशल मीडिया और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म के इस्तेमाल के लिए सुरक्षा उपायों की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करने पर सहमति जताई है. याचिका में 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के साथ किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म को अनुबंध करने से रोकने की मांग की गई है। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची तथा वी. मोहना की पीठ ने एक गैर-सरकारी संगठन जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन अलायंस की याचिका पर केंद्र और अन्य पक्षों को नोटिस जारी किया. याचिका में कहा गया है कि बाल यौन शोषण संबंधी सामग्री पर रोक के लिए…
धनबादः झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के प्रमुख और डुमरी से विधायक जयराम महतो की अग्रिम जमानत याचिका पर गुरुवार को एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई हुई. अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अग्रिम जमानत पर आदेश के लिए 14 सितंबर 2026 की तारीख निर्धारित की है. विशेष न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र अवस्थी की अदालत में बचाव पक्ष की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता शाहनवाज ने दलीलें रखीं. वहीं अपर लोक अभियोजक सत्येंद्र कुमार राय ने केस डायरी में दर्ज तथ्यों का हवाला देते हुए अग्रिम जमानत का विरोध किया. अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अग्रिम जमानत पर…
News
- राजनीति
- सामाज / साहित्य
- युवा जिंदगी
- भारत
- नजरिया
About US
Important Links
- Privacy Policy
- Disclaimer
- Terms & Conditions
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from Fact Files
2025 Fact File, Site Developed & Designed by Midhaxa Innovations
- Home
- Contact Us