Author: Fact File
रांचीः झारखंड लोक सेवा आयोग और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएसी-सीजीएल) की परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों और सिडिंकेट के कारनामों की जांच कर रहे अपराध अनुसंधान विभाग की एसआईटी को कई नई और चौंकाने वाली जानकारी मिल रही है. जेपीएससी और जेएसएसी की परीक्षाओं में गड़बड़ी के मास्टरमाइंड अभय तिवारी को जांच एजेंसी ने पहले ही गिरफ्तार किया है. जांच एजेंसी को पता चला है कि अभय तिवारी के पिता ने भी जेपीएससी की परीक्षा दी थी. लिहाजा वे भी रडार पर हैं. जांच एजेंसी ने अभय तिवारी के भाई और पत्नी को भी गलत तरीके से परीक्षा पास करने के…
रांचीः झारखंड लोक सेवा आयोग और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं में कथित धांधली की सीबीआई जांच कराने और छात्रों पर दर्ज मुकदमों को तत्काल वापस लेने की मांग को लेकर भाजपा ने मंगवार से राज्यव्यापी आंदोलन शुरू किया है. आठ सिंतबर को राँची के अलावा दुमका, हजारीबाग, जमशेदपुर और गढ़वा में जिला मुख्यालयों में विरोध प्रदर्शन किया गया और उपायुक्त को मांग से संबंधित ज्ञापन सौंपा गया रांची में जिला स्कूल शहीद चौक से जुलूस की शक्ल में समाहरणालय पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. मांगों के समर्थन में नेता और कार्यकर्ता डीसी कार्यालय के…
रांचीः झारखंड में चतरा से एलजेपी (आर) के विधायक जनार्दन पासवान के बेटे सौरभ के कथित अपहरण के मामले में पुलिस की तफ्तीश तेज हुई है. पुलिस की शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि एमिटी यूनिवर्सिटी के गेट के बाहर छात्रों के दो गुटों के बीच झगड़ा हुआ था. इस दौरान एक गुट के लड़कों ने सौरभ के साथ मारपीट की. एक गाड़ी में उसे बिठा लिया गया. और कुछ देर घुमाने के बाद विधानसभा के पास छोड़ दिया. मारपीट की इस घटना में विधायक पुत्र को काफी चोट पहुंची है. उनका चेहरा सूज गया है. इससे…
रांचीः झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की संयुक्त स्नातक स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा (जेएसएसी-सीजीएल 2023) से जुड़े मामले में अपराध अनुसंधान विभाग ने एक और आरोपी राजन को गिरफ्तार किया है. वह बिहार के पटना जिले के नेवरा थाना क्षेत्र के श्री चंद्रपुर गांव का रहने वाला है. जांच एजेंसी ने जेएसएसी-सीजीएल प्रतियोगिता परीक्षा के संबंध में दर्ज कांड संख्या 01/2025 में यह कार्रवाई की है. जांच में ये पता चला है कि राजन कुमार JSSC-CGL परीक्षा में शामिल होने वाले कई अभ्यर्थियों को पश्चिम बंगाल के नियमतपुर स्थित एक होटल में लेकर गया था. वहां उसने अभ्यर्थियों को परीक्षा के प्रश्न…
रांची- झारखंड हाईकोर्ट में सिविल जज जूनियर डिवीजन परीक्षा को रद करने की अधिसूचना को निरस्त करने के आग्रह वाली तीन याचिकाओं पर सोमवार को सुनवाई हुई. जस्टिस दीपक रोशन की अदालत ने सुनवाई के बाद फिलहाल सरकार की उस अधिसूचना पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है, जिसके तहत जेपीएससी की सिविल जज परीक्षा को रद्द किया गया है. इससे सिविल जज नियुक्ति प्रक्रिया प्रभावित हुई है. अदालत ने मामले में झारखंड सरकार और झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) से जवाब मांगा है. मामले की अगली सुनवाई 29 सितंबर को होगी. प्रार्थी आदित्य भास्कर और आयुष कुमार वर्मा सहित…
रांचीः जमशेदपुर के युवा कारोबारी निखार सबलोक हत्याकांड का पुलिस के द्वारा खुलासा करने और छह लोगों की गिरफ्तारी के बाद जमशेदपुर पश्चिम से जेडीयू विधायक सरयू राय ने फेसबुक लाइव के जरिए अपने चिर राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता का नाम उछालकर हलचल पैदा कर दी है. लाइव के जरिए उन्होंने राज्य के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता पर कथित तौर पर जमशेदपुर में सक्रिय आपराधिक गिरोहों और भू-माफिया को संरक्षण देने का आरोप लगाया है. उन्होंने चर्चित निखार सबलोक हत्याकांड के मुख्य साजिशकर्ता अशोक सिंह राघव और बन्ना गुप्ता के बीच कथित नजदीकी संबंधों का दावा करते…
झारखंडः लोजपा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अगवा करने की सूचना पर रांची पुलिस ने तुरंत किया बरामद
रांचीः झारखंड में चतरा से एलजेपी (आर) के विधायक जनार्दन पासवान के बेटे के कथित तौर अगवा किए जाने की सूचना मिलने के बाद रांची की पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें बरामद कर लिया है. पुलिस ने विधायक पुत्र से घटना के बारे में जानकारी लेने के बाद उन्हें मेडिकल जांच के लिए रांची सदर अस्पताल भेजा है. विधायक के बेटे सौरभ रांची स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी में लॉ की पढ़ाई कर रहे हैं. सोमवार को दिन में विधायक ने रांची पुलिस को सूचना दी कि उनके बेटे सौरभ को कुछ लोग कॉलेज के गेट के पास से स्कॉर्पियो…
रांचीः विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने जेएसएससी-सीजीएल की परीक्षा में हुई गड़बड़ी के सिलसिले में एक बार फिर पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता को निशाने पर लिया है. इसके साथ ही उन्होंने सरकार से मांग की है कि पूर्व डीजीपी की भूमिका की भी निष्पक्ष जांच हो. मरांडी ने एक्स पर कहा है, JSSC-CGL मामले की जांच को प्रभावित करने, उसे गलत दिशा में ले जाने और डिजिटल साक्ष्यों को नष्ट कराने के आरोपों से घिरे पुलिस अधिकारी अनुराग गुप्ता पर कार्रवाई करने से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की हिचकिचाहट कई सवालों को जन्म दे रहा है. आखिर ऐसी क्या…
तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य अहमद हसन नदीमुल हक के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने छापेमारी की है. जानकारी के मुताबिक, यह कार्रवाई कथित तौर पर सांप्रदायिक सौहार्द को प्रभावित करने वाले कंटेंट के प्रकाशन, अवैध वित्तीय लेनदेन और संदिग्ध सौदों के जरिए फंडिंग से जुड़ी शिकायतों के सिलसिले में की जा रही है. ईडी की टीम ने सभी संबंधित ठिकानों पर दस्तावेजों और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्यों की जांच की है. सोमवार की सुबह ही प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने सोमवार को उनके रांची, कोलकाता और दिल्ली से जुड़े आठ ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की. इस छापेमारी…
रांचीः झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की संयुक्त स्नातक स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा (जेएसएसी-सीजीएल 2023) से जुड़े मामले में अपराध अनुसंधान विभाग ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है. जांच एजेंसी ने जारी बयान में बताया है कि पलामू जिले के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र निवासी कुंदन कुमार को गिरफ्तार किया गया है. सीआईडी के अनुसार, जेएसएसी-सीजीएल प्रतियोगिता परीक्षा के संबंध में दर्ज कांड संख्या 01/2025 में यह कार्रवाई की गई है. खबरों के मुताबिक आरोप है कि कुंदन ने परीक्षा एजेंसी से मिलकर खुद और कम से कम 20 अभ्यर्थियों को जेएसएसी की परीक्षाओं में सफल कराया है. सीआईडी को…
News
- राजनीति
- सामाज / साहित्य
- युवा जिंदगी
- भारत
- नजरिया
About US
Important Links
- Privacy Policy
- Disclaimer
- Terms & Conditions
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from Fact Files
2025 Fact File, Site Developed & Designed by Midhaxa Innovations
- Home
- Contact Us