Author: Fact File

रांचीः भारत और वेस्टइंडीज के बीच नौ अक्टूबर को होने वाले टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में शामिल होने के लिए बुधवार को दोनों टीमों के खिलाड़ी बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचे. एयरपोर्ट से कड़ी सुरक्षा के बीच खिलाड़ियों को अलग-अलग बसों से होटल ले जाया गया. खिलाड़ियों के आगमन को देखते हुए एयरपोर्ट परिसर और बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. खिलाड़ियों की एक झलक पाने के लिए एयरपोर्ट के आसपास मौजूद क्रिकेट प्रेमियों में भी उत्साह दिखा। दोनों टीमों के रांची पहुंचने के साथ ही नौ अक्टूबर को होने वाले मुकाबले को लेकर सरगर्मी और बढ़ गई है. मैच…

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को नई दिल्ली में आयोजित ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ को संबोधित करते हुए 25 वर्षों की जनसेवा यात्रा के लिए देशवासियों का आभार जताया. प्रधानमंत्री ने कहा कि 25 वर्षों का जनविश्वास और अनुभव उनकी बड़ी पूंजी है, लेकिन यह पूंजी सिर्फ उनकी नहीं, बल्कि पूरे देश की है और मां भारती की हर संतान इस पूंजी की अधिकारी है. उन्होंने कहा कि देश ने उन्हें बहुत कुछ दिया है, इसलिए देश के प्रति उनका दायित्व भी सबसे अधिक है. पीएम मोदी ने बताया कि उन्होंने बुधवार सुबह श्री विनायक मंदिर में दर्शन किए और…

Read More

हजारीबागः एंटी करप्शन ब्यूरो की हजारीबाग टीम ने गैरमजरुआ खास की जमीन को कथित तौर पर अवैध तरीके से हासिल करने और बेचने के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. जिन तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, उनमें विश्वेश्वर प्रजापति, शंकर प्रजापति और रामगति गुप्ता शामिल हैं. तीनों आरोपी हजारीबाग के मफस्सिल थाना क्षेत्र के नया खाप टोला, मुकुंदगंज के रहने वाले हैं. यह कार्रवाई कांड संख्या 11/25, दिनांक 25 सितंबर 2025 से जुड़ी है. जांच एजेंसी के मुताबिक इस मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम-1988 की धारा 13(2) सहपठित धारा 13(1)(d) के अलावा भारतीय दंड संहिता की…

Read More

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी और उनके समर्थकों के ख़िलाफ़ दिल्ली पुलिस ने एफ़आईआर दर्ज की है. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़ यह एफ़आईआर विपक्षी दलों के प्रदर्शन के दौरान बिना अनुमति के आकाशवाणी भवन में प्रवेश करने के लिए दर्ज हुआ है. मंगलवार को राहुल गांधी और अन्य कई विपक्षी नेता मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे थे. यह विरोध प्रदर्शन मतदाता सूचियों के विवादित एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिविजन) के ख़िलाफ़ किया जा रहा था. इस दौरान विपक्षी नेता चुनाव आयोग के दफ़्तर…

Read More

जमशेदपुरः जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र के मरीन ड्राइव स्थित बिंदल मॉल के उडुपी रेस्टोरेंट में फायरिंग करने वाले दो शूटरों के साथ बुधवार तड़के पुलिस की मुठभेड़ हो गई. इसमें अजीत मंडल और मोहन यादव के पैर में गोली लगी है. यह मुठभेड़ फागु बाबा श्मशान घाट के पास हुई. पुलिस ने पूर्व में ही दोनों शूटरों को गिरफ्तार किया है. पूछताछ में उन्होंने पुलिस को हथियार के बारे में जानकारी दी थी. पुलिस के अनुसार अजीत और मोहन को हथियार बरामद कराने के लिए फागु बाबा श्मशान घाट के पास ले जाया गया था. पुलिस की मौजूदगी में हथियार…

Read More

रांची. झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य सरकार की जांच एजेंसी भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) में लंबित प्रारंभिक जांच (पीई) के मामलों को लेकर सख्त निर्देश दिया है. कोर्ट ने कहा है कि एसीबी में लंबित प्रारंभिक जांच के मामलों को तीन माह की निर्धारित समय सीमा में निष्पादित किए जाएं. चीफ जस्टिस एमएस सोनक की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने मंगलवार को स्वत: संज्ञान से दर्ज जनहित याचिका पर सुनवाई के बाद यह निर्देश दिया. अदालत ने कहा कि लंबित मामलों की जांच में तेजी लाकर उन्हें समय सीमा के अंदर पूरा करना सुनिश्चित किया जाये इसके साथ ही खंडपीठ ने कहा…

Read More

रांची: झारखंड की राजधानी रांची में जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम के गेट पर प्रशासन द्वारा लगाए गए ताला लगाए जाने और विधि-व्यवस्था के नाम पर की जा रही कार्रवाई पर आपत्ति जाहिर करते हुए उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री को पत्र लिखा है. इसके साथ ही महापौर ने कहा है कि स्टेडियम और पार्क नगर निगम की संपत्ति है और नागरिकों की सुविधा को देखते हुए इसके गेट को खोलना या बंद करना निगम के अधिकार क्षेत्र का विषय है. उन्होंने 5 से 21 अक्टूबर तक 49 दंडाधिकारियों और पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति को लेकर भी सवाल उठाए हैं. उन्होंने पत्र में…

Read More

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर देशभर में चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच झारखंड में भी हल्लाबोल जारी है. इसी सिलसिले में मंगलवार को युवा कांग्रेसियो ने रांची स्थित मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय का घेराव किया. ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कार्यालय की दीवारों पर नारे भी लिखे. उधर गिरिडीह में भी कांग्रेस और भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया. युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता, झंडे, बैनर के साथ निर्वाचन कार्यालय घेरने पहुंचे…

Read More

झारखंड भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी सह भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री गजेंद्र सिंह पटेल ने कहा है कि जेएमएम-कांग्रेस- राजद की सरकार में करप्शन का बोलबाला है. सत्तारूढ़ दलों ने चुनावों में जनता से जो वादे किए थे वे सभी झूठे साबित हो रहे. इन दलों ने भोले-भाले आदिवासियों को भी बरगलाया और छलने का काम किया. आदिवासी समाज अब इनके बहकावे में नहीं आने वाला. रांची दौरे पर आ पटेल पार्टी ऑफिस में मीडिया से बात कर रहे थे. उन्होंने कहा कि दो दिनों में जो जानकारी मिली है उससे यही मालूम पड़ता है कि इस राज्य के गरीब,…

Read More

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर देशभर में चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच मंगलवार को विपक्षी इंडिया ब्लॉक के सांसदों का संसद से निर्वाचन आयोग के मुख्यालय तक मार्च शुरू है. मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी वाड्रा और अखिलेश यादव समेत कई सांसदों को पुलिस ने पार्लियामेंट स्ट्रीट पर रोक दिया. इसके बाद सांसदों ने वहीं धरना दिया. आगे जाने से रोके जाने के बाद विपक्षी सांसदों ने सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन किया. मार्च को देखते हुए संसद और निर्वाचन आयोग मुख्यालय के आसपास भारी सुरक्षा व्यवस्था और बैरिकेडिंग की गई थी. विपक्षी सांसदों…

Read More