Author: Fact File
रांचीः झारखंड सरकार की ओर से हाईकोर्ट को बताया गया है कि दो महीने में झारखंड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों की नियिक्ति प्रक्रिया पूरी कर लिए जाने की संभावना है. सरकार के जवाब पर कोर्ट ने कोर्ट ने 18 नवंबर तक सरकार को अनुपालन रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश देते हुए अगली सुनवाई की तिथि 19 नवंबर निर्धारित की है. गुरुवार को इस मामले में हाइकोर्ट के चीफ जस्टिस एमएस सोनक एवं न्यायमूर्ति राजेश शंकर की खंडपीठ ने सुनवाई की. सरकार की ओर से महाधिवक्ता रोहित राय एवं विभोर मयंक ने कोर्ट बताया कि दो माह में…
रांची- राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय (एनपीयू) के कुलपति डॉ दिनेश कुमार सिंह के वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है. इस संबंध में लोकभवन की ओर से पत्र जारी किया गया है. बताया गया कि कुलपति के खिलाफ वित्तीय अनियमितता की शिकायतों, विशेष ऑडिट में सामने आयी आपत्तियों और लोकभवन के निर्देशों की कथित अवहेलना से जुडे मामलों को देखते हुए यह कार्रवाई की गयी है. राज्यपाल ने कुलपति के आचरण से जुडे मामलों को भी गंभीरता से लिया है. इससे पहले डॉ दिनेश कुमार सिंह के रांची विश्वविद्यालय के कुलपति…
रांची: गुजरात में चुनाव आयोग से पंजीकृत, लेकिन बगैर मान्यता प्राप्त राजनीतिक पार्टियों को कथित तौर पर मिल रहे करोड़ों रुपये के चंदे को लेकर झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय ने गंभीर सवाल उठाए हैं. बुधवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने कहा कि जिन पार्टियों की न तो स्पष्ट राजनीतिक गतिविधियां दिखाई देती हैं, न वे नियमित रूप से चुनाव लड़ती हैं और न ही उनके कार्यालयों की सक्रियता नजर आती हैं, तब उनके खातों में सैकड़ों करोड़ रुपये कैसे पहुंच रहे हैं, इसकी जांच होनी चाहिए. विनोद पांडेय ने कहा कि यह मामला केवल गुजरात तक सीमित नहीं…
रांची: रांची कोतवाली थाना के ठीक पीछे बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया. पुरानी और जर्जर जलमीनार को तोड़ने के दौरान वह भरभराकर गिर पड़ी. इस दर्दनाक हादसे में मलबे के नीचे दबने से दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गयी. मृतकों की पहचान सत्या भुइयां और मैथिलीशरण महतो के रूप में हुई है. दोनों मजदूर पलामू के रहने वाले थे. घटना के बाद अफरातफरी मच गई. जानकारी के अनुसार पुरानी पानी की टंकी को हटा कर नयी टंकी का निर्माण कराया जाना था. इसी सिलसिले में बुधवार को मजदूर पुरानी संरचना को ढहाने के काम में जुटे…
रांचीः राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने बुधवार को राज्य के सभी जिलों के सीएससी प्रबंधको और उप निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठक कर विशेष गह पुनरीक्षण की समीक्षा की. उन्होंने एसआईआर से जुड़े अफसरों को निर्देश दिए हैं कि पाकुड़ के बरहरवा और साहिबगंज के सीएससी से मिली गड़बड़ी जैसी पुनरावृति कतई नहीं हो. इसके साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि एसआईआर के लिए विशेष रूप से कोई नया जाति प्रमाण पत्र या आवासीय प्रमाण पत्र बनवाने की जरूरत नहीं है. सत्यापन कार्य नागरिकों के पास पहले से मौजूद वैध दस्तावेजों और अभिलेखों के आधार पर…
पलामू: झारखंड लोक सेवा आयोग और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं में धांधली की सीबीआई जांच कराने और छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग को लेकर बुधवार को पलामू में बीजेपी के समाहरणालय के सामने विरोध प्रदर्शन के दौरान पूर्व सांसद दीपक प्रकाश और सदर एसडीपीओ राजेश यादव के बीच तीखी बहस हो गई. इस बहस के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया. दरअसल, विरोध प्रदर्शन के दौरान पलामू सांसद वीडी राम भाषण कर रहे थे. इसी क्रम में सदर एसडीपीओ राजेश यादव कार्यालय जाने के लिए पहुंचे थे. बीजेपी के आंदोलन कार्यक्रम के मद्देनजर समाहरणालय गेट…
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के 14 जिलों को कवर करने वाली तीन मल्टीट्रैकिंग रेल परियोजनाओं को मंजूरी दी है. कुल 10,783 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत वाली इन परियोजनाओं के तहत भारतीय रेलवे के मौजूदा नेटवर्क में करीब 656 किलोमीटर की वृद्धि होगी. परियोजनाओं को 2029-30 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. इससे रेल परिचालन की क्षमता बढ़ने के साथ भीड़भाड़ कम होगी और यात्रियों तथा माल की आवाजाही अधिक सुगम हो सकेगी. तीन प्रमुख रेल परियोजनाओं को मंजूरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने…
नई दिल्ली के भारत मंडपम में 12 और 13 सितंबर को 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा. भारत की अध्यक्षता में हो रही बैठक का आधिकारिक थीम “बिल्डिंग फॉर रेजिलिएंस, इनोवेशन, कोऑपरेशन एंड सस्टेनेबिलिटी” रखा गया है. विदेश मंत्रालय (एमईए) ने बुधवार को इन दो दिनों में होने वाली बैठकों और आयोजनों का शेड्यूल साझा किया है. दो दिवसीय सम्मेलन में ब्रिक्स सदस्य देशों के नेताओं के साथ-साथ साझेदार देशों और आमंत्रित देशों के शीर्ष नेता भी हिस्सा लेंगे. शनिवार को ब्रिक्स सदस्य देशों के नेता भारत मंडपम में पहुंचेंगे. इसके बाद दोपहर लगभग 2:35 बजे “इंक्लूसिव ग्लोबल गवर्नेंस…
रांचीः झारखड लोक सेवा आयोग और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं हुई गड़बड़ी का आरोपी अभय तिवारी की जमानत याचिका सीआईडी कोर्ट से खारिज कर दी गई है. इससे पहले मंगलवार को कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था. सुनवाई के दौरान जांच एजेंसी ने जमानत याचिका का विरोध करते हुए अभय तिवारी को कथित नियुक्ति घोटाले का मास्टरमाइंड बताया। सीआईडी ने इस बात पर भी जोर दिया कि परीक्षा लेने वाली एजेंसी टीडीपीएल के में मार्केटिंग मैनेजर रहते हुए अभय तिवारी ने अपने सगे-संबंधियों को अनुचित लाभ पहुंचाया. अन्य कई अभ्यर्थियों से…
लोहरदगाः शहर के जामा मस्जिद और हजरत बाबा दुखन शाह के मजार शरीफ में मंगलवार देर रात लगभग 2.00 से 2.30 के बीच कथित तौर पर धार्मिक ग्रंथ को नुकसान पहुंचाने, चादर फेंकने के मामले में मुस्लिम समाज के लोगों ने एक युवक को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया है. सदर थाना प्रभारी रत्नेश मोहन ठाकुर के अनुसार हिरासत में लिए गए युवक की पहचान हजरत अंसारी का पुत्र नौशाद अंसारी (28 वर्ष) के रूप में हुई है. वह नेपाल के मधेश प्रदेश के सप्तरी जिले के राजविराज क्षेत्र का निवासी बताया गया है. पुलिस की जांच में यह…
News
- राजनीति
- सामाज / साहित्य
- युवा जिंदगी
- भारत
- नजरिया
About US
Important Links
- Privacy Policy
- Disclaimer
- Terms & Conditions
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from Fact Files
2025 Fact File, Site Developed & Designed by Midhaxa Innovations
- Home
- Contact Us