Author: Fact File

रांचीः झारखंड में नेक्सजेन के संचालक विनय सिंह शनिवार को एसीबी की रिमांड पर लिए जाएंगे. इसके साथ ही जांच एजेंसी एंटी करप्शन ब्यूरो ने रांची के कारोबारी श्रवण जालान और उनके करीबी दुमका निवासी नवीन पटवारी को रांची स्थित एसीबी मुख्यालय में पूछताछ के लिए समन भेजा है. तीनों कारोबारी शराब और वन भूमि घोटाले के आरोपी आईएस अधिकारी विनय चौबे के करीबी रहे हैं इन पर विनय चौबे के कथित काले धन को निवेश करने का आरोप है. आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में जांच कर रही एसीबी ने आठ और नौ दिसंबर को श्रवण…

Read More

रांचीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अपने तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर रविवार, 28 दिसंबर को रांची पहुंचेंगी. राष्ट्रपति के दौरे को लेकर रांची से लेकर जमशेदपुर तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. झारखंड दौरे पर आ रहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु जमशेदपुर और गुमला में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगी. वे रविवार की शाम छह बजे रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगी. एयरपोर्ट से वे सीधे राजभवन जाएंगी. राजभवन में उनका रात्रि विश्राम है. सोमवार की सुबह नौ बजे वे जमशेदपुर के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना होंगी. इस दिन वे एनआईटी जमशेदपुर के 15वें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि…

Read More

रांचीः ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा ) के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को दिल्ली में केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. रामदास अठावले, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय को ज्ञापन सौंपकर झारखंड में एसी एवं ओबीसी छात्रों की केंद्र सरकार द्वारा रोकी गई छात्रवृत्ति को तत्काल जारी करने की मांग की है. आइसा के प्रतिनिधियों ने ने बताया कि झारखंड में प्री- मैट्रिक (कक्षा 9वीं–10वीं) एवं पोस्ट- मैट्रिक छात्रवृत्ति शैक्षणिक सत्र 2023–24, 2024–25 एवं 2025–26 के लिए अब तक राशइ जारी नहीं की गई है. दूसरी तरफ राज्य सरकार का स्पष्ट कहना है कि केंद्र सरकार से केन्द्रांश की राशि प्राप्त नहीं…

Read More

रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि राज्य में पंचायत मजबूत हो, इसके लिए सरकार प्रतिबद्ध है. जनजातीय स्वशासन, सम्मान और सांस्कृतिक धरोहर की संरक्षा की दिशा में पेसा कानून को हमारी सरकार ने मंजूरी दी है. राज्य में पेसा कानून के लागू होने से जनजातीय क्षेत्र की ग्राम सभाओं को निर्णय लेने का अधिकार सहित कई शक्तियां प्राप्त होंगी. पेसा की नियमावली को कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर खुशियां मनाने और आभार प्रकट करने का सिलसिला जारी है. इसी क्रम में शुक्रवार को कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय परिसर में केंद्रीय…

Read More

रांचीः राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर लोक भवन स्थित दरबार हॉल में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. इस मौके पर राज्यपाल ने कहा कि श्रद्धेय अटल जी के दूरदर्शी नेतृत्व और राष्ट्रहित के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता ने भारत को वैश्विक मंच पर एक नई पहचान दिलाई. उनके आदर्श एवं विचार सदैव सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगे. अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के असवर पर झारखंड बीजेपी पूरे प्रदेश में कार्यक्रम कर रही है. झारखंड विधानसभा परिसर स्थित अटल जी की प्रतिमा…

Read More

रांचीः वरिष्ठ पत्रकार और रांची विश्वविद्यालय के पूर्व प्रो–वाइस चांसलर वीपी शरण का निधन हो गया है. वे वे 80 वर्ष के थे. परिजनों के अनुसार प्रो. शरण वर्ष 2021 से किडनी संबंधी बीमारी से पीड़ित थे और लंबे समय से उपचाररत थे. रांची के डिपाटोली स्थित क्यूरेस्टा अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली. उनके निधन से परिवार, शुभचिंतकों और उनके सहयोगियों में शोक है. प्रो. वेद प्रकाश शरण रांची विश्वविद्यालय में प्रो–वाइस चांसलर के पद पर कार्यरत रहे थे. इसके अलावा उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची में राजनीति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष (एचओडी) के रूप…

Read More

रांचीः बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक बार फिर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. इसके साथ ही कहा है कि विज्ञापन निकालकर वैसे भुक्तभोगियों से शिकायत मंगाई जाए, जिनको एसआईटी के नाम पर सीआईडी के अधिकारियों ने भयादोहन कर लूटा है.  मरांडी ने यह भी कहा है कि एसआईटी में शामिल रहे अधिकारियों के कार्यकाल और जमीन संबंधित शिकायतों की जांच की समीक्षा की जाए. पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता और उनके परिवार के नाम अर्जित संपत्तियों की भी जांच की जाए. नेता प्रतिपक्ष…

Read More

रांचीः झारखंड की राजधानी रांची में कुसुम विहार, मोराबादी स्थित वृंदा ग्रीन सोसाइटी की बाउंड्री गुंडे-बदमाशों ने एक बार फिर ध्वस्त करा दिया है. सोमवार की आधी रात 25-30 की संख्या में असामाजिक तत्व हरवे- हथियार से लैस जेसीबी लेकर पहुंचे थे. जेसीबी से सोसाइटी के मंदिर के सामने की बाउंड्री को ध्वस्त करा दिया. इसके साथ ही जमकर पत्थरबाजी की गई. पत्थरबाजी में कई फ्लैट की खिड़कियों के शीशे टूट गए. बेसमेंट में लगी कारें क्षतिग्रस्त हो गईं. एक निवासी पत्थरों की चोट से लहूलुहान हो गए. अचानक हुई इस घटना से सोसाइटी में रहने वाले परिवारों में दहशत…

Read More

रांचीः पूर्व मंत्री और बीजेपी नेता अमर कुमार बाउरी ने कहा है कि अनुसूचित जाति (एससी) को उनके हक और अधिकार से हेमंत सोरेन लगातार वंचित कर रही है. प्रस्ताविक नगर निकाय चुनाव में एससी का कोटा बड़ी आबादी वाले समाज के साथ विश्वासघात है. नगर निगम और नगर पंचायत चुनावों के विषय में बोलते हुए उन्होंने कहा कि न्यायालय के माध्यम से चुनाव कराना तय हुआ है। पिछड़ा वर्ग को आरक्षण देने की मांग भी न्यायालय से ही की गई थी, लेकिन सरकार ने डोर तो डोर जाकर निरीक्षण किए बिना मतदाता सूची के आधार पर ओबीसी आरक्षण लागू…

Read More

रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य में मेडिकल यूनिवर्सिटी की स्थापना को लेकर सभी प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने के निर्देश दिए हैं. झारखंड मंत्रालय में मंगलवार को झारखंड स्वास्थ्य विज्ञान विश्वद्यालय अधिनियम, 2023 के अंतर्गत राज्य में स्थापित होने वाले झारखंड यूनिवर्सिटी ऑफ़ हेल्थ साइंसेज को लेकर स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी, मुख्य सचिव अविनाश कुमार एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह के साथ सीएम ने अहम बैठक की. इस मौके पर उन्होंने मेडिकल यूनिवर्सिटी खोले जाने की दिशा में उठाए गए कदमों की समीक्षा करने के क्रम में कई अहम निर्देश दिए. मुख्यमंत्री…

Read More