Author: Fact File

रांचीः झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि क्रिसमस प्रेम, शांति, भाईचारे और मानवता का संदेश देता है. संत जेवियर्स कॉलेज, राँची में आयोजित ‘क्रिसमस मिलन महोत्सव’ में भाग लेते हुए उन्होंने सभी सभी को क्रिसमस की शुभकामनाएँ दी और कहा कि प्रभु ईसा मसीह का संपूर्ण जीवन आपसी प्रेम, क्षमा और सेवा की भावना को आत्मसात करने की प्रेरणा देता है. क्रिसमस का पर्व यह संदेश देता है कि सच्ची खुशी दूसरों की सेवा और उनके प्रति करुणा में निहित है. राज्यपाल ने कहा कि संत जेवियर्स कॉलेज, राँची न केवल झारखंड, बल्कि आसपास के राज्यों के…

Read More

झारखंड में लंबे समय से पेसा (प्रोविजन ऑफ द पंचायत एक्सटेंशन टू द शेड्यूल एरिया एक्ट 1996) कानून लागू करने की मांग साकार हुई है. मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में पेसा नियमावली से जुड़े प्रस्ताव को मंजूरी दी गई. कैबिनेट ने दो संशोधनों के साथ नियमावली पारित की है. इसके तहत एक राज्सव ग्राम को एक ग्रामसभा माना जाएगा. इसके अलावा पहले ग्राम सभा को दस हजार रुपए दंड देने का अधिकार था, उसे घटाकर दो हजार रुपए कर दिया गया है. नियमावली के तहत योजनाएं ग्राम सभा के माध्यम से तय होंगी तथा गांव को सारे पारंपरिक अधिकार दिए…

Read More

रांचीः राज्य के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल राजेंद्र आर्युविज्ञान संस्थान (रिम्स) परिसर से अतिक्रमित अवैध निर्माण को हटाए जाने के मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए प्राथमिकी दर्ज कर एसीबी से जांच कराने का आदेश दिया है. इसके साथ ही कोर्ट ने राजस्व अधिकारियों, रांची नगर निगम के अधिकारी, रेरा और अन्य संबंधित अधिकारियों की भूमिका की जांच का भी आदेश दिया है. दरअसल अतिक्रमण हटाए जाने के दौरान एक बड़े अपार्टमेंट और कई पक्के मकानों को भी ध्वस्त किया गया है. इन निर्माण को लेकर प्रभावित लोग सवाल खड़े करते रहे हैं कि इन जमीन पर दाखिल खारिज हो…

Read More

रामगढ़: झारखंड में रामगढ़ जिले के भुरकुंडा बाजार स्थित विजय ज्वेलर्स से सरेशाम तीन करोड़ के जेवरात की लूट से व्यवसियों में खौफ है. पुलिस अपराधियों की तलाश में छापेमारी कर रही है. फिलहाल कोई सुराग नहीं मिला है, लेकिन पुलिस का दावा है कि जल्दी ही कांड का उदभेदन कर लिया जाएगा. यह वारदात शनिवार की शाम करीब सवा सात बजे हुई है. मालिक विजय सोनी और उनके कर्मचारी शाम में दुकान बंद करने की तैयारी में थे. वे जेवरों को झोले में रख रहे थे. इस बीच हथियार से  लैस तीन अपराधी दुकान में घुसे. उन्होंने दुकान का शटर…

Read More

रांचीः झारखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस पाठ्यक्रम के लिए शैक्षणिक सत्र 2025-26 के नामांकन प्रक्रिया में कथित गड़बड़ी के सामने आने के बाद नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को एक पत्र लिखा है. इसमें उन्होंने सीबीआई से जांच कराने की मांग की है. बाबूलाल मरांडी ने पत्र के हवाले कहा है कि नामांकन प्रक्रिया में गड़बड़ी सामने आने के बाद की स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने 19 नवंबर को झारखंड मेडिकल एंड हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट (JMHIDPCL) के अध्यक्ष अबु इमरान की की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की थी. समिति की…

Read More

रांचीः झारखंड के कारोबारी और नेक्सजेन के संचालक विनय सिंह को हजारीबाग में वन भूमि घोटाले से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट से जमानत की सुविधा मिली है. इस बीच एक दूसरे मामले में रांची पुलिस ने विनय सिंह को पांच दिनों की रिमांड पर लिया है. जगन्नाथपुर थाना में उनके खिलाफ कंपनी हड़पने और धोखाधड़ी मामले में पूछताछ की जाएगी. गौरतलब है कि एंटी करप्शन ब्यूरो ने हजारीबाग में हुए वन भूमि घोटाले में विनय सिंह को गिरफ्तार किया था. अभी वे हजारीबाग जेल में बंद हैं. विनय सिंह नेक्सजेन ऑटोमोबाइल के संचालक हैं. रांची समेत झारखंड के की…

Read More

रामगढ़ः झारखंड के रामगढ़ जिले के अलग- अलग इलाकों में जंगली हाथियों के हमले में लोगों के मारे जाने का सिलसिला जारी है. शुक्रवार की अहले सुबह करमा (सुगिया) प्रोजेक्ट के पीट ऑफिस के सामने लोकनाथ मुंडा (40) को जंगली हाथी ने मार डाला. सुगिया गांव निवासी लोकनाथ मुंडा कोयला चुनने निकले थे. वहीं दूसरी घटना रामगढ़ वन क्षेत्र में हुई है. जिसमें कुंदरू सरैया ईंट भट्ठे में काम कर रही महिला मजदूर काजल देवी (32) पर भी हाथियों ने हमला कर दिया. जिसमें महिला की मौत हो गई है. जिले के कुजु, वेस्ट बोकारो और रामगढ़ थाना क्षेत्र में…

Read More

रांचीः भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड में शराब घोटाले की चल रही एसीबी जांच के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि इस घोटाले में आईएएस अधिकारी विनय चौबे के साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी कथित तौर पर शामिल हैं. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यदि मुख्यमंत्री खुद पाक साफ हैं तो पूरे मामले पर जांच सीबीआई को सौंप दें. पार्टी कार्यालय में मीडिया से बातचीत में मरांडी ने कहा कि एसीबी जांच में पूर्व उत्पाद आयुक्तों- अमित कुमार, कर्ण सत्यार्थी,फैज अहमद से हो रही पूछताछ में…

Read More

रांचीः एंट करप्शन ब्यूरो की टीम ने गिरिडीह जिले के बेंगाबाद अंचल के निरीक्षक सुरेंद्र यादव और उनके सहयोगी मुकेश कुमार को छह हजार रुपये घूस लेते हुए गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई धनबाद एसीबी की टीम ने की है. सुरेंद्र यादव को उनके ऑफिस से गिरफ्तार करने के बाद जांच एजेंसी उन्हें साथ लेकर धनबाद चली गई. आगे की कार्रवाई की जा रही है. लक्ष्मी कुमारी वर्णवाल ने सीआई के खिलाफ एसीबी में शिकायत दर्ज करायी थी. अंचल निरीक्षक ने जमीन की बंदोबस्ती से जुड़े मामले में घूस मांगी थी. शिकायत का सत्यापन करने के बाद एसीबी ने गुरुवार को…

Read More

रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से गुरुवार को कांके रोड रांची स्थित आवासीय कार्यालय में अंतर्राष्ट्रीय बॉलीवुड फिल्म “मुर्गा ट्रॉफी” की टीम ने मुलाकात की. इस अवसर पर मुख्यमंत्री से फिल्म के डायरेक्टर शशि वर्मा ने झारखंड में फिल्म निर्माण की संभावनाओं से जुड़ी कई पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की. मुख्यमंत्री से मुलाकात करने में फिल्म प्रोड्यूसर सुजीत उपाध्याय, चंदन आनंद, विजया लक्ष्मी, को-प्रोड्यूसर श्री जयराम महतो शामि थे.

Read More