Author: Fact File

झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (JSSC CGL-2023) के पेपर लीक के मामले में हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है. सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की खंडपीठ ने हाईकोर्ट के फैसले को बरकरार रखते हुए उसे सही कहा है. अदालत ने कहा है कि हाइकोर्ट का आदेश सही है. इसमें हस्तक्षेप नहीं किया जाएगा. झारखंड हाइकोर्ट के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका के खारिज होने से नौकरी हासिल करने वाले 1910 सफल अभ्यर्थियों के साथ सरकार को बड़ी राहत मिली है. गौरतलब…

Read More

पूर्व रेल मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव को दिल्ली हाई कोर्ट से कोई राहत नहीं मिली. अदालत ने आईआरसीटीसी घोटाला मामले में उनके खिलाफ आरोप तय किए जाने के निचली अदालत के आदेश पर रोक लगाने से इंकार कर दिया है. जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा की पीठ ने इस मामले में सीबीआइ को नोटिस जारी कर उनका पक्ष मांगा है. सुनवाई के दौरान लालू यादव के वकीलों ने निचली अदालत के ट्रायल पर तत्काल रोक लगाने की मांग की थी. हालांकि, हाई कोर्ट ने स्पष्ट किया कि जांच एजेंसी का जवाब सुने बिना इस स्तर पर कार्यवाही…

Read More

रांचीः नये साल के मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शनिवार को रांची शहर का दौरा करते हुए धुर्वा डैम देखने पहुंचे. इस दौरान उन्होंने वहां की भौगोलिक स्थिति, सुरक्षा व्यवस्था तथा क्षेत्र में पर्यटन विकास की संभावनाओं का जायजा लिया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने चाय की चुस्की के साथ हरियाली और प्राकृतिक सौंदर्य का भी आनंद लिया. इस मौके पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि धुर्वा डैम क्षेत्र में पर्यटन को व्यवस्थित रूप से विकसित करने हेतु ठोस कार्ययो जना तैयार की जाए. इससे स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे तथा यह क्षेत्र रांची शहर के…

Read More

रांची: रांची नगर निगम ने हरमू नदी की साफ- सफाई का बड़ा भियान शुरू किया है. इसी हरमू नदी के सौंदर्यीकरण पर पूर्व में 85 करोड़ रुपये खर्चे किए गए हैं. इतनी बड़ी राशि खर्च होने के बाद कुछ ही सालों में हरमू नदी बजबजाती गंदगी और नाला में तबदील है. इस सूरत-ए-हाल को बदलने के लिए नगर निगम ने शनिवार को विशेष अभियान चलाया. इस अभियान में हरमू मुक्तिधाम से कडरू रेडिसन ब्लू क्षेत्र तक 100 से अधिक सफाईकर्मियों को लगाया गया है. इसके साथ ही 20 ट्रैक्टर और कई जेसीबी मशीनों की मदद से नदी से गाद, प्लास्टिक,…

Read More

रांचीः झारखंड सरकार ने अनूसचित क्षेत्रों (शिड्यूल एरिया) के लिए पंचायत उपबंध (अनुसूचित क्षेत्रों पर विस्तार) झारखंड नियमावली लागू कर दिया है. नियामवली में ग्रामसभा को सशक्त करने के लिए कई अधिकार दिए गए हैं. साथ ही वनोपज, लघु खनिज जैसे संसाधनों पर ग्रामसभा का नियंत्रण होगा. झारखंड में पेसा कानून लागू करने की मांग वर्षों पुरानी रही है. पिछले 23 दिसंबर को कैबिनेट ने इस नियमावली को मंजूरी प्रदान की थी. जाहिर तौर पर अनुसूचित क्षेत्रों में ग्राम सभाओं को एवं जनजातीय समुदायों को अधिक अधिकार और स्वायत्तता मिलने का रास्ता साफ हुआ है. इस कानून के लागू होने…

Read More

रांचीः भारतीय जनता पार्टी रांची महानगर ने नगर निकाय चुनाव की घोषणा अविलंब करने और बैलेट पेपर की बजाय ईवीएम से कराने की मांग को लेकर सात जनवरी को रांची नगर निगम के सामने धरना प्रदर्शन का निर्णय लिया है. महानगर जिला की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक एवं रणनीतिक बैठक महानगर अध्यक्ष वरुण साहू की अध्यक्षता में हुई. बैठक में झारखंड सरकार द्वारा नगर निकाय चुनाव लंबे समय से लटकाये रखने के लिए चिंता जाहिर करते हुए नेताओं ने कहा कि सरकार सत्ता का विकेंद्रीकरण नहीं चाहती है. बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य एवं राज्य सभा…

Read More

रांचीः नये साल मेंमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर उन्हें बधाई देने का सिलसिला जारी है. इसी क्रम में शुक्रवार को कुरुक्षेत्र (हरियाणा) से लोक सभा सांसद नवीन जिंदल ने शिष्टाचार मुलाकात कर नववर्ष की बधाई और शुभकामनाएं दी. मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुलाकात के दौरान झारखंड के विकास और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों पर भी चर्चा की गई. इस मौके पर राज्य के मुख्य सचिव अविनाश कुमार भी मौजूद रहे. राज्य की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की और पूर्णिया (बिहार) से लोक सभा सांसद पप्पू यादव ने भी मुख्यमंत्री से शिष्टाचार मुलाकात कर नववर्ष की बधाई और…

Read More

भारतीय वायुसेना में एक महत्वपूर्ण नेतृत्व परिवर्तन के तहत एयर मार्शल नागेश कपूर ने वाइस चीफ ऑफ एयर स्टाफ का कार्यभार संभाल लिया है. उन्होंने गुरुवार, 1 जनवरी 2026 को औपचारिक रूप से यह पदभार संभाला है. उप प्रमुख पद पर उनकी नियुक्ति का आदेश लागू करते हुए वायु मुख्यालय में एक संक्षिप्त लेकिन गरिमामय समारोह में यह पदभार हस्तांतरण सम्पन्न हुआ. नागेश कपूर ने एयर मार्शल नर्मदेश्वर तिवारी का स्थान लिया है. तिवारी 31 दिसंबर 2025 को भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के उप वायु सेना प्रमुख के पद से सेवानिवृत्त हो गए. उन्होंने राष्ट्र की चार दशकों तक गौरवशाली…

Read More

रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि खरसावां गोलीकांड के वीर शहीदों के वंशजों को सम्मानित करने के लिए विशेष आयोग का गठन किया जाएगा. खरसावां गोलीकांड की 78वीं शहादत दिवस पर गुरुवार, एक जनवरी को खरसावां स्थित शहीद पार्क में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उन्होंने ये बात कही. इससे पहले मुख्यमंत्री ने शहीद स्मारक (शहीद बेदी) एवं वीर शहीद केरसे मुंडा चौक स्थित शहीद स्मृति-चिन्ह पर श्रद्धांजलि अर्पित कर अमर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने कहा कि झारखंड की धरती शौर्य और बलिदान की प्रतीक रही है. इस मिट्टी की हर कण में आदिवासियों और…

Read More

रांचीः मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के विरुद्ध रांची पुलिस की जारी कार्रवाई के तहत शहर के कोकर इलाके से पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इनमें तीन महिलाएं शामिल हैं. पुलिस ने तलाशी के क्रम में 85.71 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन और अन्य सामान जब्त किया है. ब्राउन शुगर प्लास्टिक पाउच के अलावा कागज एवं सिल्वर फॉल के छोटे-छोटे पुड़िये में लपेट कर रखे गए थे. सदर पुलिस उपाधीक्षक संजीव बेसरा ने बताया है कि वरीय पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के बाद एक टीम गठित कर कार्रवाई की गई. पुलिस की…

Read More