Author: Fact File

रांचीः झारखंड की डीजीपी नियुक्त किए जाने के बाद तदाशा मिश्रा ने बुधवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनके आवासीय कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उन्हें पुलिस महानिदेशक सह पुलिस महानिरीक्षक के पद पर नियुक्ति और पदस्थापन के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं. भेंट के दौरान राज्य की कानून व्यवस्था, आंतरिक सुरक्षा और पुलिस प्रशासन से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी संक्षिप्त चर्चा हुई. इस दौरान मुख्यमंत्री ने पुलिसिंग व्यवस्था को बेहतर बनाने और कानून व्यवस्था को चुस्त रखने पर जोर दिया. गौरतलब है कि झारखंड सरकार ने 30 दिसंबर को तदाशा मिश्रा को डीजीपी…

Read More

रांचीः झारखंड के प्रखंडों में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में छह जनवरी से स्वास्थ्य मेला का आयोजन होगा. इन मेले में सरकारी स्तर पर लोगों के स्वास्थ्य की जांच और इलाज की मुफ्त व्यवस्था की जाएगी. यह मेला 10 जनवरी तक चलेगी. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड के अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के साथ मेले की तैयारियों की समीक्षा की.  अभियान निदेशक ने बताया है कि मेले के दौरान टीबी, मलेरिया, परिवार नियोजन सहित विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी भी दी जाएगी. साथ ही लोगों की मुफ्त जांच…

Read More

हजारीबागः लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा से मंगलवार की देर रात तीन कैदी सुरक्षा घेरे को भेदते हुए फरार हो गए हैं. घटना के बाद जेल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. जांच के लिए कई अधिकारी हजारीबाग जेल पहुंचे हैं. जेल अधीक्षक चंद्रशेखर सुमन ने तीन कैदियों के फरार होने की पुष्टि की है. फरार तीनों कैदी संगीन अपराध के जुर्म में जेल में बंद थे और वे धनबाद जिले के निवासी बताए जा रहे हैं. पुलिस उनकी तलाशी में जुटी है. इस घटना से राज्य की हाई सिक्योरिटी जेलों में एक हजारीबाग केंद्रीय कारागार की सुरक्षा व्यवस्था पर…

Read More

रांचीः झारखंड सरकार ने 1994 बैच की आईपीएस अधिकारी तदाशा मिश्रा को डीजीपी के पद पर नियुक्त किया है. गृह विभाग ने इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है. वे अगले दो साल तक झारखंड पुलिस प्रमुख के पद पर काम करेंगी. अभी वे प्रभारी डीजीपी के तौर पर कार्य भार संभाल रही थीं. पिछले 6 नवंबर को उन्हें प्रभारी डीजीपी की जिम्मेदारी दी गई थी. मंगलवार को जारी अधिसूचना के मुताबिक तदाशा मिश्रा को महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक (एचओएएफ) के पद पर नियुक्त किया गया है. उनकी नियुक्ति झारखंड में पुलिस प्रमुख के चयन एवं नियुक्ति नियमावली 2025 के…

Read More

रांचीः पूर्व मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने हेमंत सोरेन कैबिनेट द्वारा मंजूर पेसा (पंचायत विस्तार अनुसूचित क्षेत्र) अधिनियम नियमावली को लेकर सरकार की मंशा पर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने कहा है कि राज्य सरकार की ओर से तैयार की गई यह नियमावली पेसा अधिनियम, 1996 के मूल प्रावधानों और भावना के बिल्कुल विपरीत है. पार्टी कार्यालय में मीडिया से बात करते हुए रघुवर दास ने समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरों का हवाला देते हुए कहा कि सरकार ने ग्राम सभा की परिभाषा में परंपरागत जनजातीय व्यवस्था और रूढ़िगत नेतृत्व को सीमित कर दिया है. जबकि अनुसूचित क्षेत्रों में ग्राम…

Read More

रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (JSSC CGL-2023) के सफल 1910 अभ्यर्थियों के बीच नियुक्त पत्र बांटते हुए नौकरियों के लिए तेजी से दरवाजे खोलने का भरोसा दिलाया है. मंगलवार को रांची के मोराबादी मैदान में आयोजित एक भव्य समारोह में मुख्यमंत्री ने चयनित अभ्यर्थियों के बीच नियुक्ति पत्र बांटे, जिसका युवाओं को लंबे समय से इंतजार था. ध्यान रहे JSSC CGL- के तहत सहायक प्रशाखा पदाधिकारी, प्रखण्ड कल्याण पदाधिकारी, प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी,श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, अंचल निरीक्षक-सह-कानूनगो, कनीय सचिवालय सहायक, प्लानिंग असिस्टेंट के पदों के लिए सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपा…

Read More

नई विकसित भारत रोजगार व आजीविका गारंटी मिशन-ग्रामीण (वीबी-जी राम जी) योजना के तहत केंद्र और राज्यों के बीच फंड का बंटवारा तय मानकों के आधार पर किया जाएगा. इससे पिछले 7 वर्षों के औसत आवंटन की तुलना में राज्यों को करीब 17,000 करोड़ रुपए का अतिरिक्त लाभ मिल सकता है. यह जानकारी सोमवार को जारी एसबीआई रिसर्च की एक रिपोर्ट में दी गई है. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के ग्रुप चीफ इकोनॉमिक एडवाइजर डॉ. सौम्य कांति घोष ने कहा कि अगर केवल केंद्र के हिस्से के फंड का मूल्यांकन सात निर्धारित मानकों के आधार पर किया जाए, तो…

Read More

रांचीः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार, 30 दिसंबर को रांची स्थित मोरहाबादी मैदान में JSSC CGL-2023 के चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे. समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई है. इस बीच वित्त सचिव, प्रशांत कुमार एवं डीजीपी तदाशा मिश्रा ने भी कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को वश्यक दिशा-निर्देश दिये हैं. सोमवार की शाम उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रांची मंजूनाथ भजन्त्री ने कार्यक्रम स्थल मोरहाबादी का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने मंच व्यवस्था, बैठने की व्यवस्था, सुरक्षा, पार्किंग, ट्रैफिक प्रबंधन, स्वच्छता एवं अन्य आवश्यक तैयारियों का जायजा लिया. उधर ट्रैफिक व्यवस्था को ठीक रखने के लिए…

Read More

जमशेदपुरः झारखंड दौरे पर आईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोमवार को पूर्वी सिंहभूम जिले के करनडीह स्थित आदिवासी पूजास्थल ‘दिशोम जाहेरथान’ परिसर में संताली भाषा की ओलचिकी लिपि के शताब्दी समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए परंपरागत ज्ञान, संस्कृति और अस्मिता को संरक्षित रखने का आह्वान किया. ऑल इंडिया संथाली राइटर्स एसोसिएशन और दिशोम जाहेरथान कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति ने संथाली भाषा में पूरा संबोधन किया. उन्होंने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर पहुंचना उनके लिए भावनात्मक क्षण है, जहां अपने लोगों का प्रेम और इष्टदेवों का आशीर्वाद उन्हें प्राप्त हुआ है.…

Read More

रांचीः ठंड और शीतलहरी को लेकर मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के मद्देनजर रांची जिला प्रशासन ने जिले के सभी सरकारी, गैर-सरकारी और निजी विद्यालयों में कक्षा केजी से 12वीं तक की पढ़ाई अस्थायी रूप से स्थगित करने का आदेश जारी किया है. यह आदेश शनिवार, 27 दिसंबर से 31 दिसंबर 2025 तक प्रभावी रहेगा. जिला प्रशासन द्वारा जारी रिलीज के मुताबिक सभी विद्यालयों से आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा गया है. प्रशासन ने बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 के तहत यह निर्णय लिया गया है. मौसम…

Read More