Author: Fact File
रांचीः भाकपा माले राज्य सचिव मनोज भक्त ने बीजेपी नेतृत्व से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की बढ़ती नजदीकियों के बारे में आ रही खबरों पर चिंता जताते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री को स्वयं इन खबरों के बारे में स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए. उन्होंने एक बयान जारी कर कहा है कि झारखंड के हितों पर लगातार चोट करने वाली भाजपा के साथ किसी भी तरह की समझौता परस्ती राज्य के लिए गंभीर मुसीबत को दावत देना है और आदिवासी हितों की कीमत पर कथित फासिस्ट एवं कॉरपोरेट शक्तियों को छूट देना है. यह हेमंत सरकार को मिले जनादेश के साथ विश्वासघात…
रांची: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक बार फिर शराब घोटाला मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा है कि जिस समय शराब नीति बन रही थी उसी समय मैंने मुख्यमंत्री और सरकार को पत्र लिखकर नेक्सस और गड़बड़ियों पर ध्यान दिलाया था. इसके बावजूद कार्रवाई नहीं हुई. इसका तो अर्थ यही लग रहा है कि इन लोगों के बीच उस समय कहीं ना कहीं लेन देन में कोई कम-बेसी हुई, तभी आईएएस अधिकारी विनय चौबे पर कार्रवाई हुई. बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया कि कार्रवाई से तो यही प्रतीत…
रांचीः भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा पांच दिसंबर को दो दिवसीय दौरे पर देवघर आएंगे. इस दौरान वे कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे. राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रमों को लेकर प्रदेश बीजेपी के नेता भी देवघर पहुंच रहे हैं. बीजेपी के द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार जेपी नड्डा शुक्रवार की शाम 07:30 बजे देवघर एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा. रात्रि 8:45 में वे राज्य अतिथिशाला, देवघर में झारखंड प्रदेश भाजपा कोर कमिटी के साथ बैठक करेंगे. शनिवार छह दिसंबर को सुबह नौ बजे वे प्रसिद्ध बाबा…
धनबादः झारखंड के धनबाद जिले में केंदुआडीह स्थित भूमिगत खदानों से कथित जहरीली गैस रिसाव की घटना में एक महिला की मौत और दर्जन भर लोगों के बीमार पड़ने के बाद के बाद उपायुक्त आदित्य रंजन की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय बैठक हुई है. उपायुक्त ने इस मामले में जांच के लिए कमेटी गठि करने के निर्देश दिए हैं. यह जांच माइंस एक्ट 1952 और आपदा प्रबंधन अधिनियम 2025 के तहत की जाएगी. इस बैठक में बीसीसीएल, डीजीएमएस, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, आपदा प्रबंधन व जेआरडीए के अधिकारी शामिल हुए. बैठक में गैस रिसाव की स्थिति पर समीक्षा की गई.…
रांचीः झारखंड की सियासत और सत्ता में उलटफेर की संभावना तथा जेएमएम की बीजेपी से नजदीकी को लेकर तमाम अटकलबाजी और कयासों को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्य के वित्त और संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने खारिज किया है. इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि दूर- दूर तक इसकी कोई संभावना नहीं है. आखिर ये बातें निकली कहां से. गुरुवार को विधानसभा में शीतकालीन सत्र को लेकर स्पीकर की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक आहूत थी. इसमें संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर भी शामिल थे. इस बैठक के बाद मीडिया ने उनसे सरकार के खजाना और सियासत में…
रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (सीजीएल) 2023 के रिजल्ट प्रकाशन को लेकर हाइकोर्ट के आदेश पर खुशी जाहिर करते हुए कहा है कि सरकार युवाओं के साथ हर कदम पर पूरी मजबूती के साथ खड़ी है. तमाम चुनौतियों के बीच युवाओं का भविष्य संवारने का प्रयास निरंतर जारी है. गुरुवार को सफल अभ्यर्थियों का एक हुजूम आभार व्यक्त करने सीएम हाउस पहुंचा था. हेमंत सोरेन खुलकर युवाओं से मिले. उनकी खुशी में शामिल हुए और अपनी बातें कही. गुरुवार को ही हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया के अपने अकाउंट पर सीजीएल…
रांचीः झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने झारखंड बीजेपी के अध्यक्ष और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के साथ धनबाद के एक कोयला कारोबारी एलबी सिंह की मुलाकात की तस्वीर को लेकर सवाल खड़े करते हुए कहा है कि जांच एजेंसी ईडी को दोनों के बीच संबंधों का खुलासा करना चाहिए. सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि 20, 21, 22 नवंबर को धनबाद में ईडी ने एलबी सिंह के यहां छापेमारी की थी. लेकिन गिरफ्तारी नहीं हुई. उन्होंने आरोप लगाया कि गिरफ्तारी इसलिए नहीं हुई क्योंकि कुछ डायरी में बीएलएम के नाम से बड़ी राशि हर माह…
रांचीः झारखंड प्रदेश बीजेपी ने हेमंत सोरेन सरकार की दूसरी पारी के एक साल होने पर एक आरोप पत्र जारी करते हुए कहा है कि सरकाकर ने झारखंड के साथ सिर्फ धोखा किया है. प्रदेश में लूट और करप्शन चरम पर है. प्रदेश कार्यालय में आरोप पत्र जारी करते हुए बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार के 6 साल को झारखंड की बर्बादी का साल बताया. उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन ने विधानसभा चुनाव के समय जो सात गारंटी दी थी उसपर राज्य सरकार एक कदम भी आगे नहीं बढ़ी,बल्कि राज्य को वर्षों पीछे धकेल दिया. आरोप पत्र जारी करने…
रांचीः झारखंड हाइकोर्ट ने रांची के सिरमटोली स्थित फ्लाईओवर की वजह से सरना स्थल प्रभावित होने और रैंप विवाद को लेकर दायर दो जनहित याचिकाओं को खारिज कर दिया है. इस मामले की सुनवाई हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस तरलोक सिंह चौहान की अध्यक्षता वाली खंडपीठ में हुई. हाईकोर्ट ने यह माना है कि सरना समिति और आदिवासी नेता, पूर्व मंत्री गीता श्री उरांव की ओर से दायर याचिका राजनीति से प्रेरित है. सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से महाधिवक्ता और उनके सहयोगी अधिवक्ता पीयूष चित्रेश ने पक्ष रखा. पीयूष चित्रेश ने कोर्ट को बताया कि सिरमटोली फ्लाईओवर…
रांचीः झारखंड के गोड्डा में आदिवासी नेता सूर्या हांसदा एनकाउंटर मामले में सीबीआइ जांच कराने की मांग को लेकर दायर याचिका में शुक्रवार को हाइकोर्ट में सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से जवाब दाखिल नहीं किए जाने पर कोर्ट ने नाराजगी जताते हुए एक सप्ताह में सरकार को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है. जस्टिस अम्बुज नाथ की कोर्ट में इस मामले की सुनवाई हुई. प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता कुमार हर्ष ने बहस की. गौरतलब है कि सूर्या हांसदा की पत्नी सुशीला मुर्मू और मां नीलमुनी मुर्मू ने एनकाउंटर को फर्जी बताते हुए…
News
- राजनीति
- सामाज / साहित्य
- युवा जिंदगी
- भारत
- नजरिया
About US
Important Links
- Privacy Policy
- Disclaimer
- Terms & Conditions
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from Fact Files
2025 Fact File, Site Developed & Designed by Midhaxa Innovations
- Home
- Contact Us