Author: Fact File

रांचीः झारखंड सरकार के खेलकूद और पर्यटन विभाग क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को राज्य में टूरिज्म का ब्रांड ब्रांड एंबेसडर बनाने की तैयारी में है. शनिवार को पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार ने जेएससीए स्टेडियम में धोनी से मुलाकात कर और उन्हें इस भूमिका के लिए औपचारिक प्रस्ताव सौंपा. इस संबंध में धोनी ने अपनी सैद्धांतिक सहमति दे दी है. महेंद्र सिंह धोनी से पर्यटन मंत्री की मुलाकात के दौरान झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव भी मौजूद थे। मंत्री ने सोशल मीडिया के अकाउंट एक्स पर कहा है, “झारखंड के गौरव और भारतीय क्रिकेट…

Read More

रांची: एंटी करप्शन ब्यूरो जमशेदपुर की टीम ने सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल अंचल के राजस्व कर्मचारी शनि वर्मन को 10 हजार रुपये घूस लेते हे गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी के बाद जांच एजेंसी की टीम कर्मचारी को अपने साथ लेकर जमशेदपुर गई है. आज चांडिल के कदमडीह निवासी राजेश हेंब्रम की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई. चांडिल के दालग्राम जमीन की पंजी 2 में ऑनलाइन नाम चढ़ाने के एवज में राजस्व कर्मचारी शनि वर्मन ने राजेश हेंब्रम से 10 हजार रुपये की मांग की थी. राजेश हेंब्रम ने इसकी शिकायत एसीबी जमशेदपुर में की. शिकायत के सत्यापन के बाद…

Read More

खूंटीः रांची जिले के चुटिया थाने की पुलिस ने जिला परिषद खूंटी के अद्यक्ष मसीह गुड़िया को गिरफ्तार किया है. खूंटी पुलिस के सहयोग से रांची पुलिस ने यह कार्रवाई की है. गिरफ्तारी के बाद पुलिस मसीह गुड़िया को अपने साथ लेकर गई है. खूंटी के एसपी मनीष टोप्पो ने कहा कि मसीह गुड़िया की गिरफ्तारी रांची पुलिस के द्वारा की गई है. जानकारी के मुताबिक मसीह गुड़िया के खिलाफ रांची जिले के चुटिया थाने में एक महिला ने कई गंभीर आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है. इससे पहले महिला अपनी शिकायत लेकर खूंटी पुलिस के पास पहुंची थी,…

Read More

Ajay Sharma खूंटीः झारखंड में दो महिला मनरेगाकर्मियों ने आदिवासी बहुल खूंटी के एक गांव कुटाम की कायापलट कर दी है. लगन और निष्ठा से. मनरेगा की योजनाओं से गांव कैसे आगे बढ़े और ग्रामीण कैसे आत्म निर्भर हों, इन दोनों महिलाओं ने लोगों को बखूबी सिखाया. हेमंती देवी और पूनम सुंडी गुमला और चाईबासा की रहने वाली हैं, लेकिन इनका कार्यक्षेत्र है खूंटी का कुटाम. तत्कालीन ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा की पहल पर दीनदयाल ग्राम स्वावलंबन योजना के तहत अक्तूबर 2019 में इन दोनों महिलाओं की लोक प्रेरक के रूप में कुटाम में तैनाती हुई. दोनों ने…

Read More

धनबाद : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एक अगस्त को झारखंड के धनबाद स्थित देश की नामी-गिरामी संस्थान आईआईटी (आईएसएम) में आयोजित 45वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी. यह समारोह संस्थान के शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है. राष्ट्रपति इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि होंगी, जबकि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे. यह समारोह संस्थान के शताब्दी वर्ष पर हो रहा है. इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधान सलाहकार डॉ. पीके मिश्रा को डॉक्टर ऑफ साइंस (डीएससी) की मानद उपाधि प्रदान की जाएगी. समारोह के दौरान वर्ष 2025 में…

Read More

रांचीः झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र एक से सात अगस्त तक चलेगा. इस बाबत शुकवार को हुई कैबिनेट की बैठक में प्रस्ताव को मंजूरी दी गई. कैबिनेट की बैठक में कुल 26 प्रस्तावों को मंजूरी प्रदान की गई है. एक से सात अगस्त तक चलने वाले मानसून में पांच कार्यदिवस होंगे. जबकि दो और तीन अगस्त को अवकाश रहेगा. 26 प्रस्तावों पर मंजूरी कैबिनेट की बैठक में 26 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है. पथ प्रमण्डल, राँची (ग्रामीण) अन्तर्गत सिल्ली-बंता-हजाम टीकर- रंगामाटी पथ (MDR-25) के कि०मी० 0.00 से कि०मी० 39.00 तक (कुल लं०-39.00 कि०मी०) के राईडिंग क्वालिटी में सुधार (IRQP)…

Read More

रांचीः मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल में बंद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और झारखंड के पूर्व मंत्री आलमगीर आलम की जमानत याचिका को झारखंड हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है. पिछले 26 जून को ईडी और बचाव पक्ष की ओर से बहस पूरी होने के बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था. शुक्रवार को कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए जमानत देने से इनकार कर दिया है. इससे पहले आलमगीर आलम को रांची PMLA (प्रीवेन्शन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) की विशेष कोर्ट ने बेल देने से इंकार करते हुए जमानत याचिका खारिज कर दी थी. जिसके बाद उन्होंने हाईकोर्ट…

Read More

रामगढ़ः कोयलांचल के लोकप्रिय वामपंथी और मजूदर नेता मिथिलेश सिंह का शुक्रवार को निधन हो गया. वे किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे. रामगढ़ के कैथा स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली. 71 साल के मिथिलेश सिंह की पहचान जुझारू, संघर्षशील और स्पष्ट वादी नेता के रूप में थी. उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे रामगढ़ कोयलांचल में शोक की लहर फैल गयी है. लोगों की भीड़ उनके आवास पर जुटी हुई है. उनका अंतिम संसकार शनिवार को गिद्दी में दामोदर नद के किनारे किया जाएगा. जेल में रहे, मीसा एक्ट भी…

Read More

खूंटी: खूंटी जिले की होनहार बेटियां विनिमा धान, संजना होरो और रोशनी आईंद को हॉकी में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए भारतीय राष्ट्रीय कैंप में शामिल होने का अवसर मिला है. यह कैंप बेंगलुरु में होगा. तीनों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर हॉकी-खूंटी के पदाधिकारी, साथी खिलाड़ी उन्हें हार्दिक बधाई और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी है. उन्होंने आशा जताई कि ये तीनों बेटियां कैंप में अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन कर राष्ट्रीय टीम में स्थान सुनिश्चित करेंगी। बधाई देने वालों में खूंटी हॉकी के अध्यक्ष अशोक भगत, वरीय उपाध्यक्ष अर्पणा हंस, सचिव दशरथ महतो, सह सचिव सुनील नायक, उपाध्यक्ष नमजन सोय…

Read More

रांचीः झारखंड कांग्रेस के प्रभारी के राजू ने बिहार में हो रहे मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण (SIR) को गलत करार दिया है. इसके साथ ही जोर देकर कहा है कि झारखंड में कोई वैसा प्रयास किया जाएगा, तो पार्टी पुरजोर विरोध करेगी. गुरुवार को रांची में एक प्रेस कांफ्रेंस में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने कहा कि चुनाव आयोग का काम पारदर्शी तरीके से चुनाव कराना है न कि वोटर लिस्ट का गहन पुनरीक्षण के नाम पर वोटरों को उनके मताधिकार से वंचित कराना है. लेकिन आयोग दूसरे ट्रैक पर काम कर रहा है. उन्होंने कहा, बिहार में चुनाव आयोग ने…

Read More