Author: Fact File
रांचीः राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान के पास से पुलिस ने पांच ड्रग्स पैडलर्स को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार ड्रग्स पैडलर्स बापू वाटिका के पास ब्राउन शुगर बेचने की फिराक में थे. डीआईजी सह एसएसपी रांची चंदन कुमार सिन्हा ने बताया है कि यह सूचना मिली थी कि मोरहाबादी मैदान स्थित बापू वाटिका के पास कुछ ड्रग्स पैडलर्स एक्टिव हैं. सूचना मिलने के बाद सिटी डीएसपी केवी रमन के नेतृव में एक टीम का गठन कर कार्रवाई के लिए भेजा गया. पुलिस की टीम ने पांच लड़कों को पकड़ा. उनकी जमा तलाशी लेने पर करीब 8.59 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद…
भारतीय वायु सेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला समेत चार अंतरिक्ष यात्री इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में 18 दिन बिताने के बाद धरती पर वापस लौट आए हैं. शुभांशु आईएसएस पर जाने वाले पहले भारतीय भारतीय अंतरिक्ष यात्री हैं. 23 घंटे के सफर बाद ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट ने कैलिफोर्निया के समुद्र पर लैंड किया. चारों एस्ट्रोनॉट एक दिन पहले शाम आईएसएस से पृथ्वी के लिए रवाना हुए थे. भारत के शुभांशु शुक्ला और तीन अन्य अंतरिक्ष यात्री जून के आखिरी हफ्ते में इंटरेशनल स्पेस स्टेशन (आईएसएस) के लिए रवाना हुए थे. शुभांशु शुक्ला के धरती पर लौटने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने…
रांचीः केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने दिल्ली स्थित सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती जेएमएम के संस्थापक संरक्षक शिबू सोरेन से मुलाकात की और और डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली. इस दौरान झारखंड के मुख्यमंत्री और शिबू सोरेन के पुत्र हेमंत सोरेन भी मौजूद थे. शिबू सोरेन पखवाड़े भर से अस्पताल में भर्ती हैं. विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है. उनकी तबीयत में सुधार भी है. उनका हाल जानने के लिए नेताओं का दिल्ली और अस्पताल जाने का सिलसिला जारी है. झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा,…
लातेहारः झारखंड जनमुक्ति परिषद (JJMP) का उग्रवादी लवलेश गंझू ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है. लवलेश पर पांच लाख रुपये का इनाम था. मंगलवार को लातेहार में पलामू जोनल आईजी सुनील भास्कर, एसपी कुमार गौरव और सीआरपीएफ अधिकारियों की मौजूदगी में लवलेश गंझू ने पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया. लातेहार पुलिस द्वारा जेजेएमपी सुप्रीमो पप्पू लोहरा को मुठभेड़ में मार गिराए जाने के बाद नक्सली लवलेश गंझू संगठन में बड़ा चेहरा था. पिछले 24 मई को पुलिस ने पप्पू लोहरा को मार गिराया था. पप्पू लोहरा के मारे जाने के बाद पुलिस जेजेएमपी के पीछे पड़ी…
रांचीः कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने झारखंड कांग्रेस के विधायकों, मंत्रियों से कहा है कि पार्टी के एजेंडे पर काम करें और गठबंधन की सरकार में तालमेल बनाए रखने पर ध्यान दें. सोमवार को झारखंड कांग्रेस के सभी विधायकों, मंत्रियों के साथ दिल्ली में हुई बैठक में पार्टी राष्ट्रीय अद्यक्ष मल्लिकार्जुन और महासचिव केसी वेणुगोपाल विधायकों और मंत्रियों से उनके कामकाज के बारे में जानकारी ली. इस बैठक में झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, प्रभारी के राजू और झारखंड से दोनों सांसद- सुखदेव भगत, कालीचरण मुंडा भी उपस्थित थे. राहुल गांधी ने नेताओं…
दुमकाः प्रसिद्ध बासुकीनाथ में मंगलवार की सुबह कांवरिया रूट लाइन का टेंट गिर जाने से कम से कम सात श्रद्धालुओं के घायल होने की खबर है. इनमें तीन महिलाएं हैं. सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां तत्काल उनका इलाज किया गया. सभी की हालत खतरे से बाहर है. जानकारी के मुताबिक लगातार हो रही बारिश और तेज हवा के कारण यहां कांवरिया रूट लाइन का टेंट गिर गया. बचाव दल मौके पर पहुंचकर गिरे टेंट को ठीक करने में जुटी है. प्रशासन और पुलिस के कई अधिकारी भी मौके पर पहुंचे. श्रावणी मेला के अवसर पर श्रद्धालुओं…
रांचीः रांची पुलिस ने कोयल शंख जोन के चार माओवादियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. इनमें योगेंद्र गंझू ऊर्फ पवन जी भी शामिल हैं. योगेंद्र के खिलाफ लातेहार और पलामू के अलग- अलग थाने में 10 मामले दर्ज हैं. रांची के एसएसपी चंदन सिन्हा ने प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी है. योगेंद्र गंझू के अलावा पुलिस ने मुकेश गंझू, मनु गंझू और राजकुमार नायक को गिरफ्तार किया है. मुकेश और मनू के खिलाफ भी कई मामले दर्ज हैं. एसएसपी ने बताया है कि पिछले 25 जून को सीसीएल के महाप्रबंधक कार्यालय में कार्यरत कर्मचारी से भाकपा…
रांचीः झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के विधायक जयराम कुमार महतो सोमवार को रांची स्थित क्यूरेस्टा अस्पताल मं भर्ती पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी विमल लकड़ा का हाल जानने पहुंचे. विधायक ने विमल लकड़ा की पत्नी कांति लकड़ा और अस्पताल के चिकित्सकों से जानकारी लेने के बाद शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की. लकड़ा का इलाज कर रहे डॉक्टर संजय कुमार ने बताया कि उन्हें आईसीयू में बेहतर इलाज दिया जा रहा है. स्थिति में सुधार भी है. विधायक जयराम के साथ पार्टी के वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो और अन्य नेता भी विमल लकड़ा को देखने अस्पताल पहुंचे थे. सिमडेगा के…
पूर्वी सिंहभूम जिले के कोवाली थाना क्षेत्र के चांपी में हमलावरों ने एक घर में घुसकर धारधार हथियार से एक महिला को मार डाला. इस जानलेवा हमले में महिला की बेटी और नतिनी गंभीर रूप से घायल है. दोनों को इलाज के लिए जमशेदपुर ले जाया गया है. घटना रविवार देर रात की है. मृतका की पहचान 65 वर्षीय निराशी सरदार के रूप में हुई है. घायलों में निराशी की बेटी गुलाबी सरदार और नतिनी संध्या सरदार शामिल हैं. हत्या किसने की और किस वजह से की है, इस संबंध में फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आयी है. हालांकि पुलिस…
बिहार विधानसभा चुनाव की आहट के साथ नौकरी और रोजगार को लेकर राजनीतिक दलों के बीच से उठती बात के बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने शासनकाल (2005-2025) के बारे में जानकारी दी है कि दस लाख सरकारी नौकरियां दी गई हैं और 39 लाख लोगों को रोजगार से जोड़ा गया है. उन्होंने यह भी वादा किया कि अगले पांच साल (2025 से 2030) में यह लक्ष्य एक करोड़ तक का है. सीएम नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर नौकरी और रोजगार का जिक्र करते हुए लिखा, “राज्य में अधिक से अधिक युवाओं को…
News
- राजनीति
- सामाज / साहित्य
- युवा जिंदगी
- भारत
- नजरिया
About US
Important Links
- Privacy Policy
- Disclaimer
- Terms & Conditions
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from Fact Files
2025 Fact File, Site Developed & Designed by Midhaxa Innovations
- Home
- Contact Us