Author: Fact File

देवघरः विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला-2025 का गुरुवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उदघाटन किया गया. बिहार-झारखंड राज्य की सीमा दुम्मा में आयोजित कार्यक्रम में झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार, दीपिका सिंह पांडेय, संजय प्रसाद यादव ने किया. 11 जुलाई से पवित्र सावन मास का प्रवेश हो रहा है. राजकीय श्रावणी मेला 11 जुलाई से 9 अगस्त तक एक माह चलेगा. सावन के महीने में लाखों कांवड़ यात्री जलाभिषेक करने बाबाधाम पहुंचते हैं. श्रावणी मेले को लेकर देवघर शहर को आकर्षक ढंग से सजाया-संवारा गया है. श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर भी तैयारियां पूरी कर ली गई है.…

Read More

लातेहारः जिले के चंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत टोरी कोल साइडिंग के पास अपराधियों ने दहशत फैलाने और रंगदारी वसूलने के लिए एक हाइवा में आग लगा दी. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. बुधवार की देर रात आधे दर्जन अपराधी टोरी कोल साइडिंग के पास पहुंचे थे. कोयला गिराने के बाद साइडिंग से थोड़ी दूर खड़े एक हाइवा को रोककर उन्होंने आग लगा दी. घटना के बाद अपराधियों ने गोलीबारी भी की और मौके से फरार हो गए. तीन दिन पहले भी अपराधियों ने बरियातू थाना क्षेत्र के फुलबसिया रेलवे साइडिंग के पास एक हाइवा को आग के…

Read More

रांचीः गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में 27वीं पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक रांची स्थित होटल रेडिसन ब्लू में शुरू हो गई है. बैठक से पहले झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गृह मंत्री समेत परिषद के सदस्यों का स्वागत किया. पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत समेत 70 लोग शामिल हैं. इस बैठक पर शासन- प्रशासन की नजरें टिकी हुई हैं. अमित शाह बैठक में शामिल होने के लिए बुधवार की रात ही रांची पहुंच गये थे. हेमंत सोरेन भी दिल्ली से बुधवार को…

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बुधवार को अफ्रीकी देश नामीबिया की एक दिवसीय राजकीय यात्रा के दौरान वहां के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ द मोस्ट एनशिएंट वेलविचिया मिराबिलिस’ से सम्मानित किया गया. यह सम्मान नामीबिया की आज़ादी के बाद 1995 में शुरू किया गया था और यह नेतृत्व, सेवा और साहस के प्रतीक के रूप में दिया जाता है. इसका नाम एक अनोखे रेगिस्तानी पौधे वेलविचिया मिराबिलिस पर रखा गया है, जो केवल नामीबिया और आसपास के इलाकों में पाया जाता है और इसे उसकी अनूठी संरचना, लंबी उम्र और जीवन शक्ति के लिए जाना जाता है. विदेश मंत्रालय के…

Read More

खूंटीः खूंटी जिले के अड़की थाना क्षेत्र अंतर्गत कुरूंगा पुलिस कैंप से सटे बनमगड़ा के जंगल में सोमवार को सुरक्षाबलों ने 18 शक्तिशाली आईईडी बरामद किए हैं. प्रत्येक विस्फोटक का वजन लगभग तीन किलोग्राम है. बमनगड़ा में ही बम निरोधक दस्ता की सहायता से सभी 18 आईईडी को विनष्ट कर दिया गया. खूंटी के एसडीपीओ वरुण कुमार रजक ने जानकारी देते हुए बताया कि पश्चिमी सिंहभूम पुलिस को आठ जुलाई को गुप्त सूचना मिली थी कि नक्सलियों द्वारा खूंटी क्षेत्र के पहाड़ी इलाकों में गोला-बारूद छुपाकर सुरक्षा बलों के विरूद्ध उनका अभियान रोकने तथा उन्हें लक्षित कर हानि पहुंचाने की…

Read More

सिमडेगा- झारखंड में सिमडेगा सिविल कोर्ट के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजीव कुमार सिन्हा की अदालत ने एक पांच साल के बच्चे सहित चार लोगों की हत्या मामले में बुधवार मुख्य आरोपी संजय सोरेंग को फांसी की सजा सुनायी है. अन्य दो दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनायी गयी है. इस मामले में 20-20 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है. जमीन विवाद से जुड़ा यह कांड पाकरटांड़ थाना क्षेत्र के नोनगढ़ा गोंदलीपानी का है. 17 मई 2018 को राकेश सोरेंग अपने घर में थे. इस दौरान गांव के ही पुनीत सोरेंग, संजय सोरेंग एवं निर्मल सोरेंग वहां…

Read More

खूंटी: खूंटी जिले के सदर प्रखंड के बेलागड़ा गांव में सोमवार रात एक दर्दनाक हादसे में 60 वर्षीय वृद्धा हन्ना टुटी की मौत हो गई. लगातार हो रही बारिश के कारण उनका मिट्टी से बना जर्जर घर रात करीब 11 बजे भरभराकर गिर गया, जिसके मलबे में दबने से वृद्धा की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के समय घर में सिर्फ हन्ना टुटी और उनका पुत्र बेलोम टुटी मौजूद थे. बेटा बेलोम किसी तरह मलबे से सुरक्षित बाहर निकल आया, लेकिन मां की जान नहीं बच सकी। ग्रामीणों ने बताया कि हन्ना टुटी अत्यंत गरीब थीं. उन्होंने कई…

Read More

रांचीः रांची जिला परिषद अध्यक्ष निर्मला भगत के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव सोमवार को मतदान के पूर्व ही निरस्त हो गया. प्रस्ताव पर मतदान की प्रक्रिया के लिए बुलाई गई विशेष बैठक में सदस्यों की मानक संख्या पूरी नहीं होने (कोरम) अविश्वास प्रस्ताव को निरस्त कर दिया गया. इसके साथ ही पखवाड़े भर से जिप अध्यक्ष के हटने या रहने के लोकर जारी अटकलों पर भी विराम लग गया. अविश्वास प्रस्ताव को लेकर आठ सदस्य ही जिला समाहरणालय पहुंचे थे. इस वजह से अविश्वास प्रत्साव का कोरम पूरा नहीं हो सका. गौरतलब है कि 19 जून को जिला परिषद…

Read More

हिंदी बनाम मराठी भाषा विवाद के बीच झारखंड के गोड्डा से बीजेपी के सांसद निशिकांत दुबे ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे के विवादित बयान ‘मारो लेकिन वीडियो मत बनाओ’ पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा है कि राज ठाकरे और शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) बीएमसी चुनाव के चलते सस्ती राजनीति कर रहे हैं. समाचार एजेंसी ANI से बातचीत में निशिकांत दुबे ने कहा, “आप क्या कह रहे हो कि मराठी बोलना होगा. आप किसकी रोटी खा रहे हो? वहां टाटा है, बिरला है, रिलायंस है. कोई महाराष्ट्र में यूनिट नहीं है. उस वक्त अगर बिहार नहीं…

Read More

रांचीः जमशेदपुर पश्चिम से जदयू के विधायक सरयू राय ने राजेंद्र आर्युविज्ञान संस्थान (रिम्स) के निदेशक को कथित तौर पर हटाने के लिए जारी मुहिम को राज्य हित में नहीं बताया है. इसके साथ ही उन्होंने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी से कहा है कि वे किसी मकड़जाल में फंसने से बचें. सोशल मीडिया के अकाउंट एक्स पर सरयू राय ने इस बारे में एक गंभीर टिप्पणी की है. उन्होंने कहा है, “रिम्स निदेशक को हटाने की मुहिम का संदेश राज्यहित में नहीं है. इसपर रोक लगाने का आदेश दें, स्थानीय सांसद व विधायक का अभिमत मानें. मकड़जाल में…

Read More