Author: Fact File

पलामूः झारखंड में पलामू टाइगर रिजर्व एवं वन विभाग की संयुक्त टीम ने सफलतापूर्वक ट्रेंकुलाइज करते हुए एक घायल हाथी का इलाज किया है. पलामू टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक प्रजेशकांत जेना ने बताया है कि हाथी की हालत में तेजी से सुधार है. वन अधिकारी जेन के ही नेतृत्व में हाथी को ट्रेंकुलाइज किया गया और उसका इलाज किया गया है. उन्होंने बताया है कि 18 फरवरी को पीटीआर के बेतला नेशनल पार्क इलाके में एक हाथी को वनकर्मियों ने लंगड़ाते हुए देखा था. हाथी के पैर में जख्म बने थे. इसकी सूचना के बाद वन विभाग के अधिकारियों को शिकार…

Read More

रांचीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार को झारखंड दौरे पर हैं. वे जमशेदपुर के कदमा मरीन ड्राइव स्थित श्री जगन्नाथ‎ आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक धर्मार्थ केंद्र ट्रस्ट ‎के भूमि पूजन समारोह में शामिल हो रही हैं. इससे पहले राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्र हेमंत सोरेन और जेएमएम की विधायक कल्पना सोरेन ने रांची एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया. जमशेदपुर के कार्यक्रमों में राज्यपाल और मुख्यमंत्री भी शामिल हुए हैं. श्री जगन्नाथ मंदिर के भूमि पूजन और शिलापट्ट अनावरण कार्यक्रम में शामिल होने के बाद राष्ट्रपति दोपहर 2:30 बजे कदमा से बारीडीह स्थित मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज (एमटीएमसी) के लिए प्रस्थान करेंगी. राष्ट्रपति…

Read More

रांचीः झारखंड विधानसभा के बजट सत्र में ओबीसी छात्रों के छात्रवृत्ति लंबित रहने का मामला लगातार गूंज रहा है. गुरुवार को डुमरी से विधायक जयराम कुमार महतो ने सदन में इसी सवाल पर सरकार को घेरा. उन्होंने ओबीसी छात्रवृत्ति के लंबित रहने पर पूछा कि सरकार छात्रों को समय पर छात्रवृत्ति देगी या नहीं. अगर नहीं दे सकते, तो ब्याज मुक्त ऋण ही मुहैया कराएं. जेएलकेएम विधायक के सवाल के जवाब में मंत्री चमरा लिंडा ने कहा कि केंद्र सरकार ने छात्रवृत्ति के लिए पैसा नहीं दिया है. केंद्र से सरकार ने पैसे की मांग की है, लेकिन पैसा आएगा…

Read More

गिरिडीहः गिरिडीह नगर निगम चुनाव के दौरान सोमवार, 23 फरवरी को वार्ड 18 स्थित बूथ के बाहर हुई गोलीबारी के मामले में मुख्य आरोपी शिवम आजाद को पुलिस ने दुर्गापुर एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया है. शिवम के अलावा पुलिस ने और चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इन गिरफ्तारी के साथ ही एक देशी पिस्टल और पांच गोलियां दो खोखा भी बरामद किया है. शिवम आजाद किसी महानगर में भागने की तैयारी में था. इसी सिलसिले में दुर्गापुर एयरपोर्ट पहुंचा था, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने  उसे गिरफ्तार कर लिया. शिवम के अलावा अमित विश्वकर्मा, आकाश हाड़ी, मंजीत…

Read More

विषय – माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के आलोक में राज्य के सभी थानों में सीसीटीवी कैमरा लगाने के संबंध में। रांचीः विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को एकपत्र लिखा है. इस पत्र के जरिए उन्होंने सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के एक टेंडर में नियमों के कथित उल्लंघन की जानकारी दी है. बाबूलाल ने पत्र में लिखा है, “विभागीय मंत्री होने के नाते आपको ज्ञात होगा कि जेएपी आईटी ने सभी थानों में सीसीटीवी कैमरा लगाने के लिए एक निविदा प्रकाशित की है जिसकी निविदा संख्या JAP-IT/CCTV/PS/01/2026 है. प्रकाशित निविदा में क्रय करने के जितने निर्धारित…

Read More

रांची। झारखंड हाइकोर्ट के चीफ जस्टिस एमएस सोनक और जस्टिस राजेश शंकर की अदालत में आधी या एक तिहाई सजा काटने वाले कैदियों की रिहाई से संबंधित जनहित याचिका पर बुधवार को सुनवाई हुई. सुनवाई के बाद अदालत ने सरकार को निर्देश दिया कि वह प्रार्थी को ऐसे कैदियों का आंकड़ा साफ्ट प्रति के रूप में उपलब्ध कराए. कोर्ट ने प्रार्थी को इसका अध्ययन कर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया. मामले में अगली सुनवाई 30 अप्रैल को होगी। इससे पहले मामले में राज्य सरकार की ओर से जवाब दाखिल किया गया. जेलों में बंद आधी सजा या एक तिहाई सजा…

Read More

रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बुधवार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली. शीर्ष कोर्ट ने उनके खिलाफ दर्ज मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ट्रायल पर रोक लगा दी है. चीफ जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जोयमाल्या बागची और जस्टिस विपुल एम पंचोली की पीठ ने सोरेन की याचिका पर ईडी को नोटिस जारी किया. याचिका में सोरेन ने अपने खिलाफ दर्ज कथित जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले को रद करने की मांग की है. शीर्ष अदालत के समक्ष अपनी याचिका में हेमंत सोरेन की तरफ से जांच एजेंसी द्वारा जारी किए गए बार-बार के समन को भी चुनौती…

Read More

प्रवर्तन निदेशालय (ED) के समन की अवहेलना मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने इसे लेकर दर्ज केस में निचली अदालत में चल रही कार्रवाई पर रोक लगा दी है. इससे पहले झारखंड हाईकोर्ट ने स्पेशल एमपी/एमएलए कोर्ट की तरफ से जारी समन को बरकरार रखा था. अदालत ने ईडी की ओर से जारी समन की अवहेलना के आरोप में निचली अदालत में चल रहे केस पर रोक लगा दी है. सीएम हेमंत सोरेन ने ईडी के समन के खिलाफ रोक की अर्जी लगा रखी थी. पहले इसे निचली…

Read More

झारखंड के चतरा में सिमरिया के पास सोमवार (23 फरवरी) को रांची से दिल्ली जाते समय एयर एंबुलेंस के क्रैश होने का मामला सामने आया था. विमान में सवार सभी 7 लोगों की मौत हो गई है. मामले से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि प्लेन में ब्लैक बॉक्स नहीं था, जिससे घटना के कारणों का पता लगाने में काफी दिक्कतें आ सकती हैं. हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक नागरिक उड्डयन नियमों के अनुसार 5,700 किलोग्राम से कम वजन वाले विमानों के लिए कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर (सीवीआर) या फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर (एफडीआर) अनिवार्य नहीं हैं. एक एक्सपर्ट ने बताया कि…

Read More

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंगलवार (24 फरवरी) को केरल राज्य का नाम बदलकर ‘केरलम’ करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसकी घोषणा की. इससे पहले 24 जून 2024 को केरल विधानसभा ने सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार से राज्य का नाम ‘केरलम’ करने का आग्रह किया था. यह कदम अप्रैल-मई में संभावित विधानसभा चुनावों से पहले उठाया गया है. केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी के बाद भारत के राष्ट्रपति केरल (नाम परिवर्तन) विधेयक, 2026 को भारतीय संविधान के अनुच्छेद 3 के प्रावधानों के तहत राज्य विधानसभा की राय लेने के लिए केरल विधानसभा…

Read More