Author: Fact File

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में अभिषेक बनर्जी के कार्यालय पर हुए कथित हमले के बाद तृणमूल कांग्रेस के नेता गुस्से में हैं. पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं का घेराव करने और उनके घर पर धरना देने की चेतावनी दी है. तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी ने हमले का एक वडियो एक्स पर साझा करते हुए तल्ख टिप्पणी की है. अभिषेक बनर्जी ने गुरुवार को आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने तड़के कोलकाता के कैमक स्ट्रीट स्थित पार्टी कार्यालय पर हमला किया और तोड़फोड़ की, और घटना के पीछे के लोगों…

Read More

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को संभावित बाढ़ की स्थिति के मद्देनजर गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को राहत एवं बचाव तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की लगातार निगरानी तथा आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. मुख्यमंत्री ने सोशल साइट ‘एक्स’ पर लिखा है कि अधिकारियों को जान-माल की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए समय पर राहत एवं बचाव कार्य, सुरक्षित स्थानों पर लोगों को ले जाने…

Read More

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर दो दिवसीय़ दौरे पर आए बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर के साथ द्विपक्षीय बैठक हुई. बेल्जियम के प्रधानमंत्री के साथ वहां के रक्षा और विदेश व्यापार मंत्री थियो फ्रैंकेन और अधिकारियों और बिजनेस लीडर्स का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी मौजूद है. फरवरी 2025 में पद संभालने के बाद यह प्रधानमंत्री डी वेवर का पहला भारत दौरा है. उन्होंने द्विपक्षीय आर्थिक संबंधों के निरंतर विस्तार और द्विपक्षीय व्यापार में क्षेत्रों के बढ़ते विविधीकरण का स्वागत किया और अगले 5 वर्षों में द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करने में सक्षम बनाने के उद्देश्य से…

Read More

रांचीः झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस एमएस सोनक और जस्टिस राजेश शंकर की अदालत में झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) के अध्यक्ष और सदस्यों के रिक्त पदों पर नियुक्ति के मामले में गुरुवार को सुनवाई हुई. अदालत ने राज्य सरकार से पूछा है कि जेपीएससी के अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति की प्रक्रिया कब तक शुरू की जाएगी और इसे कब तक पूरा कर लिया जाएगा. अदालत ने सरकार को इस संबंध में शपथ पत्र दाखिल कर स्पष्ट समयावधि बताने का निर्देश दिया है. मामले की अगली सुनवाई 10 सितंबर को होगी. महाधिवक्ता ने अदालत से समय मांगते हुए कहा…

Read More

रांचीः झारखंड के वित्त और वाणिज्य कर मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने गुरुवार को वाणिज्य-कर विभाग के अधिकारियों के साथ राज्य के राजस्व संग्रहण की समीक्षा की और बकाया वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए. समीक्षा बैठक में यह तथ्य सामने आए कि अगस्त 2026 तक 41 प्रतिशत लक्ष्य के विरुद्ध 34.05 प्रतिशत राजस्व वसूली की जा सकी है. संग्रहण की स्थिति की समीक्षा करते हुए उन्होंने बकाया वसूली में तेजी, कर चोरी पर सख्त कार्रवाई और राजस्व संग्रहण बढ़ाने का निर्देश दिये हैं. समीक्षा बैठक में बताया गया कि केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी दरों में किये गये बदलाव की…

Read More

रांचीः विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर राँची तंत्रिका मनोचिकित्सा एवं संबद्ध विज्ञान संस्थान (रिनपास) के निदेशक पद पर नियुक्ति के लिए प्रकाशित विज्ञापन में नेशनल मेडिकल काउंसिल (एनएमसी) के द्वारा निर्धारित नियमों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए इसे रद्द करने की मांग की है. मरांडी ने राज्य के पुराने एवं प्रतिष्ठित इस संस्थान के निदेशक पद पर नियुक्ति के लिए बीते 26 अगस्त को प्रकाशित विज्ञापन में गंभीर त्रुटियों का हवाला देते हुए सरकार का कहा है कि इस प्रतिष्ठित संस्थान में कई वर्षों से प्रभारी निदेशक के द्वारा कार्य…

Read More

रांचीः भारत में कनाडा सरकार के उच्चायोग के मंत्री (वाणिज्यिक) एड. जैगर एवं ट्रेड कमिश्नर अर्जुन कुमार दत्ता के नेतृत्व में कनाडाई प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को झारखंड सरकार के खान एवं भूतत्व विभाग के सचिव अरवा राजकमल तथा निदेशक राहुल कुमार सिन्हा से मिलकर झारखंड के खनन एवं क्रिटिकल मिनरल के क्षेत्र में सहयोग एवं निवेश की संभावनाओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया. इस विमर्श में वैज्ञानिक एवं सतत खनन, आधुनिक अन्वेषण तकनीक तथा खनिज संसाधनों के विकास के क्षेत्र में कनाडा के साथ सहयोग की संभावनाओं पर विशेष जोर दिया गया. झारखंड सरकार ने अधिकारियों ने कनाडाई प्रतिनिधिमंडल को झारखंड…

Read More

छात्रों के मुद्दों को लेकर झारखंड में सत्तारूढ़ दलों के नेताओं के के एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को मुख्य सचिव अविनाश कुमार से मुलाकात कर छात्र आंदोलन से जुड़े पूरे मामले की जानकारी दी. साथ ही छात्रों की आड़ में राजनीति करने वालों और अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. मुख्य सचिव से मुलाकात के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए गठबंधन नेताओं ने कहा कि सरकार की छात्रों के प्रति पूरी तरह संवेदनशीलता और उनके हितों की रक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है. झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय ने कहा कि प्रतिनिधिमंडल ने छात्र और असामाजिक तत्वों…

Read More

झारखंड की सियासत में इन दिनों चर्च- मिशनरी बनाम आरएसएस-नागपुर के नाम पर सियासत गरमाई हुई है. भाजपा और कांग्रेस आमने- सामने हैं. आरोप- प्रत्यारोप की झड़ी लगी है. कई सामाजिक, धार्मिक संगठनों की भी प्रतिक्रियाएं सामने आती रही हैं. 30 अगस्त को रांची में आयोजित प्रस्तावित परिसीमन के सवाल पर आदिवासी महाजुटान से ठीक पहले कथित तौर पर रांची कैथोलिक आर्चडायसिस की ओर से जारी एक पत्र ने राजनीतिक हलके के साथ सामाजिक, धार्मिक संगठनों में भी प्रतिक्रियाओं की गूंज सुनाई पड़ने लगी, जिसमें परिसीमन के विरोध में इस रैली में आदिवासी समाज के लोगों से बड़ी संख्या में…

Read More

रांचीः मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय, झारखण्ड द्वारा केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखण्ड के सहयोग से आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के पहले दिन छह सत्रों में चर्चा की गई. मतदाता पंजीकरण एवं मतदाता सूची को लेकर नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ स्टडी एंड रिसर्च इन लॉ (NUSRL), रांची में आयोजित इस सम्मेलन में आईआईएम रांची, NUSRL रांची एवं सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची नॉलेज पार्टनर हैं. उद्घाटन सत्र में भारत निर्वाचन आयोग के प्रधान सचिव श्री अरविंद आनंद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. मकसद व्यापक विमर्शः के रविकुमार मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा कि “मतदाता पंजीकरण एवं मतदाता सूची” विषय…

Read More