Author: Fact File
जमशेदपुर के कारोबारी निखार सबलोक हत्याकांड का खुलासा, छह अपराधी गिरफ्तार, यूपी से बुलाया गया था शूटर
सरायकेलाः जमशेदपुर- रांची एनएच पर चांडिल के टेंथ माइल स्टोन होटल में बीते दिनों निखार सबलोक की हत्या के मामले का पुलिस ने छह अपराधियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस की संयुक्त विशेष अनुसंधान टीम (एसआइटी) ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश के दो शूटरों, सोनारी के कारोबारी अशोक सिंह राघव समेत कुल छह शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों के पास से वारदात में प्रयुक्त दो देसी पिस्टल, सात जिंदा कारतूस, छह मोबाइल फोन और भागने में इस्तेमाल की गयी लाल रंग की आई-10 कार जब्त की गयी है जमशेदपुर के एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब ने…
रांचीः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय में नगर विकास एवं आवास विभाग तथा पथ निर्माण विभाग द्वारा संचालित कार्यों, योजनाओं एवं परियोजनाओं की समीक्षा की. समीक्षा के दौरान रांची शहर को व्यवस्थित, सुगम एवं आधुनिक शहर के रूप में विकसित करने से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया. शहर के रोड नेटवर्क, फ्लाईओवर, विभिन्न पार्कों, चौक-चौराहों, यातायात व्यवस्था, ड्रेनेज सिस्टम तथा चल रही विकास परियोजनाओं की स्थिति की समीक्षा की गई. साथ ही रांची के मास्टर प्लान एवं आगामी वर्षों के लिए विकास की कार्ययोजना पर भी विस्तृत चर्चा हुई. बैठक में राज्य के रोड नेटवर्क…
रांची_ झारखंड मुक्ति मोर्चा के महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षाओं के मुद्दे पर भाजपा के आंदोलन और 48 घंटे के अल्टीमेटम को राजनीतिक नौटंकी करार दिया है. उन्होंने कहा कि भाजपा की मौजूदा और पूर्व की गतिविधियों से यह पूरी तरह जगजाहिर हो चुका है कि पार्टी छात्रों को भ्रम में डालकर अपना राजनीतिक हित साधती रही है. भाजपा नेताओं को छात्रों के भविष्य की चिंता है तो उन्हें छात्रों की पीठ के पीछे से राजनीति करने के बजाय सीधे राजनीतिक और कानूनी लड़ाई के मैदान में उतरना चाहिए. उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश के नेताओं को यह…
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ़ विजय की पार्टी टीवीके की विधायक कनिमोझी संतोष ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “राहुल गांधी ने विजय को मुख्यमंत्री बनाया है. इसी तरह 2029 में वो विजय का हाथ पकड़कर उन्हें प्रधानमंत्री भी बनाएंगे.” कनिमोझी के इस बयान के बाद राजनीतिक हलके में हलचल है. दरअसल, टीवीके की विधायक का बयान ऐसे समय में आया है जब प्रधानमंत्री के चेहरे को लेकर कांग्रेस और टीवीके के बीच बयानबाज़ी चल रही है. टीवीके के कई मंत्री मुख्यमंत्री जोसेफ़ विजय को “भविष्य का प्रधानमंत्री” बता रहे हैं. 18 अगस्त को विधानसभा में मानव संसाधन प्रबंधन विभाग…
केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने बुधवार को नई दिल्ली में ‘बाघ बहुल क्षेत्र: आजीविका और आय सृजन के स्तंभ के रूप में संरक्षण, जैव अर्थव्यवस्था और पारिस्थितिक पर्यटन’ विषय पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय कार्यशाला का उद्घाटन किया. इस दौरान, भूपेंद्र यादव ने कहा कि बाघ बहुल क्षेत्र बहुमूल्य प्राकृतिक पूंजी का प्रतिनिधित्व करते हैं, जो जल सुरक्षा, कार्बन पृथक्करण, जलवायु विनियमन, जैव विविधता संरक्षण और आजीविका के लिए सहायता जैसी महत्वपूर्ण पारिस्थितिकी तंत्रीय सेवाएं प्रदान करते हैं. ‘प्रोजेक्ट टाइगर’ के तहत भारत की बाघ संरक्षण यात्रा के बारे में बात करते हुए केंद्रीय मंत्री यादव ने कहा कि बाघों…
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने बुधवार को भारतीय वायुसेना के सेवानिवृत्त एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को मंदिर का पहला मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है. अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की प्रशासनिक और संचालन व्यवस्था को और अधिक व्यवस्थित करने की दिशा में इसे अहम कदम माना जा रहा है. राम मंदिर सीईओ के चयन के लिए गठित समिति ने ट्रस्ट को तीन नामों का पैनल सौंपा था. इनमें उत्तर प्रदेश पुलिस के पूर्व आईपीएस अधिकारी राजेश पांडेय, बिहार के पूर्व डीजीपी डॉ. परेश सक्सेना और पूर्व आईएएस दिनेश चंद्र के नाम भी शामिल थे. ट्रस्ट ने विचार-विमर्श…
रांचीः हरिओम टावर में चल रहे पांच कोचिंग संस्थान सील, मानकों के उल्लंघन पर नगर निगम की सख्त कार्रवाई
रांचीः रांची नगर निगम ने मानकों के अनुपालन नहीं करने वाले कोचिंग संस्थानों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए सर्कुलर रोड में हरिओम टावर स्थित पांच कोचिंग संस्थानों को सील कर दिया है. जिन कोचिंग संस्थानों को सील किया गया है, उनमें द पाठशाला, पतंजलि आईएएस एकेडमी, मोशन एकेडमी, क्लैट प्रिपरेशन एवं चैतन्या आईएएस एकेडमी शामिल हैं. जांच के क्रम में इन कोचिंग संस्थानों में फायर एनओसी, अग्नि सुरक्षा व्यवस्था, विद्युत सुरक्षा, वेंटिलेशन, प्रवेश-निकास व्यवस्था, निर्धारित क्षमता, पर्याप्त स्थान एवं ट्रेड लाइसेंस सहित विभिन्न अनिवार्य मानकों का उल्लंघन पाया गया है. पूर्व में निगम के द्वारा इन उल्लंघन को लेकर…
हजारीबागः झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के नेता पनेश्वर कुमार महतो हजारीबाग के कनहरी हिल के निकट मिले हैं. पनेश्वर महतो के मिलने के बाद रामगढ़ पुलिस हजारीबाग सदर अस्पताल में उनका मेडिकल करा रही है. पनेश्वर के मिलने की खबर मिलते ही जेएलकेएम के पदाधिकारी और समर्थक बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंच गए हैं. पनेश्वर कुमार महतो रामगढ़ के कैथा निवासी हैं. 2024 के विधानसभा चुनाव में लगभग 70 हजार वोट लाकर वे चर्चा में आए थे. हालांकि वे चुनाव हार गए थे. जानकारी के मुताबिक एक एक सितंबर की रात करीब 10 बजे के बाद लापता हो गए…
रांची. झारखंड हाईकोर्ट ने महिला पर्यवेक्षिका प्रतियोगिता परीक्षा से जुड़े मामले में झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की अपील पर सुनवाई करते हुए एकल पीठ के आदेश पर रोक लगा दी है. चीफ जस्टिस एमएस सोनक और जस्टिस राजेश शंकर की खंडपीठ ने जेएसएससी का पक्ष सुनने के बाद यह आदेश दिया. खंडपीठ ने मामले में प्रतिवादी आकांक्षा कुमारी समेत 33 अभ्यर्थियों को नोटिस जारी करते हुए अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया है. मामले की अगली सुनवाई छह अक्टूबर को होगी. JSSC ने दी थी आदेश को चुनौती जेएसएससी की ओर से अधिवक्ता संजय पिपरावाल, अधिवक्ता प्रिंस कुमार और अधिवक्ता…
देश के अन्य राज्यों के साथ साथ झारखंड में भी नियमित डीजीपी की नियुक्ति मामले में अब 7 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी. बुधवार को सुनवाई शुरू होते ही झारखंड सरकार की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने कोर्ट को बताया कि उन्हें इस मामले में एमिकस क्यूरी की रिपोर्ट उपलब्ध नहीं कराई गई है. उन्होंने कहा कि रिपोर्ट देखे बिना राज्य सरकार उसके प्रति और निष्कर्ष पर अपना पक्ष रखने की स्थिति में नहीं है. कपिल सिब्बल ने सुप्रीम कोर्ट से रिपोर्ट की प्रति झारखंड सरकार को उपलब्ध कराने पर आग्रह किया. साथ ही मामले की…
News
- राजनीति
- सामाज / साहित्य
- युवा जिंदगी
- भारत
- नजरिया
About US
Important Links
- Privacy Policy
- Disclaimer
- Terms & Conditions
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from Fact Files
2025 Fact File, Site Developed & Designed by Midhaxa Innovations
- Home
- Contact Us