Author: Fact File
रांचीः रांची के खेलगांव थाना क्षेत्र में हुए सनसनीखेज आशिफ अंसारी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बताया है कि जांच में पता चला कि मृतक आशिफ अंसारी का एक महिला के साथ पिछले 15-16 वर्षों से प्रेम संबंध था. इस संबंध को लेकर महिला का पति लंबे समय से परेशान था. इसी रंजिश में उसने अपने मित्रों को सुपारी देकर आशिफ की हत्या करा दी. पुलिस ने महिला के पति समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. 19 फरवरी 2026 की सुबह करीब सात बजे आनंद…
रांचीः झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की 14वीं संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा में अभ्यर्थियों के द्वारा उम्र सीमा में छूट देने की मांग और राजनीतिक प्रतिक्रियाओं के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नये कट ऑफ डेट की घोषणा सदन में की है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधानसभा सत्र के दौरान उम्र सीमा को लेकर कट अफ डेट अगस्त 2026 से घटाकर अगस्त 2022 करने का ऐलान कर दिया है. इस फैसले के बाद उन अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिली है, जो अब तक उम्र सीमा के कारण परीक्षा में शामिल होने से वंचित हो जा रहे थे. इससे पहले सदन…
गिरिडीहः गिरिडीह जिला के पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश महतो की हत्या की गूंज विधानसभा में भी सुनाई पड़ी. निमियाघाट थाना क्षेत्र के घुटवाली के पास राकेश महतो की अपराधियों ने बेरहमी से हत्या कर दी गई और शव को जलाने का प्रयास किया गया. अधजला शव पुलिस ने बरामद किया है. शव के पास ही उनका बाइक भी मिला है. सुबह इस घटना की खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. इससे पहले डुमरी पुलिस निमियाघाट पुलिस स्थल ने फोरेंसिक टीम के…
पलामू: शहरी निकाय चुनाव को लेकर पलामू जिला प्रशासन ने एक अहम कार्रवाई के तहत दागी छवि वाले नौ लोगों को जिला बदर करने का आदेश दिया है. पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन की अनुशंसा पर जिले की उपायुक्त समीरा एस ने यह आदेश दिया है. शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है. पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने बताया कि निकाय चुनाव को ध्यान में रखते हुए आपराधिक छवि वाले नौ लोगों को जिला बदर किया गया है. पलामू पुलिस ने नौ लोगों को नोटिस भी भेज दिया है. और ताकीद किया है कि नोटिस मिलने के साथ…
पलामूः पलामू जिले के छतरपुर प्रखंड अंतर्गत सिलदाग पंचायत में कार्यरत रोजगार सेवक सुनील कुमार को एसीबी की टीम ने शुक्रवार को छह हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. आरोपी रोजगार सेवक दीदी बाड़ी योजना को पास कराने के एवज में एक ग्रामीण से 25 हजार रुपये रिश्वत की मांग कर रहा था. लाभुक ने रोजगार सेवक से अपनी आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए कहा था कि वह गरीब है और इतनी रकम नहीं दे सकता. इसके बावजूद रोजगार सेवक सुनील कुमार बिना रिश्वत के काम करने को तैयार नहीं हुआ. इसके बाद ने…
केरल की आलिन शेरिन के अंगदान से प्रेरित हेमंत सोरेन सदन में बोले- ‘झारखंड में नीति को सुदृढ़ करेंगे’
रांचीः केरल की नन्ही बिटिया आलिन शेरिन के द्वारा अंगदान किए जाने से प्रेरित होकर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य में अंगदान की नीति को सुदृढ़ करने की घोषणा की है. बजट सत्र के दौरान राज्यपाल के अभिभाषण पर हुई चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि अपनी संतान को खो देना किसी भी माता-पिता के लिए सबसे असहनीय क्षण होता है. ऐसे समय में जब हृदय शोक से भरा हो, अपने जिगर के टुकड़े के अंग दान करने का निर्णय शेरिन एन जॉन और अरुण अब्राहम के लिए साधारण नहीं, बल्कि अद्भुत साहस, त्याग और करुणा का उदाहरण है.…
राज्यः झारखंड विधानसभा में शुक्रवार को वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2025-26 का तीसरा अनुपूरक बजट पेश किया. इसमें कुल 6450 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है. सदन में शनिवार को इसपर चर्चा होगी. अनुपूरक बजट में सबसे अधिक 779 करोड़ रुपये का प्रावधान महिला एवं बाल विकास विभाग के लिए किया गया है. इसके बाद 658 करोड़ रुपये पंचायती राज विभाग के लिए और ग्रामीण विकास विभाग के लिए भी 594.88 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है. कल्याण विभाग के लिए भी इसमें 76 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है. सहिया…
हजारीबागः हजारीबाग के केरेडारी में जमीन अधिग्रहण के बदले मुआवजे को लेकर डेढ़ महीने से चल रहे आंदोलन के बीच कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री योगेन्द्र साव तथा उनकी पत्नी पूर्व विधायक निर्मला देवी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. केरेडारी में कोयला खनन परियोजनाओं को लेकर जमीन अधिग्रहण के मामले में मुआवजे की मांग को लेकर , योगेन्द्र साव बीते एक दिसंबर 2025 से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे थे. धरना, विरोध- प्रदर्शन को लेकर कई दफा पुलिस और प्रशासन के साथ कई मौके पर उनकी नोंक-झोंक भी होती रही है. गुरुवार को दिन करीब पौने चार बजे…
रांची: झारखंड हाइकोर्ट के न्यायमूर्ति संजय कुमार द्विवेदी की अदालत ने रांची शहर में सड़क दुर्घटना से जुड़े एक मामले में दोनों तरफ से दर्ज प्राथमिकी पर जांच पर रोक लगा दी है. अदिवक्ता मनोज टंडन की याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने अंतरिम आदेश पारित किया . साथ ही कोर्ट ने प्रार्थी मनोज टंडन के खिलाफ किसी भी किस्म की पीड़क या जबरन कार्रवाई नहीं करने का निर्देश दिया है. इससे पहले प्रार्थी ने क्रमिनिल रिट याचिका दायर कर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के लिए इसे सीबीआइ को सौंपने की अपील की. डोरंडा थाना क्षेत्र में कार-बाइक दुर्घटना…
रांचीः झारखंड विधानसभा के बजट सत्र में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने डीजीपी की नियुक्ति को असंवैधानिक बताते हुए सरकार को घेरा. बाबूलाल मरांडी जब नियमों का हवाला देकर सरकार की मंशा पर सवाल खड़े कर रहे थे, तो मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इसे न्यायालय में लंबित मामला कहकर चर्चा से इनकार किया. लेकिन बाबूलाल रूके नहीं. उन्होंने पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता की नियुक्ति को लेकर भी सवाल खड़े किए और कहा कि एक वक्त आया, जब सरकार को गुप्ता से इस्तीफा लेना पड़ा. बाबूलाल मरांडी ने एसीबी में भी आला पुलिस अफसरों…
News
- राजनीति
- सामाज / साहित्य
- युवा जिंदगी
- भारत
- नजरिया
About US
Important Links
- Privacy Policy
- Disclaimer
- Terms & Conditions
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from Fact Files
2025 Fact File, Site Developed & Designed by Midhaxa Innovations
- Home
- Contact Us