Author: Fact File
शिक्षक दिवस के मौके पर शनिवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 48 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया. इस मौके पर राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में पुरस्कार विजेता शिक्षकों को बधाई दी. राष्ट्रपति ने कहा कि निष्ठावान शिक्षक अग्रणी पंक्ति के राष्ट्र निर्माता होते हैं. राष्ट्रपति ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि देश के द्वितीय राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्ण की जयंती को शिक्षक दिवस के रूप में मनाकर हमारे देशवासी उनके और समस्त शिक्षक समुदाय के प्रति सम्मान व्यक्त करते हैं. जो समाज शिक्षकों का सम्मान करता है, वह वास्तव में…
शिक्षक दिवस के अवसर पर झारखंड में धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया. मुनमुन भट्टाचार्य मध्य विद्यालय बरमसिया की प्रभारी प्रधानाध्यापिका हैं. विद्यालय में शिक्षा के क्षेत्र में किये गये नवाचार, सीमित संसाधनों के बेहतर इस्तेमाल और सतत विकास लक्ष्यों को स्कूली शिक्षा से जोड़ने, ड्रॉप आउट रोकने और बेटियों को शिक्षा के लिए प्रेरित करने के लिए उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर यह सम्मान मिला है. सम्मान के रूप में उन्हें 50 हजार रुपये की…
रांचीः झारखंड के पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के बरहरवा प्रखंड क्षेत्र में संदिग्ध दस्तावेज के आधार पर मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के प्रयास में चार आवेदकों और प्रज्ञा केंद्र के संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं. राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) से संबंधित विभिन्न माध्यमों से प्राप्त हो रही शिकायतों की भौतिक जांच के लिए चार दिवसीय दौरे पर शनिवार को साहिबगंज पहुंचे हैं. इस दौरान उन्होंने पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के बरहरवा प्रखंड क्षेत्र में संदिग्ध दस्तावेज के आधार पर मतदाता सूची में नाम शामिल…
रांचीः झारखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर गिरफ्तार किए गए पूर्व चेयरमैन एल ख्यांग्ते की जमानत याचिका सीआईडी कोर्ट ने खारिज कर दी है. इससे पूर्व, 3 सितंबर को दोनों पक्षों की ओर से विस्तृत बहस सुनने के बाद सीआईडी कोर्ट के विशेष न्यायाधीश योगेश कुमार की अदालत ने जमानत याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है. ख्यांग्ते की ओर से कहा गया कि उनके खिलाफ कोई साक्ष्य नहीं है. छापेमारी में उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं मिले हैं. उनकी गिरफ्तारी अवैध हैं. इसलिए जमानत की सुविधा प्रदान की जाए. सीआईडी की ओर से जमानत…
रांचीः झारखंड कर्मचारी चयन आयोग से महिला पर्यवेक्षिका पद के लिए चयनित 33 अभ्यर्थियों की डिग्रियां जांच के घेरे में आ गई हैं. राधा गोविंद विश्वविद्यालय से मिली इन डिग्रियों में कई गंभीर विसंगतियां पाई गई हैं, जिसके बाद सरकार ने यूजीसी को रिपोर्ट भेजी है. समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास विभाग में महिला पर्यवेक्षिका पद के लिए सफल 33 अभ्यर्थियों ने राधा गोविंद विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री हासिल की है. प्रमाण-पत्रों की जांच के दौरान कई गंभीर विसंगतियां सामने आने के बाद उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग ने विश्वविद्यालय के खिलाफ उचित कार्रवाई के लिए विश्वविद्यालय अनुदान…
देवघरः जन्माष्टमी के अवसर पर महाराष्ट्र की सांसद सुप्रिया सुले ने गोड्डा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे और उनके परिवार के साथ बाबा बैद्यनाथ मंदिर में दर्शन किए. उन्होंने गर्भगृह में विधि-विधान से जलाभिषेक किया. बाबा मंदिर परिसर में सुप्रिया सुले के पहुंचते ही लोगों में उनकी एक झलक पाने के लिए काफी उत्साह देखा गया. सुरक्षा व्यवस्था के बीच पुजारियों ने उन्हें मंदिर में पूजा-अर्चना कराई. पूजा-अर्चना के बाद सुप्रिया सुले ने कहा कि वह पहली बार देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंची हैं. यहां आकर उन्हें काफी अच्छा लगा. उन्होंने बाबा मंदिर में पूजा-अर्चना को लेकर भी खुशी जाहिर…
रांचीः झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की भर्ती परीक्षाओं में खासकर सीजीएल में कथित अनियमितता और पेपर लीक से जुड़े मामलों की जांच कर रही सीआईडी की एसआईटी ने शुक्रवार को अचानक नामकुम स्थित आयोग के कार्यालय में पहुंची. जानकारी के मुताबिक टीम ने परीक्षा से जुड़े कई दस्तावेजों की जांच की. जांच के दौरान टीम ने आयोग के रिकॉर्ड रूम और अन्य संबंधित शाखाओं में रखे दस्तावेजों को खंगाला. सूत्रों के अनुसार, जांच टीम को कुछ ओएमआर शीट और अन्य महत्वपूर्ण कागजात भी मिले हैं, जिन्हें जांच के लिए अपने कब्जे में लिया गया है. टीम ने वहां मौजूद…
रांचीः छात्रों पर दर्ज मुकदमों को वापस नहीं लिए जाने पर झारखंड बीजेपी ने आंदोलन की तारीख की घोषणा की है. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने एक प्रेस कांफ्रेंस में बताया है कि 8 से 11 सिंतबर तक सभी जिला मुखायलयों में प्रदर्शन के साथ डीसी-एसपी कार्यालय का घेराव किया जाएगा. साहू ने कहा कि भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य सचिव से मिलकर मांग रखी थी कि छात्रों के खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएं और पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान छात्रों पर हमले करने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाए. मुख्य सचिव को ज्ञापन दिए…
केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास आठवले ने कहा है कि देश में जब तक जाति व्यवस्था और उससे जुड़ा भेदभाव कायम है, तब तक अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षण की व्यवस्था जरूरी है. उन्होंने कहा कि आरक्षण सामाजिक न्याय और प्रतिनिधित्व से जुड़ा मुद्दा है. जब तक जाति व्यवस्था अस्तित्व में है, तब तक आरक्षण व्यवस्था जरूरी है. यदि देश में जाति व्यवस्था पूरी तरह समाप्त हो जाती है, तो वे आरक्षण की व्यवस्था को छोड़ने के लिए तैयार हैं.केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री रामदास अठावले शुक्रवार को एक दिवसीय…
झारखंडः बीजेपी कार्यकर्ताओं पर अवैध तरीके से फॉर्म-7 भरने का आरोप, सत्तारूढ़ दलों ने जांच की मांग की
रांचीः झारखंड में सत्तारूढ़ दलों ने मुख्य विपक्ष बीजेपी के नेताओं पर विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) 2026 के दौरान विभिन्न जिलों में अवैध तरीके से फॉर्म 7 भरने का रोप लगाया है. शुक्रवार को सत्तारूढ़ दलों के नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार से मिलकर एक ज्ञापन सौंपा और इस मामले को गंभीर बताते हुए कार्रवाई की मांग की. भाजपा कार्यकर्ताओं और बूथ स्तर के एजेंटों (BLA) के पास बड़ी संख्या में कथित तौर पर अवैध तरीके से भरे गए फॉर्म-7 मिलने का आरोप लगाया गया है. झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव…
News
- राजनीति
- सामाज / साहित्य
- युवा जिंदगी
- भारत
- नजरिया
About US
Important Links
- Privacy Policy
- Disclaimer
- Terms & Conditions
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from Fact Files
2025 Fact File, Site Developed & Designed by Midhaxa Innovations
- Home
- Contact Us