Author: Fact File
हजारीबागः हजारीबाग के केरेडारी में जमीन अधिग्रहण के बदले मुआवजे को लेकर डेढ़ महीने से चल रहे आंदोलन के बीच कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री योगेन्द्र साव तथा उनकी पत्नी पूर्व विधायक निर्मला देवी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. केरेडारी में कोयला खनन परियोजनाओं को लेकर जमीन अधिग्रहण के मामले में मुआवजे की मांग को लेकर , योगेन्द्र साव बीते एक दिसंबर 2025 से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे थे. धरना, विरोध- प्रदर्शन को लेकर कई दफा पुलिस और प्रशासन के साथ कई मौके पर उनकी नोंक-झोंक भी होती रही है. गुरुवार को दिन करीब पौने चार बजे…
रांची: झारखंड हाइकोर्ट के न्यायमूर्ति संजय कुमार द्विवेदी की अदालत ने रांची शहर में सड़क दुर्घटना से जुड़े एक मामले में दोनों तरफ से दर्ज प्राथमिकी पर जांच पर रोक लगा दी है. अदिवक्ता मनोज टंडन की याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने अंतरिम आदेश पारित किया . साथ ही कोर्ट ने प्रार्थी मनोज टंडन के खिलाफ किसी भी किस्म की पीड़क या जबरन कार्रवाई नहीं करने का निर्देश दिया है. इससे पहले प्रार्थी ने क्रमिनिल रिट याचिका दायर कर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के लिए इसे सीबीआइ को सौंपने की अपील की. डोरंडा थाना क्षेत्र में कार-बाइक दुर्घटना…
रांचीः झारखंड विधानसभा के बजट सत्र में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने डीजीपी की नियुक्ति को असंवैधानिक बताते हुए सरकार को घेरा. बाबूलाल मरांडी जब नियमों का हवाला देकर सरकार की मंशा पर सवाल खड़े कर रहे थे, तो मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इसे न्यायालय में लंबित मामला कहकर चर्चा से इनकार किया. लेकिन बाबूलाल रूके नहीं. उन्होंने पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता की नियुक्ति को लेकर भी सवाल खड़े किए और कहा कि एक वक्त आया, जब सरकार को गुप्ता से इस्तीफा लेना पड़ा. बाबूलाल मरांडी ने एसीबी में भी आला पुलिस अफसरों…
न्यूज ब्रॉडकास्टिंग एंड डिजिटल स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी (एनबीडीएसए) ने ज़ी न्यूज़ पर 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. यह कार्रवाई एक फर्जी और भ्रामक रिपोर्ट के लिए की गई है, जिसमें दावा किया गया था कि जम्मू-कश्मीर के रामबन इलाके में एक मुस्लिम ट्रक ड्राइवर ने ट्रक की छत पर नमाज़ पढ़ी, जिससे श्रीनगर-जम्मू हाईवे पर भारी जाम लग गया.4 मार्च 2025 को ज़ी न्यूज़ ने प्राइमटाइम प्रसारण में यह वीडियो दिखाया था. रिपोर्ट का शीर्षक था “ट्रक पर नमाज़, हाईवे किया जाम” और “खड़ी रही गाड़ियां, लोग हुए परेशान”. चैनल ने दावा किया कि ड्राइवर ने सड़क के बीच में…
रांचीःएंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने रांची के सिल्ली अंचल कार्यालय में कार्यरत अमीन गणेश महतो को हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. सिल्ली निवासी वासुदेव महतो ने एसीबी में लिखित शिकायत की थी कि अमीन गणेश महतो उनकी जमीन की नापी, रिपोर्ट और नक्शा के एवज में रिश्वत की मांग कर रहा है. अमीन ने दस फरवरी को जमीन का नापी की थी. जांच एजेंसी ने शिकायत का सत्यापन किया. इसके बाद गुरुवार को रिश्वत लेते उसे रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया. एसीबी की टीम पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई में जुटी है.
रांचीः झारखंड में शहरी निकाय चुनाव की तारीख नजदीक आने के साथ ही सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा- कांग्रेस और मुख्य विपक्ष बीजेपी के बीच टसल बढ़ता जा रहा है. चुनाव भले ही गैर दलीय आधार पर कराए जा रहे हैं, लेकिन राजनीतिक दलों की सक्रियता, प्रचार तथा चुनावी बिसात पर मोहरे बिछाने से दलों और उनके नेताओं का भी दमखम तौला जा रहा है. इस लड़ाई में सत्तारूढ़ जेएमएम और कांग्रेस भी आमने- सामने है. दोनों दलों के बीच बयानों के तीर चल रहे हैं. वोटों की छीनाझपटी और समीकरणों को साधने में जो तस्वीरें उभर रही हैं, उसमें इसकी…
चाईबासाः झारखंड के आदिवासी बहुल पश्चिम सिंहभूम जिले के कुमाडुंगी थाना क्षेत्र के एक सुदूर गांव में डायन- बिसाही के शक में एक आदिवासी परिवार पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी गई. इस घटना में 32 साल की महिला और मासूम बच्चे की मौत हो गई. जबकि महिला का पति आग से झुलसकर गंभीर रूप से घायल हैं. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह घटना मंगलवार रात करीब नौ बजे की बताई जा रही है. 40 वर्षीय कोल्हान सिंकु अपनी दूसरी पत्नी ज्योति सिंकु (32 वर्ष) मासूम बच्चे के साथ घर में सो रहे थे. …
रांची: झारखंड विधानसभा का बजट सत्र बुधवार को राज्यपाल के अभिभाषण के साथ शुरू हुआ. राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने अभिभषाण में कहा है कि केंद्र से मिलने वाली वांछित आर्थिक सहायता के अभाव में राज्य सरकार को कई महत्वाकांक्षी योजनाओं को लागू करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे में केंद्र से अपेक्षित सहयोग और संसाधन उपलब्ध कराए जाने की आवश्यकता है. उन्होंने संघीय ढांचे की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि राज्यों के समुचित विकास के लिए केंद्र सरकार का समयबद्ध आर्थिक सहयोग अनिवार्य है. झारखंड को विकसित और समृद्ध किए बिना देश की समग्र…
रांचीः विदेशों में उच्च शिक्षा हासिल कर रहे और अध्यापन कार्य से जुड़े झारखंड के युवाओं का एक दल ने मंगलवार को रांची में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी का स्वागत किया. युवाओं ने भी मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी दूरदर्शी सोच के फलस्वरूप राज्य के मेधावी बच्चे विदेशों में झारखंड का परचम लहरा रहे हैं. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की विदेश यात्रा के दौरान मरंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा परदेशीय छात्रवृत्ति योजना के तहत उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे राज्य के मेधावी छात्रों से मुलाकात एक सराहनीय…
झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 18 फरवरी से शुरू हो रहा है. सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से कैसे चले, इसे लेकर स्पीकर रबींद्रनाथ महतो ने मंगलवार को सर्वदलीय बैठक की. इस बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर, कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, आजसू विधायक निर्मल महतो मुख्य रूप से मौजूद थे. 19 मार्च तक चलने वाले सत्र के दौरान कुल 17 कार्य दिवस होंगे. 20 फरवरी को वित्तीय वर्ष 2025-26 का तृतीय अनुपूरक बजट पेश होगा. सत्र के पहले दिन यानी 18 फरवरी को राज्यपाल का अभिभाषण होगा. प्रथम…
News
- राजनीति
- सामाज / साहित्य
- युवा जिंदगी
- भारत
- नजरिया
About US
Important Links
- Privacy Policy
- Disclaimer
- Terms & Conditions
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from Fact Files
2025 Fact File, Site Developed & Designed by Midhaxa Innovations
- Home
- Contact Us