Author: Fact File

जमशेदपुर: संसद में बजट पेश किए जाने के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैभव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देशभर के रेल मंडल से जुड़कर कई महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है. इस बार के रेल बजट में झारखंड में रेलवे प्रोजेक्ट्स के लिए 7536 करोड़ रूपये का प्रावधान किया गया है. उन्होंने बताया कि यहां से 12 वंदे भारत और चार अमृत भारत एक्सप्रेस चल रही है. उन्होंने आगे बताया कि दो नए अमृत भारत एक्सप्रेस को स्वीकृति दी गई है, इसमें से एक अमृत भारत एक्सप्रेस जल्द ही धनबाद से कोयंबटूर के बीच चलेगी. बजट में रेल क्षेत्र के लिए कितना…

Read More

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को असम के तीनसुकिया में आयोजित आदिवासी महासभा में शामिल हुए. इस सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने असम के आदिवासियों के हित और अधिकार के संघर्ष में साथ देने का भरोसा दिलाया. उन्होंने कहा कि आदिवासियों के हितैषी बनने वाले लोग आदिवासियों को ही हाशिए पर रखने के लिए उतारू हैं. वे जानते हैं कि आदिवासी समाज अगर आर्थिक और बौद्धिक रूप से मजबूत हो गया तो वे अपनी हक-अधिकार, जल-जंगल-जमीन की बात करेंगे. हेमंत सोरेन ने इशारों में हिमंता बिस्वा सरमा सरकार पर भी हमला बोला. उन्होंने कहा कि असम में…

Read More

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को बजट पेश करते हुए दूसरे राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य एवं तंत्रिका विज्ञान संस्थान ((NIMHANS-2)  की घोषणा की है. केंद्रीय मंत्री ने रांची के साथ तेजपुर के राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य संस्थानों को क्षेत्रीय शीर्ष संस्थानों के रूप में उन्नत करने की घोषणा की. आने वाले समय में सीआइपी रांची, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरो साइंस (निमहांस) की क्षेत्रीय इकाई होगी. देश का पहला निमहांस बेंगलुरु में स्थित है. बेगलुरू की अब तक कोई क्षेत्रीय इकाई नहीं है. मानसिक रोगों के इलाज के लिए रांची में दो प्रख्यात संस्थान पहले से हैं. अब…

Read More

पलामूः झारखंड के ग्रमीण और कस्बाई इलाकों में जादू-टोना, ओझा-गुनी, डायन-बिसाही के शक में हत्या की घटनाएं नहीं थम रही हैं. रविवार को पलामू जिले के पांकी थाना अंतर्गत कुसड़ी में एक ही परिवार के तीन लोगों की ओझा-गुनी के शक में हत्या कर दी गई है. यह जगह पलामू जिला मुख्यालय से लगभग 60 किलोमीटर दूर है. मृतकों की पहचान विजय भुईयां, उसकी पत्नी कलिया देवी और 17 साल के बेटे छोटू भुइंया के रूप में हुई है. जबकि विजय भुईयां की बहु नीलू देवी और पोती गंभीर रूप से जख्मी हो गई है. दोनों का इलाज मेदिनीराय मेडिकल…

Read More

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को संसद में केंद्रीय बजट 2026 पेश किया. वित्त मंत्री ने स्वास्थ्य और दवाओं के क्षेत्र में कुछ महत्वपूर्ण घोषणाएं की और कैंसर और दुर्लभ बीमारियों से जुड़ी 36 दवाओं पर शुल्क कम करने का प्रस्ताव दिया. उन्होंने ‘बायोफार्मा शक्ति मिशन’ की एक अहम घोषणा की. इस मिशन के तहत अगले 5 सालों में 10000 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे.इस मिशन का मुख्य उद्देश्य भारत को जटिल जैविक दवाओं यानी बायोलॉजिक्स के उत्पादन का वैश्विक केंद्र बनाना है. भारत में बीमारियों का बोझ अब संक्रामक बीमारियों से बदलकर डायबिटीज, कैंसर और ऑटोइम्यून डिसऑर्डर जैसी…

Read More

रांचीः जमशेदपुर पश्चिम से जेडीयू के विधायक सरयू राय के एक सवाल से सिस्टम में हड़कंप है. उन्होंने ऊर्जा विभाग के फिक्स्ड डिपॉजिट को लेकर सरकार से जांच कराने की मांग की है. रविवार को सोशल मीडिया के अकाउंट एक्स पर सरयू राय ने एक पोस्ट में लिखा है, “झारखंड सरकार ऊर्जा विभाग की लगभग 160 करोड़ की फिक्स्ड डिपॉजिट रहस्यमय तरीके से गायब हो गई है. यह एफडी केनरा बैंक सहित एक अन्य बैंक में कराई गई थी, लेकिन परिपक्वता तिथि आने पर जब विभागीय अधिकारी राशि निकालने बैंक पहुंचे तो उन्हें हैरान करने वाला जवाब मिला. बैंक ने…

Read More

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करते हुए कहा कि आयकर रिटर्न (आईटीआर) की फ़ाइलिंग से जुड़ी समयसीमा और नियमों में बदलाव किए गए हैं. आईटीआर-1 और आईटीआर‑2 दाख़िल करने वाले अब 31 जुलाई तक अपना रिटर्न फ़ाइल कर सकेंगे. हालांकि, इस बार इनकम टैक्स स्लैब में बदलाव नहीं किए गए हैं. वित्त मंत्री ने कहा कि इनकम टैक्स नियमों को और आसान बनाया जाएगा, जिन्हें जल्द नोटिफ़ाई किया जाएगा. इनकम टैक्स फ़ॉर्म को आसान बनाया जाएगा. उन्होंने बताया कि नए इनकम टैक्स एक्ट 1 अप्रैल 2026 से लागू होंगे और आयकर से जुड़े नियमों को पहले से अधिक…

Read More

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करते हुए सात हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर के निर्माण की घोषणा की है। बजट 2026-27 में सरकार ने इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया है. रेलवे, विमानन और जल परिवहन क्षेत्रों के लिए कई बड़ी और दूरगामी घोषणाएं की गई हैं, जिनका उद्देश्य कनेक्टिविटी बढ़ाना, लॉजिस्टिक्स लागत कम करना और आर्थिक विकास को गति देना है. सात हाई-स्पीड रेल कॉरिडोरों के जरिए देश के प्रमुख औद्योगिक और आर्थिक केंद्रों को तेज और आधुनिक रेल नेटवर्क से जोड़ा जाएगा. प्रस्तावित हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर इस प्रकार हैं– मुंबई-पुणे, पुणे-हैदराबाद, हैदराबाद-बेंगलुरु, हैदराबाद-चेन्नई, चेन्नई-बेंगलुरु, दिल्ली-वाराणसी…

Read More

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को कहा कि वैश्विक हालात में अनिश्चितता के बावजूद सरकार ने हर क्षेत्र में आत्मनिर्भरता सुनिश्चित की है. भारत की आर्थिक दिशा स्थिर रही है और देश 2047 तक विकसित भारत बनने के लक्ष्य की ओर आगे बढ़ रहा है. लगातार नौवां बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य आर्थिक विकास को मजबूत करना और लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करना है. यह बजट ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र पर आधारित है. निर्मला सीतारमण ने कहा, “हमारी सरकार ने हमेशा असमंजस की जगह ठोस कदम उठाए हैं. हमने…

Read More

रांचीः जिंदल फाउंडेशन ने राज्य सरकार के साथ शिक्षा और कौशल विकास के क्षेत्र में व्यापक साझेदारी का प्रस्ताव रखा है. इसके लिए लंदन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में उच्च स्तरीय प्रतिनिधमंडल के समक्ष फाउंडेशन ने अभिरुचि की अभिव्यक्ति (ईओआई) पेश किया है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की समझ ह कि झारखण्ड सरकार शिक्षा और क्षमता निर्माण के माध्यम से राज्य के युवाओं को वैश्विक मंच के लिए तैयार करे. इन क्षेत्रों में होगी सरकार से साझेदारी सार्वजनिक नीति और जलवायु परिवर्तन पर शोध: पूर्वी भारत की चुनौतियों को केंद्र में रखते हुए, जिंदल फाउंडेशन पब्लिक पॉलिसी, कानून और…

Read More