Author: Fact File
रांचीः सीबीआइ की रांची स्थित भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) ने शुक्रवार को सेना के एक हवलदार मुकेश कुमार राय और उसके सहयोगी रिश्तेदार दिनेश कुमार राय को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है. सीबीआइ ने आरोपितों की निशानदेही पर उनके घरों में भी तलाशी ली, जहां से डिजिटल डिवाइस आदि की बरामदगी हुई है. सीबीआइ को आशंका है कि संगठित रूप से रिश्वत उगाही का खेल चल रहा है, जिसकी जांच की जा रही है. गिरफ्तार दोनों आरोपितों को सीबीआइ ने शनिवार को रांची स्थित विशेष अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया…
रामगढ़: झारखंड के पतरातू में नेशनल थर्मल पावर स्टेशन और पटना विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (PVUNL) की संयुक्त निर्माणाधीन सुपर थर्मल पावर परियोजना के यूनिट-2 में बुधवार को एक गंभीर तकनीकी हादसा हुआ. इस घटना में 12 श्रमिकों के घायल होने की खबर है. घायलों को पीटीपीएस के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है और वे खतरे से बाहर हैं. घायल श्रमिकों में से 9 मेसर्स आरपीपी इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी से जुड़े थे, जबकि 3 भेल के कर्मचारी थे. जानकारी के मुताबिक हादसा एयर कूल्ड कंडेंसर (ACC) के डक्ट में इन-प्लेट सील में खराबी आने के…
एनसीपी विधायक दल की नेता और दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार ने लोकभवन में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की. उन्हें राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने पद की शपथ दिलाई. लोकभवन में आयोजित शपथ समारोह के दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में सुनेत्रा पवार ने डिप्टी सीएम पद की जिम्मेदारी संभाली. शपथ के बाद पार्टी नेताओं ने इसे संगठन के लिए भावनात्मक और राजनीतिक रूप से अहम क्षण बताया. इससे पहले, सुनेत्रा पवार के एनसीपी विधायक दल की नेता चुने जाने के बाद पार्टी नेताओं ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की…
खूंटी: पंजाब के पटियाला में आयोजित 7वीं पैरा नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप में झारखंड के पैरा तीरंदाज झोंगो पाहन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रिकर्व टीम स्पर्धा में रजत पदक जीता है. इसके साथ ही झोंगे की उपलब्धियों में एक और पदक शामिल हो गया है. प्रतियोगिता के दौरान झारखंड की रिकर्व टीम ने क्वार्टर फाइनल में दिल्ली की टीम को पराजित कर दमदार शुरुआत की. इसके बाद सेमीफाइनल में मेज़बान पंजाब की मजबूत टीम को शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश किया. फाइनल मुकाबला अत्यंत रोमांचक रहा, जहां कड़े संघर्ष के बाद झारखंड टीम को रजत पदक से संतोष करना पड़ा.…
रांचीः आय से अधिक संपत्ति के मामले में आईएएस अधिकारी विनय चौबे से शनिवार को भी एसीबी की पूछताछ जारी है. जांच एजेंसी ने शुक्रवार को उन्हें चार दिनों के लिए रिमांड पर लिया है. उनसे नोएडा, पटना, रांची में संपत्तियों, निवेश और विदेश यात्राओं के अलावा कारोबारी विनय सिंह के सहयोग से धन निवेश के मामले में पूछताछ की जा रही है. इससे पहले जांच एजेंसी चौबे के परिवार के सदस्यों से भी आय से अधिक संपत्ति के मामले में पूछताछ कर चुकी है. एसीबी ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में 24 नवंबर 2025 को विनय चौबे…
जमशेदपुर: जमशेदपुर पुलिस ने उद्योगपति देवांग गांधी के पुत्र, युवा कारोबारी कैरव गांधी के अपहरणकांड की गुत्थी हद तक सुलझा ली है. शुक्रवार को पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है. वे सभी बिहार के अलग- अलग जगहों के रहने वाले हैं. इस गिरोह के तार जमशेदपुर से भी जुड़े हैं. जमशेदपुर के एसएसपी पीयुष पांडेय ने मीडिया से बातचीत में बताया कि अपहरण के इस मामले में नालंदा बिहार के रहने वाले गुड्डू सिंह, मो इमरान, रमीज़ राजा और गयाजी से उपेंद्र सिंह, अर्जुन सिंह तथा पटना के मोहन…
लोहरदगाः झारखंड में लोहरदगा जिले के सेन्हा सीओ की गाड़ी पर बालू माफियाओं ने हमला कर दिया है. इस हमले में उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई है. यह घटना गुरुवार की है. घटना के समय सीओ के साथ होमगार्ड के कुछ जवान भी थे. सीओ ने घटना को लेकर सेन्हा थाना में तीन नामजद और दस अज्ञात महिला-पुरुष के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद सेन्हा थाना पुलिस मामले में जांच और आगे की कार्रवाई में जुट गई है. सेन्हा थाना क्षेत्र के मुरकी-सेन्हा पथ में नूरी सराय पुल के समीप सीओ पंकज कुमार भगत पर…
रांचीः खरसावां से झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक दशरथ गगराई के छोटे भाई विजय गगराई ने शुक्रवार को रांची में भारतीय जानता पार्टी का दामन थाम लिया. बीजेपी कार्यालय में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी की मौजूदगी में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने विजय गगराई को बीजेपी की सदस्यता दिलाई और पार्टी में स्वागत किया. गौरतलब है कि इससे पहले विजय गगराई ने झामुमो की सदस्यता ली थी. उसके बाद चक्रधरपुर से झामुमो की टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया थ. तब वे विधानसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में…
रांचीः फरवरी में होने वाले शहरी निकायों के चुनाव को लेकर उम्मीदवारों के नाम के साथ समर्थन देने के सवाल पर बीजेपी परहेज करेगी. शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में हुई सांगठनिक बैठक में चर्चा से ये संकेत उभरे हैं. बैठक में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि निकाय क्षेत्र में प्रशासनिक तंत्र हावी है. जनता की समस्याओं को सुनने वाला कोई नहीं. ऐसे में आगामी निकाय चुनाव में सेवाभावी और जन कल्याण को समर्पित राष्ट्रवादी सोच के प्रत्याशियों को जीत दिलाने केलिए संकल्पित होने की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता अपने-अपने निकाय क्षेत्रों में राष्ट्रवादी सोच…
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने लंबे अरसे बाद शुक्रवार को सार्वजनिक तौर राहुल गांधी की जमकर तारीफ़ की है. इसके साथ ही उन्होंने साफ-साफ कहा कि वे कांग्रेस पार्टी छोड़कर कहीं नहीं जा रहे हैं. उन्होंने पार्टी छोड़ने की जारी अटकलों को सिरे से खारिज किया. यह बयान उन्होंने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से गुरुवार को मुलाकात के ठीक एक दिन बाद शुक्रवार को दिया.थरूर ने गुरुवार को पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी से मुलाकात की तस्वीर को बड़े उत्साह के साथ साझा किया था.उन्होंने कहा था कि कई…
News
- राजनीति
- सामाज / साहित्य
- युवा जिंदगी
- भारत
- नजरिया
About US
Important Links
- Privacy Policy
- Disclaimer
- Terms & Conditions
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from Fact Files
2025 Fact File, Site Developed & Designed by Midhaxa Innovations
- Home
- Contact Us