Author: Fact File

धनबाद: झारखंड में नगर निकाय चुनाव की तारीखों के इंतजार के बीच उम्मीदवार मैदान में खम ठोंकने लगे हैं. इसी सिलसिले में धनबाद के पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल ने एक बार फिर मेयर पद के लिए चुनाव मैदान में उतरने का ऐलान कर दिया है. चंद्रशेखर के मैदान में आने के बाद निगाहें बीजेपी पर टिकी है, अब पार्टी किस उम्मीदवार को अपना समर्थन देती है. दरअसल धनबाद के सांसद ढुल्लू महतो की नजर भी मेयर चुनाव पर है. वे पत्नी को चुनाव में उतारने का पिच तैयार कर रहे हैं. इनके अलावा और भी कई प्रमुख चेहरे का नाम…

Read More

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, आंदोलनकारी, दिशोम गुरू शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. उन्हें लोक कल्याण के क्षेत्र में काम करने के लिए यह सम्मान मिल रहा है. गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर केंद्र सरकार ने पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री विजेताओं के नामों की घोषणा की. गृह मंत्रालय की ओर से जारी पद्म पुरस्कारों की लिस्ट में 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं. भारतीय राजनीति में लंबी पारी खेलने वाले झारखंड आंदोलन के पुरोधा, झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक संरक्षक शिबू सोरेन का पिछले…

Read More

रांची: झारखंड पुलिस के तेज तर्रार आईपीएस अधिकारी अनूप बिरथरे समेत 12 पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को पुलिस पदक का सम्मान मिला है. गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को मिलने वाले पदकों की घोषणा कर दी है अनूप बिरथरे के अलावा आईपीएस पटेल मयूर कन्हैया लाल को भी पुलिस पदक मिला है. जबकि झारखंड पुलिस के डीएसपी सुधीर कुमार को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से नवाजा गया है. हर वर्ष 25 जनवरी को केंद्रीय गृह मंत्रालय के द्वारा भारत के वीर सपूतों को उनके अदम्य साहस के लिए…

Read More

पद्म पुरस्कार 2026 की घोषणा हो चुकी है. जिन नायकों को पद्म पुरस्कार से नवाजा गया है, उनकी एक लिस्ट सामने आई है. यह शुरुआती सूची ऐसे नायकों की है, जिन्हें साल 2026 में पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा. हालांकि, पद्म पुरस्कारों से नवाजे जाने वालों की आधिकारिक सूची केंद्र सरकार की ओर से रविवार (25 जनवरी, 2026) की शाम को जारी की जाएगी. उत्तर प्रदेश के चिरंजी लाल यादव, गुजरात के धार्मिक लाल चुन्नी लाल पंड्या, छत्तीसगढ़ के बुधरी ताती और ओडिशा के चरण हेम्ब्रम को गुमनाम नायकों की श्रेणी में पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा.…

Read More

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रविवार को कहा कि गोवा में ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ नाइट क्लब का संचालन करने वाली संस्था ने पिछले दो वित्तीय वर्षों में लगभग 22 करोड़ रुपये की कमाई की और इस रकम के धन शोधन रोधी कानून के तहत “अपराध की आय” होने का संदेह है. अरपोरा गांव स्थित ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ में पिछले साल छह दिसंबर को एक डांस पार्टी के दौरान लगी भीषण आग में 25 लोगों की मौत हो गई थी और 50 अन्य घायल हुए थे. ईडी के मुताबिक, नाइट क्लब से हुई कमाई के अपराध की आय होने का…

Read More

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव में आरजेडी को मिले बड़े सेटबैक के बाद रविवार को पार्टी में एक अहम फैसले के तहत तेजस्वी यादव के कंधे पर पिता लालू यादव ने बड़ी जिम्मेदारी दी है. पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में बिहार के नेता प्रतिपक्ष और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को राजद का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. इधर तेजस्वी की ताजपोशी पर बहन रोहिणी आचार्य की प्रतिक्रिया भी आ गई. उन्होंने भाई का नाम लिया बिना तंज कसा है. पटना के होटल मौर्या में राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में तेजस्वी को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का…

Read More

उद्योगपति गौतम अदाणी के समूह ने समाचार एजेंसी आईएएनएस में शेष 24 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदकर उस पर पूर्ण नियंत्रण हासिल कर लिया है. हालंकि सौदे की राशि का खुलासा नहीं किया गया है. कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि अदाणी समूह की प्रमुख कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज की मीडिया इकाई एएमजी मीडिया नेटवर्क्स लिमिटेड ने आईएएनएस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में बची हुई हिस्सेदारी के अधिग्रहण के लिए शेयर खरीद समझौता किया है. हालांकि, लेनदेन से जुड़े वित्तीय विवरण साझा नहीं किए गए. समूह ने दिसंबर 2023 में आईएएनएस (इंडो-एशियन न्यूज सर्विस) में 50.50 प्रतिशत की बहुलांश हिस्सेदारी…

Read More

रांची: झारखंड की राजधानी रांची स्थित प्रमुख सरकारी सदर अस्पताल में कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर प्रतिमा कुमारी की डिलिवरी के दौरान हुई मौत पर राज्य भर की सीएचओ में आक्रोश है. रांची जिले में कांके प्रखंड अंतर्गत कुम्हारिया की कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर प्रतिमा कुमारी मामूली प्रसव पीड़ा के बाद चेकअप के लिए सदर अस्पताल आईं थीं. झारखंड राज्य सीएचओ संघ की प्रदेश अध्यक्ष सोनी प्रसाद ने बताया कि चेकअप के लिए सदर अस्पताल आईं प्रतिमा कुमारी को अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी गई. उनका सदर अस्पताल की जगह एक निजी अस्पताल में अल्ट्रा सोनोग्राफी कराई गई. इसके बाद उनके अटेंडेट को…

Read More

रांचीः झारखंड में पाकुड़ के डीसी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी मनीष कुमार को बेस्ट इलेक्शन डिस्ट्रिक्ट अवार्ड से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु सम्मानित करेंगी. 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस रविवार को पूरे देश में मनाया जाएगा। इस अवसर पर देश, राज्य एवं जिला स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. नई दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु मुख्य अतिथि होंगी. इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति पाकुड़ के डीसी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी मनीष कुमार को बेस्ट इलेक्शन डिस्ट्रिक्ट अवार्ड से सम्मानित करेंगी. राज्य स्तरीय कार्यक्रम इधर, राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन रांची के मोरहाबादी स्थित आर्यभट्ट सभागार में होगा.…

Read More

रांचीः रांची के मोरहाबादी मैदान में आगामी 26 जनवरी 2026 को आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस के राज्य स्तरीय समारोह की तैयारियों के क्रम में शनिवार को फुल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन किया गया. रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री एवं वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन की देखरेख में संपन्न रिहर्सल के बाद दोनों अधिकारियों ने समारोह की तैयारियों के बारे में ब्रीफिंग की. इससे पहले उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने परेड का निरीक्षण करते हुए मार्च पास्ट की सलामी ली. संयुक्त ब्रीफिंग को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को समय पर अपने-अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर उपस्थित…

Read More