Author: Fact File

रांचीः झारखंड के कारोबारी और नेक्सजेन के संचालक विनय सिंह को हजारीबाग में वन भूमि घोटाले से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट से जमानत की सुविधा मिली है. इस बीच एक दूसरे मामले में रांची पुलिस ने विनय सिंह को पांच दिनों की रिमांड पर लिया है. जगन्नाथपुर थाना में उनके खिलाफ कंपनी हड़पने और धोखाधड़ी मामले में पूछताछ की जाएगी. गौरतलब है कि एंटी करप्शन ब्यूरो ने हजारीबाग में हुए वन भूमि घोटाले में विनय सिंह को गिरफ्तार किया था. अभी वे हजारीबाग जेल में बंद हैं. विनय सिंह नेक्सजेन ऑटोमोबाइल के संचालक हैं. रांची समेत झारखंड के की…

Read More

रामगढ़ः झारखंड के रामगढ़ जिले के अलग- अलग इलाकों में जंगली हाथियों के हमले में लोगों के मारे जाने का सिलसिला जारी है. शुक्रवार की अहले सुबह करमा (सुगिया) प्रोजेक्ट के पीट ऑफिस के सामने लोकनाथ मुंडा (40) को जंगली हाथी ने मार डाला. सुगिया गांव निवासी लोकनाथ मुंडा कोयला चुनने निकले थे. वहीं दूसरी घटना रामगढ़ वन क्षेत्र में हुई है. जिसमें कुंदरू सरैया ईंट भट्ठे में काम कर रही महिला मजदूर काजल देवी (32) पर भी हाथियों ने हमला कर दिया. जिसमें महिला की मौत हो गई है. जिले के कुजु, वेस्ट बोकारो और रामगढ़ थाना क्षेत्र में…

Read More

रांचीः भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड में शराब घोटाले की चल रही एसीबी जांच के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि इस घोटाले में आईएएस अधिकारी विनय चौबे के साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी कथित तौर पर शामिल हैं. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यदि मुख्यमंत्री खुद पाक साफ हैं तो पूरे मामले पर जांच सीबीआई को सौंप दें. पार्टी कार्यालय में मीडिया से बातचीत में मरांडी ने कहा कि एसीबी जांच में पूर्व उत्पाद आयुक्तों- अमित कुमार, कर्ण सत्यार्थी,फैज अहमद से हो रही पूछताछ में…

Read More

रांचीः एंट करप्शन ब्यूरो की टीम ने गिरिडीह जिले के बेंगाबाद अंचल के निरीक्षक सुरेंद्र यादव और उनके सहयोगी मुकेश कुमार को छह हजार रुपये घूस लेते हुए गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई धनबाद एसीबी की टीम ने की है. सुरेंद्र यादव को उनके ऑफिस से गिरफ्तार करने के बाद जांच एजेंसी उन्हें साथ लेकर धनबाद चली गई. आगे की कार्रवाई की जा रही है. लक्ष्मी कुमारी वर्णवाल ने सीआई के खिलाफ एसीबी में शिकायत दर्ज करायी थी. अंचल निरीक्षक ने जमीन की बंदोबस्ती से जुड़े मामले में घूस मांगी थी. शिकायत का सत्यापन करने के बाद एसीबी ने गुरुवार को…

Read More

रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से गुरुवार को कांके रोड रांची स्थित आवासीय कार्यालय में अंतर्राष्ट्रीय बॉलीवुड फिल्म “मुर्गा ट्रॉफी” की टीम ने मुलाकात की. इस अवसर पर मुख्यमंत्री से फिल्म के डायरेक्टर शशि वर्मा ने झारखंड में फिल्म निर्माण की संभावनाओं से जुड़ी कई पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की. मुख्यमंत्री से मुलाकात करने में फिल्म प्रोड्यूसर सुजीत उपाध्याय, चंदन आनंद, विजया लक्ष्मी, को-प्रोड्यूसर श्री जयराम महतो शामि थे.

Read More

रांचीः आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में जांच के दौरान एंटी करप्शन ब्यूरो को पता चला है कि आईएएस विनय चौबे की पत्नी स्वप्ना संचिता ने रांची में एक करोड़ का एक व्यवसायिक भवन 26 लाख रुपये में खरीदा था. यह भवन फिरायालाल कंपाउंड में है. स्पवना संचिता ने यह संपति जतिन सहाय नामक व्यक्ति से खरीदी गई है, जो 5.33 करोड़ रुपये के बैंक घोटाले के मामले में आरोपी है. इस संपत्ति को 2019 में खरीदी गई थी. रजिस्ट्री के समय 95 हजार रुपये का भुगतान बतौप स्टांप डयूटी किया गया था. एसीबी को आशंका है…

Read More

रांचीः झारखंड के कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले से मिलकर राज्य के पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और अनुसूचित जाति (एसी) के विद्यार्थियों की बकाया छात्रवृत्ति के लिए केंद्रीय हिस्से के बकाये की मांग रखी. इस बाबत चमरा लिंडा ने केंद्रीय मंत्री को एक पत्र भी सौंपा. गौरतलब है कि राज्य के पिछड़ा वर्ग और अनूसचित जाति के विद्यार्थियों की प्री मैट्रिक (कक्षा नौंवी और दसवीं) तथा पोस्ट मैट्रिक की छात्रवृत्ति राशि वर्ष 2023-24 से बकाया है. राज्य सरकार का पक्ष है कि इस वित्तीय वर्ष में भी केंद्रीय हिस्से के पैसे नहीं…

Read More

रांचीः भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में मंगलवार को पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री वीरेंद्र कुमार खटीक और केंद्रीय पंचायती राज मंत्री ललन सिंह से मुलाकात कर झारखंड की समस्याओं को रखा. केंद्रीय पंचायती राज मंत्री मंत्री ललन सिंह से मुलाकात के दौरान झारखंड की पंचायती राज मंत्री दीपिका सिंह पांडे भी उपस्थित रहीं. इन मुलाकातों के बाद बाबूलाल मरांडी की तरफ से पार्टी ने बयान जारी करते हुए बताया है कि पिछड़ा वर्ग के छात्रों की छात्रवृत्ति की राशि बकाया होने के पीछे राज्य सरकार द्वारा उचित समय…

Read More

खूंटीः लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष बीजेपी के वरिष्ठ नेता पद्मभूषण कड़िया मुंडा को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद सुरक्षित वे खूंटी अपने घर पर लौट आए हैं. पिछले दिनों तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें रांची के आर्किड अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उनके निजी सहायक डॉ निर्मल सिंह ने बताया है कि फिलहाल कड़िया मुंडा को ऑक्सीजन सपोर्ट और बीपैप (BIPAP) मशीन पर रखा गया है. अब उनके स्वास्थ्य की निगरानी जिले के सिविल सार्जन डॉ. नागेश्वर मांझी तथा केएस गंगा अस्पताल के डॉ. अंजीव नयन की टीम के द्वारा की…

Read More

रांचीः झारखंड दौरे पर आए ऑस्ट्रेलिया के हाई कमिश्नर फिलिप ग्रीन ओ ए एम से मंगलवार को झारखंड सरकार की कृषि, पशुपालन मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने मुलाकात कर राज्य में पशुपालन विकास की संभावनाओं पर चर्चा की. इसके साथ ही सहयोग की अपेक्षा की. इस बैठक में हाई कमिश्नर फिलिप ग्रीन की टीम में शामिल अधिकारी के साथ झारखंड सरकार में कृषि, पशुपालन विभाग के सचिव समेत अन्य अधिकारी शामिल थे. मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा है कि झारखंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच भविष्य की संभावनाओं को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई. झारखंड राज्य को पशुपालन के क्षेत्र में…

Read More