Author: Fact File
हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान 29 मार्च को शहर के झंडा चौक पर अभिषेक कुमार की हुई हत्या के मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरप्तार किया है. पुलिस जांच में सामने आया कि जुलूस के दौरान नशे की हालत में कुछ युवकों ने अभिषेक कुमार पर तलवार, चाकू और लाठी से हमला किया था. गंभीर रूप से घायल अभिषेक को पहले सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. इसके बाद रिम्स रेफर किया गया, जहां उनकी मौत हो गई. एसपी अंजनी अंजन ने बताया कि अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमित आनंद के नेतृत्व में एसआईटी गठित की गई थी. सीसीटीवी फुटेज…
धनबादः झारखंड में जमशेदपुर पश्चिम से जदयू के विधायक सरयू राय के एक बयान से राजनीतिक हलचल बढ़ी है. उन्होंने कहा है कि हेमंत सोरेन कांग्रेस और भाजपा के बिना सरकार बनाएं, तो वे समथर्न देंगे. सरयू राय झारखंड में जदयू के अकेले विधायक हैं. शुक्रवार को सरयू राय धनबाद के सोनारडीह में भूधंसान का जायजा लेने पहुंचे थे. इस दौरान संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन चाहें, तो बिना भाजपा- कांग्रेस के सरकार बना सकते हैं. झामुमो, राजद, माले सहित अन्य की मदद से बहुमत का आंक़ड़ा जुटा सकता है. उन्होंने कहा कि झामुमो- कांग्रेस के…
पलामूः पलामू पुलिस ने गुड्डू खलीफा हत्याकांड के नामजद आरोपी कुख्यात अपराधी फैज खान को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में फैज खान के पैर में दो गोली लगी है. वहीं उसका एक सहयोगी भी पुलिस के हत्थे चढ़ा है, जो इस हत्याकांड में नामजद आरोपी बताया जा रहा है. पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि छापेमारी अभियान के दौरान यह कार्रवाई हुई है. उन्होंने कहा कि फैज खान के पैर में दो गोली लगी है, जबकि उसका एक सहयोगी गिरफ्तार किया गया है. पुलिस पूरे मामले…
दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी नेता आतिशी ने आप सांसद राघव चड्ढा पर कई गंभीप आरोप लगाए हैं. उन्होंने एक वीडियो जारी करते हुए कहा, “मैं राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा से सवाल पूछना चाहती हूं कि आप बीजेपी से इतना डरते क्यों हो. आप मोदी से सवाल उठाने से इतना डरते क्यों हैं. आज हमारी आंखों के सामने इलेक्शन कमीशन का मिसयूज़ करके पश्चिम बंगाल का चुनाव चुराया जा रहा है, लेकिन आप उस पर सवाल नहीं उठा रहे हैं.” आतिशी का कहना है कि जब इलेक्शन कमीशन के विरोध में साइन करने की बात आई तो राघव…
विष्णुगढ़ हत्याकांड: अंबा ने भाजपा नेताओं के साथ आरोपी की दिखाईं तस्वीरें, पुलिस कार्रवाई पर भी सवाल
रांचीः बड़कागांव की पूर्व विधायक और कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव अंबा प्रसाद ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के उस बयान को खारिज किया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि विष्णुगढ़ हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपी भीम राम बीजेपी का कार्यकर्ता नहीं है. रांची में मीडिया से बात करते हुए अंबा ने कई तस्वीरें दिखाईं जिनमें भीम राम कई भाजपा नेताओं और विधायकों के साथ दिख रहा है. अंबा प्रसाद ने कहा कि अब कोई व्यक्ति भाजपा का पट्टा पहनकर तो अपनी फोटो नहीं खिंचवा सकता. चुनाव अभियान में शामिल नहीं हो सकता. विष्णुगढ़ में हुई एक नाबालिग बच्ची…
रांचीः माओवादियों के बड़े नेता और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के पोलित ब्यूरो सदस्य प्रशांत बोस उर्फ ’किशन दा’ का शुक्रवार को रांची के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रांची) निधन हो गया. वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे. गिरफ्तारी के बाद प्रशांत बोस को उनकी पत्नी शीला मरांडी और अन्य सहयोगियों के साथ रांची स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय जेल में रखा गया था. नवंबर 2021 में झारखंड पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था 70 वर्ष से अधिक उम्र के प्रशांत बोस पोलित ब्यूरो और केंद्रीय समिति दोनों के सदस्य थे और गिरफ्तारी के समय उन पर 1 करोड़ रुपये…
राज्यसभा में आम आदमी पार्टी (आप) के उपनेता पद से हटाए जाने के एक दिन बाद शुक्रवार को पार्टी सांसद राघव चड्ढा की प्रतिक्रिया ने राजनीतिक हलचल मचा दी है. राघव ने कहा कि ‘‘मेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना’’. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनकी अपनी ही पार्टी ने कहा है कि उन्हें सदन में बोलने का मौका नहीं दिया जाए. चड्ढा ने सोशल मीडिया के अपने अकाउंट ‘एक्स’ पर एक वीडियो पोस्ट कर कहा, ‘‘जब भी मुझे मौका मिलता है, मैं सदन में जनता से जुड़े मुद्दों को उठाता हूं, जिनमें अक्सर अनदेखी किए जाने…
रामगढ़ः झारखंड के रामगढ़ जिले के गोला थाना क्षेत्र में शुक्रवार की अहले सुबह जंगली हाथियों के झुंड ने अलग-अलग स्थानों पर हमला कर तीन लोगों को मार डाला. गोला वन क्षेत्र के बंदा, मुरपा एवं धोरधोरिया में जंगली हाथियों ने उत्पात मचाया है. जानकारी के अनुसार, बंदा क्षेत्र में ईंट भट्ठा पर काम कर रहे तालाटांड पतरातू निवासी 25 वर्षीय धीरज भुइयां और कुजू निवासी 25 वर्षीय युगल भुइयां पर अचानक हाथियों के झुंड ने हमला कर दिया. इस हमले में दोनों की मौत हो गई. वहीं, महुआ चुन रहे 70 वर्षीय श्याम देव साहू को भी अपनी चपेट…
खूंटीः खूंटी जिले के तोरपा थाना अंतर्गत गुफु बड़काटोली गांव में गुरुवार को एक हृदय विदारक घटना सामने आई, जहां एक सरकारी तालाब में डूबने से दो सगे भाइयों सहित तीन मासूम बच्चों की मौत हो गई. इस घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है. मृत बच्चों की पहचान जैसन गुड़िया (6 वर्ष) निमिश्न गुड़िया (5 वर्ष) तथा डेबिड गुड़िया (6 वर्ष) के तौर पर हुई है. जैसन गुड़िया और निमिशन गुड़िया दोनों सगे भाई है. जानकारी के अनुसार स्कूल की छुट्टी के बाद तीनों बच्चे घर लौटने के बजाय पास के तालाब की ओर खेलने चले…
रामगढ़: जन समस्याओं को लेकर समाहरणालय परिसर में धरने पर बैठे रामगढ़ के पूर्व विधायक शंकर चौधरी पर उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज की नजर पड़ते ही उन्होंने तत्परता दिखाते हुए समाहरणालय परिसर की सीढ़ियों पर बैठकर ही उनकी समस्याएं सुनीं. इस दौरान उपायुक्त ने पूर्व विधायक की बातों को गंभीरता से सुना और मांग पत्र लेकर शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया. शंकर चौधरी ने जो पायजामे-कुर्ते पहन रखे थे. उन पर एक अंचलाधिकारी को हटाने की मांग काले रंग से लिखी थी. उपायुक्त ने पूर्व विधायक से धरना खत्म करने का आग्रह किया. इसके बाद शंकर चौधरी को लेकर…
News
- राजनीति
- सामाज / साहित्य
- युवा जिंदगी
- भारत
- नजरिया
About US
Important Links
- Privacy Policy
- Disclaimer
- Terms & Conditions
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from Fact Files
2025 Fact File, Site Developed & Designed by Midhaxa Innovations
- Home
- Contact Us