Author: Fact File
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार व रविवार को सभी कोटि के सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालय खुले रहेंगे. झारखंड शिक्षा परियोजना निदेशक शशि रंजन ने इस संबंध में सभी जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारी व जिला शिक्षा अधीक्षक को पत्र लिखा है. जिलों को भेजे गये पत्र में कहा गया है कि 21 जून को अंतराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर स्कूलों में योग दिवस संबंधित कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है. विद्यालयों में तृतीय शनिवार व रविवार को अवकाश रहता है, लेकिन परियोजना निदेशक ने शनिवार व रविवार को सुबह सात से नौ बजे तक विद्यालय…
लोहरदगा: लोहरदगा-गुमला रोड पर मिशन चौक के पास शुक्रवार देर रात एक सड़क हादसे में तीन भाई- बहनों की मौत हो गई है. इस घटना से गुस्साये लोगों ने शनिवार की सुबह मिशन चौक के पास सड़क भी जाम किया. स्थानीयय लोग इसका विरोध प्रकट कर रहे थे कि बॉक्साइट लदे ट्रक शहरी क्षेत्र में धडल्ले और तेज गति से चलते रहते हैं, जिससे लोगों की सुरक्षा खतरे में होती है. जानकारी के अनुसार बरवाटोली निवासी रोहित कुमार साहू अपनी दो बहनों सपना कुमारी और सृष्टि कुमारी के साथ स्कूटी से सेन्हा रोड स्थित तेली धर्मशाला में आयोजित एक विवाह समारोह…
झारखंड लोक सेवा आयोग रेगुलर-2025 की मुख्य परीक्षा 18 जुलाई से 20 जुलाई तक रांची के केंद्रों पर होगी. इस बीच आयोग ने 19 अप्रैल को ली गई प्रारंभिक परीक्षा (पीटी) का एक बार फिर संशोधित मॉडल उत्तर जारी किया है. इसमें कुल चार सवालों को ड्रॉप (रद्द) कर दिया गया है. सामान्य अध्ययन प्रथम पत्र में दो सवाल और सामान्य अध्ययन द्वितीय पत्र में दो सवाल ड्रॉप किए गए हैं. तीसरी बार संशोधित मॉडल आंसर की जारी आयोग द्वारा पीटी का मॉडल उत्तर पहली बार 21 अप्रैल को जारी करने के बाद अभ्यर्थियों से 24 अप्रैल तक आपत्ति/सुझाव मांगे गये…
उद्धव ठाकरे अपनी पार्टी शिव सेना (यूबीटी) के छह सांसदों के एकनाथ शिंदे की शिवसेना में जाने के संकेतों के बीच भावुक अपील के साथ पार्टी प्रमुख के पद से इस्तीफे की पेशकश को लेकर शिवसेना की राजनीति में हलचल है और इसके राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं. महाराष्ट्र में शुक्रवार को शिव सेना का 60वां का स्थापना दिवस समारोह पार्टी के दोनों धड़ों के बीच ज़ुबानी जंग का अखाड़ा बना रहा. एक तरफ उद्धव पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील करते दिखे, दूसरी तरफ शिव सेना के प्रमुख एकनाथ शिंदे ने दावा किया कि उनकी पार्टी ही बाला साहेब ठाकरे…
रांचीः राज्यसभा चुनाव में गठबंधन के प्रत्याशी प्रणव झा की हार के बाद झामुमो ने कहा है कि उसके सभी विधायक एकजुट रहे और गठबंधन की रणनीति के अनुसार मतदान किया. झामुमो के महासचिव विनोद पांडेय ने कहा कि पार्टी के सभी 34 विधायकों ने शत-प्रतिशत मतदान किया और गठबंधन के दोनों प्रत्याशियों के पक्ष में वोट दिया।.उन्होंने बताया कि वह स्वयं पार्टी एजेंट के रूप में पूरे मतदान के दौरान मतदान केंद्र में मौजूद थे और मतदान प्रक्रिया पर नजर रखे हुए थे. विनोद पांडेय ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी ने चुनाव से पहले गठबंधन दलों की…
सदर अस्पताल को मिलेंगी 4 नई एंबुलेंस, सिविल सार्जन अस्पताल परिसर में ही निवास करें- स्वास्थ्य मंत्री
रांचीः राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़, जवाबदेह एवं जनोन्मुखी बनाने के लिए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने विभाग के आला अधिकारियों और सभी सिल सार्जनों के साथ उच्च स्तरीय बैठक कई निर्देश दिए हैं. बैठक में अस्पतालों की कार्यप्रणाली, चिकित्सकों की उपलब्धता, दवा आपूर्ति, एंबुलेंस सेवा, स्वास्थ्य संसाधनों तथा आगामी मानसून को लेकर तैयारियों की गहन समीक्षा की गई. स्वास्थ्य मंत्री ने घोषणा की कि राज्य के सभी सदर अस्पतालों एवं रेफरल अस्पतालों में चार-चार अतिरिक्त एंबुलेंस उपलब्ध कराई जाएंगी. यह व्यवस्था 108 एंबुलेंस सेवा से अलग होगी ताकि गंभीर मरीजों को समय पर और त्वरित…
रांचीः झारखंड में राज्यसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद सरकार के सहयोगी दलों में मचे घमासान और कांग्रेस के प्रभारी के राजू के खिलाफ तल्ख टिप्पणियों के बचाव में मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की की प्रतिक्रिया सामने आई है शिल्पी नेहा तिर्की ने बिना किसी का नाम लिए कहा कि कुछ लोग के. राजू पर अनर्गल और भ्रामक टिप्पणियां कर रहे हैं, जबकि उनका पूरा जीवन गरीबों, किसानों, दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों और वंचित समाज के अधिकारों की लड़ाई को समर्पित रहा है. शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि मनरेगा, सूचना का अधिकार (आरटीआई), राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून, भूमि अधिग्रहण एवं…
रांचीः राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय महासचिव भोला प्रसाद यादव और पार्टी के विधायकों ने कहा है कि राज्यसभा चुनाव में प्रणव झा की हार के लिए कांग्रेस जिम्मेदार है. राजद पर क्रॉस वोटिंग का आरोप लगाने से पहले कांग्रेस अपनी गिरेबां में झांके. शुक्रवार को पार्टी के हरमू बाई पास रोड स्थित प्रदेश कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस में राजद नेताओं ने कांग्रेस के झारखंड प्रभारी के. राजू के बयान की निंदा की, जिसमें उन्होंने राज्यसभा चुनाव में राजद और माले पर धोखा देने का आरोप लगाया था. राजद के महासचिव भोला प्रसाद यादव ने कहा कि राजद के विधायकों…
रांचीः झारखंड की राजधानी रांची के निवारणपुर मे स्थित आरआरएस के प्रांतीय कार्यालय में पेट्रोल बम फेंकने वाले तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इनमें से एक सैफ अंसारी कोतवाली थाने के बाथरूम से भाग निकला. पुलिस ने काफी दूर तक उसका पीछा किया. इस दौरान मुठभेड़ में उसके पैर में गोली लगी है. इस मामले में गिरफ्तार लोगों का पाकिस्तान कनेक्शन सामने आ रहा है. साथ ही बड़ी साजिश की आशंका को लेकर पुलिस की एसआईटी, एटीएस और एनआईए की टीम जांच मे जुटी है. आरोपियों से अलग-अलग पूछताछ जारी है. जिन तीन लोगों को गिरफ्तार किया…
रांचीः झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए हुए चुनाव में सत्तारूढ़ कांग्रेस के उम्मीदवार प्रणव झा की हार के बाद पार्टी के राज्य प्रभारी के राजू ने आरोप लगाया है कि सत्ता में सहयोगी राजद और माले ने धोखा दिया. कांग्रेस प्रभारी के. राजू ने कहा कि माले और राजद के धोखे की वजह से कांग्रेस प्रत्याशी की हार हुई. हालांकि माले के राज्य सचिव मनोज भक्त ने बयान जारी कर किसी धोखे से इनकार किया है. उन्होंने कहा कि माले के दोनों विधायकों ने गठबंधन के उम्मीदवार को वोट दिया है. इधर राजद ने भी इस…
News
- राजनीति
- सामाज / साहित्य
- युवा जिंदगी
- भारत
- नजरिया
About US
Important Links
- Privacy Policy
- Disclaimer
- Terms & Conditions
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from Fact Files
2025 Fact File, Site Developed & Designed by Midhaxa Innovations
- Home
- Contact Us