Author: Fact File

रांचीः झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने झारखंड बीजेपी के अध्यक्ष और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के साथ धनबाद के एक कोयला कारोबारी एलबी सिंह की मुलाकात की तस्वीर को लेकर सवाल खड़े करते हुए कहा है कि जांच एजेंसी ईडी को दोनों के बीच संबंधों का खुलासा करना चाहिए. सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि 20, 21, 22 नवंबर को धनबाद में ईडी ने एलबी सिंह के यहां छापेमारी की थी. लेकिन गिरफ्तारी नहीं हुई. उन्होंने आरोप लगाया कि गिरफ्तारी इसलिए नहीं हुई क्योंकि कुछ डायरी में बीएलएम के नाम से बड़ी राशि हर माह…

Read More

रांचीः झारखंड प्रदेश बीजेपी ने हेमंत सोरेन सरकार की दूसरी पारी के एक साल होने पर एक आरोप पत्र जारी करते हुए कहा है कि सरकाकर ने झारखंड के साथ सिर्फ धोखा किया है. प्रदेश में लूट और करप्शन चरम पर है. प्रदेश कार्यालय में आरोप पत्र जारी करते हुए बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार के 6 साल को झारखंड की बर्बादी का साल बताया. उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन ने विधानसभा चुनाव के समय जो सात गारंटी दी थी उसपर राज्य सरकार एक कदम भी आगे नहीं बढ़ी,बल्कि राज्य को वर्षों पीछे धकेल दिया. आरोप पत्र जारी करने…

Read More

रांचीः झारखंड हाइकोर्ट ने रांची के सिरमटोली स्थित फ्लाईओवर की वजह से सरना स्थल प्रभावित होने और रैंप विवाद को लेकर दायर दो जनहित याचिकाओं को खारिज कर दिया है. इस मामले की सुनवाई हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस तरलोक सिंह चौहान की अध्यक्षता वाली खंडपीठ में हुई. हाईकोर्ट ने यह माना है कि सरना समिति और आदिवासी नेता, पूर्व मंत्री गीता श्री उरांव की ओर से दायर याचिका राजनीति से प्रेरित है. सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से महाधिवक्ता और उनके सहयोगी अधिवक्ता पीयूष चित्रेश ने पक्ष रखा. पीयूष चित्रेश ने कोर्ट को बताया कि सिरमटोली फ्लाईओवर…

Read More

रांचीः झारखंड के गोड्डा में आदिवासी नेता सूर्या हांसदा एनकाउंटर मामले में सीबीआइ जांच कराने की मांग को लेकर दायर याचिका में शुक्रवार को हाइकोर्ट में सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से जवाब दाखिल नहीं किए जाने पर कोर्ट ने नाराजगी जताते हुए एक सप्ताह में सरकार को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है.   जस्टिस अम्बुज नाथ की कोर्ट में इस मामले की सुनवाई हुई. प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता कुमार हर्ष ने बहस की. गौरतलब है कि सूर्या हांसदा की पत्नी सुशीला मुर्मू और मां नीलमुनी मुर्मू ने एनकाउंटर को फर्जी बताते हुए…

Read More

रांचीः झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा है कि झारखंड में सभी आयुष्मान कार्ड धारकों को डिजिटल कार्ड उपलब्ध कराया जाएगी, ताकि लाभार्थियों और अस्पतालों में बिना अड़चन स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त हो सकेंगी. रांची के बीएनआर चाणक्य होटल में गुरुवार को आयुष्मान भारत–मुख्यमंत्री अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना तथा आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) के तहत एक महत्वपूर्ण एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ₹15 लाख तक की स्वास्थ्य सुरक्षा देने की दिशा में तेजी से काम कर रही है. मंत्री ने कहा कि निजी अस्पतालों में आईसीयू, सीसीयू, एनआईसीयू के…

Read More

तारीख- 28 नवंबर 2024. जगह- रांची का मोराबादी मैदान. झारखंड के 14वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने वाले हेमंत सोरेन उत्साह और आत्म विश्वास से लबरेज नजर आ रहे थे.  तब हेमंत सोरेन ने अपनी इस नई पारी को ‘अबुआ सरकार’ यानी अपनी सरकार बताया था. पांच दिसंबर को मंत्रिमंडल विस्तार के वक्त भी हेमंत सोरेन आत्मविश्वास में दिख रहे थे. उन्होंने कहा था कि सरकार तेज गति से काम करेगी. शुक्रवार, 28 नवंबर 2025 को हेमंत सोरेन सरकार के कार्यकाल का एक साल पूरा हो रहा है. पूछा जा सकता है कि ‘अबुआ सरकार’ की छवि स्थापित करने में हेमंत सरकार…

Read More

रांचीः कोयले के अवैध कारोबार को लेकर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के आरोपों पर सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने पलटवार करते हुए कहा है कि झारखंड में कानून का राज है और किसी भी स्तर की अवैध गतिविधि पर कार्रवाई कार्रवाई जरूर होती है. जेएमएम नेता ने कहा है कि बाबूलाल मरांडी रोज झूठ गढ़ते हैं. उनके आरोपों में कोई सच्चाई नहीं होती. अगर तथ्य और सूबत हो, तो वे सरकार को बताएं. उन्होंने अवैध कोयला व्यापार को लेकर लगाए गए आरोपों को “बेबुनियाद, राजनीतिक रूप से प्रेरित और घबराहट में किया गया झूठा…

Read More

चाईबासाः एमजीएम जमशेदपुर की मेधावी छात्रा डॉ. सौम्या भारती को एमबीबीएस में सर्वोच्च प्रदर्शन के लिए गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया है. बुधवार को आयोजित कोल्हान विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने उन्हें सम्मानित किया. डॉ. सौम्या भारती ने न केवल विश्वविद्यालय में शीर्ष स्थान हासिल किया है, बल्कि NEET PG 2025 में ऑल इंडिया रैंक 1038 प्राप्त कर राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है. डॉ. सौम्या भारती तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. (डॉ.) के. एन. दुबे की पौत्री एवम स्वर्गीय दिनानाथ दुबे (नंदलाल दुबे) और अनिता दुबे…

Read More

रांचीः झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने प्रसिद्ध मानवशास्त्री शरत चंद्र राय द्वारा लिखित और राज रतन सहाय द्वारा हिंदी में अनुवादित पुस्तक ‘उरांव धर्म एवं प्रथाएं’ का औपचारिक लोकार्पण करते हुए कहा है कि यह पुस्तक केवल एक शोध ग्रंथ नहीं, बल्कि भारत की समृद्ध जनजातीय परंपराओं का सांस्कृतिक और आध्यात्मिक परिचय है. मंगलवार को राजभवन में एक सादे समारोह में इस पुस्तक का लोकार्पण किया गया. इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सुदर्शन भगत, पूर्व मंत्री एवं लोहरदगा के विधायक रामेश्वर उरांव, पूर्व मंत्री एवं जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय समेत कई गणमान्य लोग…

Read More

संविधान दिवस के मौके पर बुधवार को पुरी के मशहूर समुद्र तट पर सैंड आर्ट के लिए मशहूर और पद्म श्री से सम्मानित सुदर्शन पटनायक ने एक खूबसूरत और प्रभावशाली सैंड स्कल्पचर बनाया, जिसमें भारतीय संविधान की झलक बेहद शानदार तरीके से दिखाई गई. इस कला पर बड़े अक्षरों में ‘हैप्पी कॉन्स्टिट्यूशन डे’ लिखा था. सुदर्शन पटनायक की इस बार की सैंड आर्ट खास इसलिए भी थी क्योंकि यह लगभग 6 टन रेत से बनाई गई और करीब 6 फीट ऊंची थी. दूर से ही यह एक शानदार स्कल्पचर लग रहा था, जो भारत की लोकतांत्रिक भावना की ताकत और…

Read More