Author: Fact File

रांचीः झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने प्रसिद्ध मानवशास्त्री शरत चंद्र राय द्वारा लिखित और राज रतन सहाय द्वारा हिंदी में अनुवादित पुस्तक ‘उरांव धर्म एवं प्रथाएं’ का औपचारिक लोकार्पण करते हुए कहा है कि यह पुस्तक केवल एक शोध ग्रंथ नहीं, बल्कि भारत की समृद्ध जनजातीय परंपराओं का सांस्कृतिक और आध्यात्मिक परिचय है. मंगलवार को राजभवन में एक सादे समारोह में इस पुस्तक का लोकार्पण किया गया. इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सुदर्शन भगत, पूर्व मंत्री एवं लोहरदगा के विधायक रामेश्वर उरांव, पूर्व मंत्री एवं जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय समेत कई गणमान्य लोग…

Read More

संविधान दिवस के मौके पर बुधवार को पुरी के मशहूर समुद्र तट पर सैंड आर्ट के लिए मशहूर और पद्म श्री से सम्मानित सुदर्शन पटनायक ने एक खूबसूरत और प्रभावशाली सैंड स्कल्पचर बनाया, जिसमें भारतीय संविधान की झलक बेहद शानदार तरीके से दिखाई गई. इस कला पर बड़े अक्षरों में ‘हैप्पी कॉन्स्टिट्यूशन डे’ लिखा था. सुदर्शन पटनायक की इस बार की सैंड आर्ट खास इसलिए भी थी क्योंकि यह लगभग 6 टन रेत से बनाई गई और करीब 6 फीट ऊंची थी. दूर से ही यह एक शानदार स्कल्पचर लग रहा था, जो भारत की लोकतांत्रिक भावना की ताकत और…

Read More

खूंटीः झारखंड में खूंटी जिले के तोरपा थाना क्षेत्र के चूरगी गांव के पास बुधवार को खूंटी-सिमडेगा मुख्य मार्ग पर लौह अयस्क लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया. और उसमें भीषण आग लग गई. इस हादसे में ट्रक का ड्राइवर जिंदा जल गया है. जबकि बुरी तरह झुलसे खलासी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मृत ड्राइवर की पहचान नहीं हो सकी है. वहीं गंभीर रूप से झुलसे खलासी को रेफरल अस्पताल तोरपा में भर्ती कराया गया है. जानकारी के अनुसार ट्रक ओडिशा से जमशेदपुर जा रहा था. वहीं घटना की सूचना मिलने पर तोरपा के एएसपी…

Read More

रांचीः झारखंड बीजेपी के अध्यक्ष और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कोयला के कारोबार को लेकर धनबाद के पुलिस अधिकारियों के साथ सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने आरोप लगाया है कि पुलिस प्रशासन और कोल माफिया की साझेदारी में कोयले की धड़ल्ले से लूट हो रही. पार्टी कार्यालय में एक प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने आरोप लगाया कि पहले कोयला चोर कोयला की चोरी कर कमीशन पुलिस प्रशासन तक पहुंचाते थे लेकिन अब हालत में बदलाव आया है. अब पुलिस प्रशासन और कोल माफिया साझेदारी में काम करते हैं. उन्होंने आराप लगाया कि धनबाद में तैनात शीर्ष पुलिस…

Read More

रांचीः झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा है कि भारत का संविधान न केवल विश्व का सबसे विशाल लोकतंत्र है, बल्कि राष्ट्र की प्रगति, सामाजिक न्याय और जनकल्याण का प्रमुख मार्गदर्शक भी है. ’संविधान दिवस’ पर कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उन्होंने कहा कि संविधान के आदर्शों को अपनाकर ही हम एक सशक्त, समतामूलक और समृद्ध भारत का निर्माण कर सकते हैं. उन्होंने सभी से आह्वान किया कि वे संविधान प्रदत्त मूल्यों- न्याय, स्वतंत्रता, समानता एवं बंधुत्व को अपने जीवन व आचरण में आत्मसात करें तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएँ. इस अवसर पर…

Read More

रांचीः झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के बीएलओ को बांध कर रखने वाले बयान को लेकर राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रविकुमार ने जामताड़ा के डीसी से रिपोर्ट तलब की है. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने स्थिति स्पष्ट करने को कहा है. जिस कार्यक्रम में मंत्री का ये बयान सामने आया था, उसमें जिले के उपायुक्त भी मौजूद थे. इस बीच अपने बयान पर तूल पकड़ता देख मंत्री ने सफाई दी है. साथ ही यू टर्न लेने का प्रयास किया है. उन्होंने सोशल मीडिया के एक्स पर एक पोस्ट किया है. इसमें उन्होंने कहा है, “जामताड़ा में साइबर अपराध…

Read More

दुमकाः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को सिदो-कान्हू एयरपोर्ट परिसर में “झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट” का विधिवत शुभारंभ किया. उन्होंने कहा है, “झारखंड के युवाओं के भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए यह कमर्शियल पायलट ट्रेनिंग संस्थान उन्हें समर्पित किया जा रहा है. आदरणीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी की परिकल्पना थी कि राज्य के युवाओं को राज्य में ही कमर्शियल पायलट का प्रशिक्षण मिले. इस परिकल्पना को साकार करने में यह इंस्टीट्यूट मील का पत्थर साबित होगा. आप सभी को इस शुभ अवसर पर हार्दिक बधाई और जोहार.” दुमका दौरे पर गए सीएम ने करोड़ों की विभिन्न विकास…

Read More

हिंदी सिनेमा के ‘ही-मैन’ कहे जाने वाले मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन हो गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट करके कहा है कि “धर्मेंद्र जी के जाने से इंडियन सिनेमा में एक युग का अंत हो गया है.” पीएम मोदी ने लिखा, “धर्मेंद्र जी का जाना भारतीय सिनेमा के एक युग का अंत है. वो एक दिग्गज व्यक्तित्व और शानदार अभिनेता थे, जिन्होंने जो भी किरदार निभाया, उसमें अलग तरह का चार्म और गहराई ले आए. जिस तरह से उन्होंने अलग-अलग किरदार निभाए, उस अंदाज़ से तमाम लोगों को अपना मुरीद बना लिया.” “धर्मेंद्र…

Read More

जस्टिस सूर्यकांत ने सोमवार को राष्ट्रपति भवन में भारत के 53वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उन्हें शपथ दिलाई. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोमवार को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में भारत के नए मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत को पद की शपथ दिलाई. जस्टिस सूर्यकांत ने सीजेआई भूषण आर गवई की जगह ली है. राष्ट्रपति मुर्मू ने सीजेआई गवई की सिफारिश के बाद ‘संविधान के आर्टिकल 124 के क्लॉज (2) द्वारा दी गई शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए’ जस्टिस सूर्यकांत को भारत का अगला चीफ जस्टिस नियुक्त किया. शपथ ग्रहण कार्यक्रम के मौके पर प्रधानमंत्री…

Read More

रांचीः झारखंड में शहरी निकाय चुनाव अब अगले साल ही संभव है. इस बीच सरकार ने हाइकोर्ट को बताया है कि चुनाव को लेकर सभी तैयारियां कर ली गई हैं. शहरी निकाय चुनाव कराने को लेकर रांची की निवर्तमान पार्षद रोशनी खलखो द्वारा दायर अवमानना याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सोमवार को सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान अदालत में राज्य सरकार की ओर से महाधिवक्ता और राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से अधिवक्ता सुमित गाडोड़िया ने पक्ष रखा. सरकार की ओर से महाधिवक्ता ने बताया कि सरकार की ओर चुनाव संबंधित सभी प्रक्रिया पूरी कर दी गई है और इससे…

Read More